Mangalam the venue Ara – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

नाटक से सीख सकते हैं स्वयं का विकास-रवींद्र भारती
कार्यशाला के सातवें  दिन अभिनय के आयामों पर किया गया कार्य

आरा। रेडक्रॉस के बगल में स्थित मंगलम द वेन्यू में चल रहे अभिनव एवं ऐक्ट द्वारा आयोजित 20 दिवसीय निःशुल्क नाट्य कार्यशाला के सातवें दिन नाटक के गुर को सिखाया गया। इस दौरान कार्यशाला के निदेशक  रवीन्द्र भारती ने बच्चों को खुद से नाटक तैयार कर प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित किया। उसके बाद एक- एक कर बच्चों ने नाटक को तैयार कर अपने अपने प्रस्तुति देकर सबका दिल जीता। किसी ने शोले फ़िल्म को कॉमेडी में दिखाया। तो किसी ने शादी करवाई। उसके बाद समय पर आधारित संगीत  पर नृत्य कर के दृश्य को जीवंत करने में कोई कोशिश नहीं छोड़ी ।

कार्यशाला में प्रतिभागी

संस्था के मुख्य संरक्षक तारकेश्वर शरण सिन्हा ने बच्चों की कार्यशाला को देखते हुए कहा कि अनुशासन बहुत जरूरी है। अगर कोई भी कलाकार बेहतर अनुशासन में अव्वल आता है, तो उसे पुरस्कृत किया जाएगा।

इसको लेकर रवींद्र भारती ने बताया कि सातवें दिन नाटक के विभिन्न आयामों पर कार्य किया गया । एक एक्टर के लिए जरूरी आंगिक, वाचिक, आहार्य और  सात्विक अभिनय के साथ रसों के ऊपर कार्य करने की चुनौती दी गई। जिसमें सभी कलाकारों ने स्तानिस्लावस्की के अभिनय सिद्धांत जो मेथड एक्टिंग के लिए प्रसिद्ध है उस पर एक एक कर सबने अपनी प्रस्तुतियां दी। उसके बाद कई फिल्मी गानों पर साथ ही कई विषयों पर नाटक भी प्रस्तुत किया। कलाकारों में  छठवें दिन की कार्यशाला से सीखने के उपरांत अपने सहयोगियों की तालियां बटोरी।

नाट्यकार्यशाला में प्रतिभागी

नाट्यकार्यशाला में भाग ले रहीआशी सिंह ने बताया कि वो बनारस में मॉडलिंग किया करती थी। लेकिन नाटक पहली बार कर रहीं हैं और वर्कशॉप में उनका यह दूसरा दिन है। उन्होंने बताया कि पहले दिन एक्सरसाइज करने के साथ साथ एक्टिंग भी सीखी थी। नाटक मुझसे नहीं होता है लेकिन आज मैंने नाटक में अपनी भूमिका को लेकर मेहनत की और सबने उसे सराहा। मुझे वर्कशॉप में आकर अच्छा लग रहा है। मैं चाहती हूं कि भविष्य में अगर मुझे नाटक में कोई रोल अदा करने के लिए दिया जाए तो मैं जरूर करूंगी।

कार्यषाला में अभिनय एंड एक्टिव क्रिएटिव थिएटर के संस्थापक तारकेश्वर शरण सिन्हा, मनोज श्रीवास्तव, अभिषेक गौरव व अन्य मौजूद थे। रविवार 25 जून को नाट्य गुरु चन्द्रभूषण पांडेय अभिनेता के प्रस्तुतिकरण पर बच्चों को टिप्स देंगे।

अभिनेता को भाषाओं पर पकड़ होनी चाहिए
बच्चों में अलग-अलग भाषाओं में भी नाटक करने की है क्षमता — मनोज श्रीवास्तव

आरा। 20 दिवसीय कार्यशाला के छठवें दिन छात्रों को खुद से एक्ट  प्रस्तुत करने का टास्क दिया गया। इस दौरान ए, बी, सी, डी और इ ग्रुप बना कर बच्चों को बराबर बराबर बांट दिया गया। उसके बाद सभी ग्रुप के बच्चों ने अपनी प्रस्तुति दिया। इस दौरान अभिराम के दल के द्वारा प्रस्तुत की गई एक्ट पर बच्चों ने जमकर ताली बजाई। अभिराम की टीम ने  रानी लक्ष्मीबाई का अभिनय बखूबी निभाया। इसके बाद वर्कशॉप के निदेशक ने  भोजपुरी में किये जा रहे एक्ट को अंग्रेजी में करने को कहा। छात्रों ने अपने  अभिनय को अंग्रेजी माध्यम में  प्रस्तुत किया जिससे बच्चों की टूटी फूटी अंग्रेजी ने खूब हंसाया।

