Manish Kashyap – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News
यूट्यूबर मनीष कश्यप के बिहार आने की फिलहाल उम्मीद नहीं
कोर्ट के आदेश के बाद भी यूट्यूबर को लेकर नहीं पहुंची चेन्नई पुलिस
चेन्नई पुलिस को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी की नहीं मिली अनुमति
तमिलनाडु के मदुरई जेल में तीन महीने से बंद यूट्यूबर मनीष कश्यप के बिहार आने की उम्मीद पर चेन्नई पुलिस ने एक बार फिर पानी फेर दिया हैं. सोमवार को बेतिया न्यायालय से पेशी के आदेश के बावजूद तमिलनाडु की चेन्नई पुलिस यूट्यूबर मनीष कश्यप को लेकर बिहार नहीं आई पहुंची. मझौलिया के पारस पकड़ी स्थित भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक के साथ दुर्व्यवहार करने एवं सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में यूट्यूबर मनीष कश्यप को बेतिया कोर्ट ने 26 जून को पेश होने का आदेश दिया था. इस मामले में सीजेएम के न्यायालय की ओर से चेन्नई पुलिस और मदुरई सेंट्रल कारा को निर्देशित किया गया था.
यूट्यूबर मनीष कश्यप को बेउर जेल से तमिलनाडु ले गई पुलिस
पटना एयरपोर्ट से हवाई जहाज से मनीष कश्यप को तमिलनाडु ले गई पुलिस
फुलवारी शरीफ ,पटना,29 मार्च.(अजीत). तमिलनाडु में कथित रूप से फर्जी वीडियो वायरल करने एवं अन्य मामलों में गिरफ्तार यूट्यूबर मनीष कश्यप को पटना के आदर्श केंद्रीय कारा बेउर जेल से सुबह 6:53 पर कड़ी सुरक्षा के बीच तमिलनाडु पुलिस अपने साथ ट्रांजिट रिमांड पर ले कर चली गई . बेउर जेल से पुलिस सुरक्षा में मनीष कश्यप को पटना एयरपोर्ट ले जाया गया जहां से उसे फ्लाइट से तमिलनाडु लेकर पुलिस टीम चली गई .तमिलनाडु मामले में मनीष कश्यप के ऊपर पटना में आर्थिक अपराध इकाई ने कुल 3 एफ आई आर दर्ज किए थे . इसके बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए कई दिनों तक छापेमारी कर दबिश बढ़ाई गई लेकिन जब कोर्ट से उसके घर की कुर्की निकाला गया तो 18 मार्च को बिहार के बेतिया के मझौलिया थाना के जगदीशपुर आउट पोस्ट पर जाकर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया था .
बुधवार को सुबह 5:30 बजे से ही आदर्श केंद्रीय कारा बेउर पहुंची तमिलनाडु की पुलिस मनीष कश्यप को अपने साथ ले जाने के लिए कागजी कार्रवाई में जुटी हुई थी . पटना पुलिस के वाहन के आगे-आगे तमिलनाडु के पुलिस अधिकारियों की एक लग्जरी वाहन चल रही थी . हालांकि मनीष कश्यप को बिहार पुलिस के वाहन में बिठाकर ले जाया गया . करीब 4 से 5 की संख्या में तमिलनाडु से आई पुलिस अधिकारी और पदाधिकारियों की टीम मनीष कश्यप को पूछताछ के लिए बिहार के पटना के आदर्श केंद्रीय कारा बेउर जेल से लेकर तमिलनाडु के लिए निकल गए . सूत्रों के मुताबिक बेउर जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच मनीष कश्यप को पटना एयरपोर्ट ले जाया गया जहां से फ्लाइट से उसे तमिलनडु ले जाया गया है .
जानकारी के मुताबिक तमिलनाडु में बिहारियों के खिलाफ फर्जी वायरल वीडियो मामले में तमिलनाडु पुलिस की अर्जी पर पटना की अदालत ने उसे ट्रांजिट रिमांड पर ले जाने की अनुमति दी है. तमिलनाडु में मनीष कश्यप को मदुरै के एक अदालत में पेश किया जाएगा उसके बाद वहां की पुलिस उससे पूछताछ करेगी .
बताया जाता है की बिहारियों के पिटाई का फर्जी वीडियो वायरल करने के मामले में तमिलनाडु के किस नगरी थाने में 3 केस दर्ज हैं इसके अलावा तमिलनाडु के अन्य थानों में भी तीन केस दर्ज है . इतना ही नहीं यूट्यूब पर मनीष कश्यप ने पूर्व में बिहार की सरकार को गिराने का भी दावा किया था . मनीष कश्यप के खिलाफ बिहार यूपी तमिलनाडु समेत कई राज्यों में 1 दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं जिनमें पुलिस को इससे पूछताछ करनी है .
पुलिस की सख्ती के बाद आरोपित यूट्यूबर ने किया सरेंडर
पटना, 18 मार्च. तमिलनाडु में बिहारियों के साथ हिंसात्मक घटनाओं से संबंधित सोशल मीडिया पर फर्जी वीडियो प्रसारित किये जाने के बाद काफी सुर्खियों में आये सच तक न्यूज के संचालक यूट्यूबर मनीष कश्यप उर्फ त्रिपुरारि कुमार तिवारी के सरेंडर करने की बात सामने आ रही है. यह सरेंडर मनीष कश्यप ने उस समय किया जब EOU कुर्की जब्ती शुरू करने के लिए उनके घर पहुँची. मनीष कश्यप पर बेतिया में 7 मामले दर्ज हैं जिसमें 5 में वे चार्जशीटेड हैं. इस कुर्की के दौरान कई थानों की पुलिस इकठ्ठा थी.
बता दें कि फर्जी वीडियो बनाने के बाद मनीष कश्यप पर कई FIR दर्ज किए गए थे. मनीष की मुश्किलें तब और बढ़ गयी जब हाईकोर्ट से उनका जमानत रद्द हो गया. वहीं पुलिस लगातार मनीष कश्यप को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही थी. फिलहाल बेतिया जिले के जगदीशपुर थाने में मनीष कश्यप के सरेंडर करने की बात सामने आ रही है.
हालांकि मनीष कश्यप के गिरफ्तारी की फर्जी ख़बर इसके पहले भी मनीष कश्यप के ही ट्विटर हैंडल से पब्लिश हुई थी जिसको लेकर भी उनपर गैर इरादतन अपराध का FIR दर्ज किया गया था.
pncb