कार्यशाला में अभिनय की बारीकियों को समझते कलाकार

छात्रा शीतल गुप्ता ने बताया कि मैंने पहले कभी एक्टिंग वर्कशॉप नहीं किया है। लेकिन योगा करती थी। वर्कशॉप में आकर मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। मुझे यहां आने के बाद खुद में हुई गलतियों का पता चल पाया है। अगर मुझे अभिनय के लिए चुना जाता है तो मुझे अच्छा लगेगा।

छात्रा रितु पांडेय ने बताया कि लगातार छह दिनों से मैं वर्कशॉप में आ रही हूं। मैंने कभी पहले वर्कशॉप नहीं किया है। उन्होंने बताया कि जब मैं स्टेज पर जाती हूँ तो थोड़ा डर बना रहता है  लेकिन मैं यहां सीखने आई हूं और अच्छा करना चाहती हूं।

प्रस्तुति की तैयारी करते कलाकार

14 वर्षीय छात्रा मुस्कान पांडेय ने बताया कि स्टेज पर जाने से पहले डर लगता था, लेकिन अब डर नहीं लगता है। जब शुरू शुरू वर्कशॉप में आई थी तो डर के मारे बुरा हाल था। यह मेरा पहला वर्कशॉप है। इससे पहले मैंने डांस सीखा है  परंतु नाटक पहली बार कर रही हूं।

एक दूसरे को दृश्य समझाते कलाकार

ऋत्विक रावत ने अपने अनुभव को शेयर करते हुए कहा कि 2013 से मैं थिएटर कर रहा हूँ। लेकिन लगातार नहीं कर सका हूं। बता दूं कि 45 किलोमीटर की दूरी से अभिनय को सीखने के लिए ऋत्विक आरा आते है। अभिनय को अपना सपना बनाकर प्रतिदिन इतनी धूप में एक्टिंग सीखने आते है ।उन्होंने कहा कि यहां मैंने बहुत कुछ सीखा है। उन्होंने बताया कि हमलोगों ने पहले हिंदी और भोजपुरी में तो प्रस्तुति दी थी लेकिन अंग्रेजी में नाटक करके अच्छा लगा।कार्यशाला के छट्ठे दिन कलाकारों में गजब का उत्साह दिखा। बच्चों को ऐसा लग रहा था कि दो साल के बाद उन्मुक्त वातावरण में कुछ नया सीख रहे हैं ।आज बच्चों के बीच प्रसिद्ध समाजिक कार्यकर्ता और रचनात्मक फोटोग्राफी के लिए जाने जाने वाले मणि भूषण श्रीवास्तव भी उपस्थित थे।

सत्य प्रकाश की रिपोर्ट

दूसरे दिन ऑब्जर्वेशन से स्टोरी टेलिंग तक का सीखा हुनर
नाट्यकर्मी रविंद्र भारती और आलोक सिंह ने दूसरे दिन थियेटर की बारीकियों को बताया

आरा, 20 जुलाई. रमना के दक्षिणी रोड में स्थित मंगलम दी वेन्यू में चल रहे अभिनव एवं ऐक्ट द्वारा आयोजित स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगाँठ पर आयोजित 20 दिवसीय नाट्य कार्यशाला के दूसरे दिन वरिष्ठ रंगकर्मी व निर्देशक रविन्द्र भारती ने बच्चों को अभिनय के प्रकार को बताया. उन्होंने सभी प्रकार के अभिनय को बच्चों को बताया फिर बच्चों से प्रैक्टिकली भी करवाया. इसके साथ ही उन्होंने फिलिंग, अभिनय के लिए जरूरी तत्व, ऑब्जर्वेशन और फ्लेक्सिबलिटी के बारे में बताया. वही युवा रंगकर्मी आलोक कुमार सिंह ने कार्यशाला में आये बच्चों को मिरर जेम, फेथ गेम के जरिये जहाँ टीम और एक दूसरे के बीच मजबूत कोर्डिनेशन का गुर सिखाया वही स्टोरी टेलिंग की विधि और उसको प्रभावी बनाने के तरीकों को बताया.

कार्यशाला के दूसरे दिन गेस्ट के रूप में आयीं भोजपुर महिला कला केंद्र की निदेशक और 93 में कबीरा खड़ा बाजार में मुख्य पात्र की भूमिका निभाने वाली अनिता गुप्ता ने कार्यशाला में आकर बच्चों को बूस्टअप किया साथ ही बच्चों से अनुभव शेयर किया. उन्होंने बच्चों कहा कि बच्चे जो दूर से इस कार्यशाला में प्रशिक्षण के लिए आ रहे हैं उन्हें उनकी ओर से साइकिल मुहैया कराया जाएगा. दूसरे दिन के कार्यशाला में भोजपुर तैराकी संघ के अध्यक्ष और भूतपूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष नर्वदेश्वर शुक्ला,वरिष्ठ पत्रकार गोपाल मिश्रा, वरिष्ठ रंगकर्मी संजय शाश्वत और स्वयंबरा बक्शी ने भी शिरकत किया. सभी ने बच्चों को ऐसे कार्यशाला में आने के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि इस तरह के कार्यशालाओं से न सिर्फ अभिनय की क्षमता आती है बल्कि सर्वांगीण विकास होता है. नर्वदेश्वर शुक्ला ने पर्यावरण और अनुशासन के बारे में बच्चों को बताया और अनुशासन को अपनाने के लिए कहा.

आगामी दिनों में पेंटिंग, क्राफ्ट,मेकअप,संगीत,नृत्य और कैमरा फेसिंग के बारे में बताया जाएगा.
कार्यशाला में संयोजक ओ पी पांडेय ने बताया कि आगामी दिनों में ऑनलाइन क्लास के जरिये भी थियेटर के बारीकियों को जहाँ सत्यकाम आनन्द, जितेंद्र सुमन,अनिरुद्ध पाठक, विष्णु शंकर बेलू, और विजय सिंह सहित कई नामी लोग देंगे वही ऑफलाइन क्लास संजय उपाध्याय, शारदा सिंह, चंद्रभूषण पांडेय, जहाँगीर खान,सतीश मुन्ना,कौशलेश कुमार, कमलेश कुंदन,रौशन राय, मनोज श्रीवास्तव जैसे कई फेमस नाम प्रशिक्षण के लिए नाट्य प्रेमियों को प्रशिक्षित करेंगे. कार्यशाला में रंगकर्मी शैलेन्द्र सच्चू और मनोज श्रीवास्तव मौजूद थे.

आरा से सत्य प्रकाश सिंह की रिपोर्ट

जहाँगीर खान हुए रंग नगरी आरा के मुरीद, नाट्य प्रशिक्षण देने पहुँचे थे जिला मुख्यालय
आरा में 20 दिवसीय थियेटर वर्कशॉप आरंभ, प्रशिक्षक जहाँगीर खान ने गदगद हो कहा – यहाँ असीम सम्भवनाएँ

आयोजक ने अतिथियों को उपहार में दिए पौधे

आरा,18. किसी भी कार्यक्रम के लिए वह पल तब खास हो जाता है जब वहाँ पहुँचा अतिथि उस कार्यक्रम से प्रभावित हो उसकी तारीफ दूसरों से करने लगे. जी हाँ रविवार को आरा से पटना पहुँचने के बाद
रंगमंच के जाने-माने रंगकर्मी-निर्देशक जहाँगीर खान ने कुछ ऐसा ही किया. दरअसल मौका था अभिनव एवं ऐक्ट के 20 दिवसीय  निःशुल्क नाट्य कार्यशाला के उद्घाटन का जहाँ वे पहले दिन ही बतौर प्रशिक्षक मंगलम द वेन्यू में पहुंचे थे.

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=10215837008236620&id=1787590139

युवाओं और बच्चों को ट्रेंनिग देने के बाद पटना लौटते ही सोशल मीडिया पर कार्यशाला के बारे में अपने अनुभव को शेयर करते हुए लिखा कि “आरा की धरती के बारे में सुना था, रविवार को काम करने के बाद युवाओं और बच्चों की ऊर्जा को देखकर अच्छा लगा.”
ये तारीफें उन्होंने आरा और आरा के युवा नवोदित कलाकारों की उर्जा से प्रभावित हो कहीं. उन्होंने थियेटर वर्कशॉप के पहले दिन बच्चों को टीम कोऑर्डिनेशन और टीम कम्युनिकेशन के बारे में कई गतिविधियों और थियेटर गेम के जरिये बताया. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए भी कहा कि बच्चों में काफी संभावनाएं हैं.

रंगसंस्था अभिनव एंड एक्टिव क्रिएटिव थिएटर(ऐक्ट) द्वारा आयोजित 20 दिवसीय थियेटर वर्कशॉप का आज से शुभारंभ हो गया. आगामी 6 अगस्त तक चलने वाले इस कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि शहर के डॉ विजय कुमार गुप्ता व डॉ संगीता कुमारी गुप्ता ने मंगलम द वेन्यू में दीप प्रज्ज्वलित कर मंगलमय शुभारंभ किया. इस मौके पर विशिष्ट अथितियों के रूप में वरिष्ठ रंगकर्मी व रंग-गुरु चंद्रभूषण पांडेय,संस्था के संरक्षक तारकेश्वर शरण सिन्हा और प्रो नीरज सिंह ने भी संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित किया.

उद्घाटन के इस मौके पर डॉ विजय गुप्ता ने कहा कि अभिनव जैसी संस्था नाट्य कला के लिए जो अद्वितीय कार्य कर रही है वह अनमोल है. कला को नए युवाओं में पिरोने के इस नेक कार्य में जो भी सहयोग होगा उसके लिए मैं हमेशा तैयार हैं. उन्होंने यह भी कहा कि यह परिवार के अच्छे संस्कार का परिणाम है कि हम जहाँ जन्म लेते हैं उस मिट्टी के लिए सोचते हैं. मैं भी इसी मिट्टी का हूँ और आयोजकों की तारीफ करते हुए कहा कि ये सभी भी इसी मिट्टी के हैं. आज संयोग है कि हम सब यहाँ की धरती और नई पीढ़ी के लिए कुछ कर रहे हैं. क्या पता इन नए पौधों में कला का कौन सा खूबसूरत फूल खिल जाए और इस जनपद का नाम रौशन करे. डॉ संगीता गुप्ता ने इस मौके पर कार्यशाला में आये सभी बच्चों को बधाई दिया और कहा कि आप सभी ऐसे दिग्गजों के बीच हैं जहाँ अपने सपने को कला के माध्यम से साकार कर सकते हैं. इसलिए मन लगाकर सीखिए और इस जिले का नाम रौशन कीजिये. वहीं इस मौके पर प्रो नीरज सिंह ने बच्चो को नाट्य कला के इतिहास के बारे बताया और कहा कि जीवन मे आगे बढ़ने के लिए सबसे जरूरी अनुशासन है. वही संस्था के संरक्षक तारकेश्वर शरण सिन्हा ने कहा कि कला जन्म से ही हमारे अंदर विद्यमान रहती है.

कार्यशाला में नाटक, डांस, म्यूजिक, क्राफ्ट, मेकअप व अन्य कला का निःशुल्क प्रशिक्षण कई नामी प्रशिक्षकों के माध्यम से दिया जाएगा. यह कार्यक्रम 20 दिनों तक लगातार जारी रहेगा. इस मौके पर आगत अतिथियों को संस्था की ओर से पौधा उपहार के रूप में दिया गया.

वर्कशॉप के पहले दिन इस मौके पर नन्ही सी खुशी गुप्ता ने एक भजन और एक शास्त्रीय गायन से जहाँ उपस्थित लोगों का मन मोह लिया वही नृत्य पेश कर लोगों की तालियाँ बटोरी. इशिका पांडेय, भव्या समृद्धि, ममता कुमारी, ने जहां सोलो डॉन्स की प्रस्तुति से वाहवाही बटोरी वही शानवी गुप्ता,अंजली और रागिनी ने ग्रुप डांस के जलवे से सबका दिल जीत लिया.

कार्यक्रम का संचालन संयोजक ओ पी पांडेय ने और धन्यवाद ज्ञापन रविन्द्र भारती ने किया. इस मौके पर वरिष्ठ रंगकर्मी व रंगगुरु चंद्रभूषण पांडेय, तारकेश्वर शरण सिन्हा, प्रो नीरज सिंह, लाल मोहन राय, अनिल सिंह, शैलेन्द्र सच्चु, शशि सागर बब्बू, प्रशांत चौधरी, मनोज श्रीवास्तव, सतीश मुन्ना, शमशाद प्रेम, भास्कर मिश्रा, कौशलेश कुमार के साथ प्रशिक्षक जहाँगीर खान और बच्चों के अभिभावक भी मौजूद थे.

आरा से सत्य प्रकाश सिंह की रिपोर्ट