man ki baat – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

कर्तव्य पथ पर चलकर बनें बदलाव का जरिया: नरेन्द्र मोदी
मन की बात का आज 105वां एपिसोड प्रसारित

1 अक्टूबर को स्वच्छता पर बड़ा आयोजन सभी लोग शामिल हों
अपना समय निकालकर इस आयोजन में अपना हाथ बटाएं.

भारत भ्रमण कर यहां की विविधता को समझें-पीएम

त्योहार के दौरान मेड इन इंडिया सामान ही खरीदें

गांधीजी को सच्ची श्रद्धांजलि दें-पीएम मोदी

निशुक्ल घोड़ा लाइब्रेरी की तारीफ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश की जनता से ‘मन की बात’ की. पीएम के मन की बात का आज 105वां एपिसोड प्रसारित किया गया. इस दौरान जी-20 की सफलता, चंद्रयान-3 की सफलता और जी-20 का जिक्र किया गया. पीएम ने भारत के लोगों से अपने देश की जगहों पर ही घूमने की अपील की, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिले और संस्कृति को भी समझा जा सके. उन्होने कहा कि 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस है. पर्यटन का मतलब सिर्फ सैर सपाटा नहीं बल्कि इसका बहुत बड़ा पहलू रोजगार से जुड़ा है. सबसे कम इनकम में सबसे ज्यादा रोजगार इसी सेक्टर से आता है. बीते कुछ सालों में लोगों के भीतर भारत के प्रति आकर्षण बढ़ा है. जी-20 सम्मेलन के बाद भारत का मान और बढ़ गया है. जी-20 में आए 1 लाख डेलिगेट्स यहां का जो अनुभव अपने साथ लेकर गए हैं इससे टूरिज्म का और विस्तार होगा.

पीएम मोदी ने कहा कि जब भी आप कहीं घूमने जाने की प्लानिंग करें तो भारत की विविधता को समझें. भारत के अलग अलग राज्यों की संस्कृति को देखें. इससे देश के गौरवशाली इतिहास से परिचित होने के साथ ही स्थानीय लोगों की इनकम बढ़ाने का आप माध्यम बनेंगे. ‘मन की बात’ के दौरान पीएम ने जर्मनी की एक बेटी कैसमी का एक गाना सुनाया जो कि शिव को समर्पित है. उन्होंने कहा कि जर्मनी की बेटी की भारत की संस्कृति में बहुत ही रुचि है. वह बचपन को देख नहीं सकतीं हैं. उन्होंने गाने को ही अपना पैशन बना लिया. भारतीय संगीत से वह इतना प्रभावित हुईं कि वह इसमें पूरी तरह से रम गईं हैं.उनको कई भारतीय भाषा में गाने में महारथ हासिल है. पीएम ने उनके इस जुनून की जमकर सराहना की.

पीएम ने उत्तराखंड के कुछ ऐसे युवाओं का जिक्र किया जो बच्चों को पढ़ाने का काम करते है. उन्होने बच्चों के लिए घोड़ा लाइब्रेरी की शुरुआत की है. दुर्गम इलाकों में भी इसके जरिए बच्चों तक किताबें पहुंच रही हैं.12 गावों को अब तक निशुल्क किताबें पहुंचाई जा रही हैं. ये अनोखी लाइब्रेरी बच्चों को भी खूब भा रही है.पीएम ने हैदराबाद की 11 साल की बच्ची आकर्षणा का जिक्र किया जो बच्चों के लिए सात लाइब्रेरी चला रही है. उसने आसपास के लोगों और रिश्तेदारों से किताबें जुटाकर लाइब्रेरी शुरू की और जरूरतमंद बच्चों के लिए अलग-अलग बच्चों के लिए सात लाइब्रेरी खोली है. यह सभी के लिए एक प्रेरणा है. लोग जानवरों और पक्षियों को बचाने के लिए भी अनूठे प्रयास कर रहे हैं.
पीएम ने कहा कि भारत के लोग प्रतिभा से भरे हैं. अगर उनको मौका मिले तो वह कमाल कर दिखाते हैं. सभी देसवासियों से अपील करते हुए पीएम ने कहा कि 1 अक्टूबर को स्वच्छता पर बड़ा आयोजन होने जा रहा है. सभी लोग अपना समय निकालकर इस आयोजन में अपना हाथ बटाएं. इस स्वच्छता अभियान से जुड़ें. स्वच्छता की यह कार्यांजलि ही गांधी जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी. वहीं त्योहार के दौरान मेड इन इंडिया सामान ही खरीदें.आप दूसरों की खुशी का बड़ा कारण बन सकते हैं. इसका फायदा विश्वकर्मा भाई-बहनों को मिलेगा.

PNCDESK

100वीं मन की बात: भारत से लेकर यूएन तक हुआ लाइव टेलीकास्ट
पत्र पढ़ते हुए कई बार मैं भावुक हुआ, भावनाओं से भर गया

भावनाओं में बह गया और खुद को फिर संभाल भी लिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने आज मन की बात के 100वें एपिसोड को संबोधित किया. भारत से लेकर यूएन तक आज मन की बात का लाइव टेलीकास्ट हुआ. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मेरे प्यारे देशवासियों, नमस्कार! आज ‘मन की बात’ का 100वां एपिसोड है. मुझे आप सबकी हजारों चिट्ठियां मिली हैं. लाखों संदेश मिले हैं और मैंने कोशिश की है कि ज्यादा से ज्यादा चिट्ठियों को पढ़ पाऊं, देख पाऊं, संदेशों को जरा समझने की कोशिश करूं. आपके पत्र पढ़ते हुए कई बार मैं भावुक हुआ, भावनाओं से भर गया, भावनाओं में बह गया और खुद को फिर संभाल भी लिया. आपने मुझे ‘मन की बात’ के 100वें एपिसोड पर बधाई दी है लेकिन मैं सच्चे दिल से कहता हूं, दरअसल बधाई के पात्र तो आप सभी ‘मन की बात’ के श्रोता हैं, हमारे देशवासी हैं. ‘मन की बात’, कोटि-कोटि भारतीयों के ‘मन की बात’ है, उनकी भावनाओं का प्रकटीकरण है. मन की बात’ भी देशवासियों की अच्छाइयों का, सकारात्मकता का, एक अनोखा पर्व बन गया है.

पीएम मोदी ने कहा कि एक ऐसा पर्व जो हर महीने आता है, जिसका इंतजार हम सभी को होता है. हम इसमें Positivity को सेलिब्रेट करते हैं. हम इसमें People’s Participation को भी सेलिब्रेट करते हैं. कई बार यकीन नहीं होता कि ‘मन की बात’ को इतने महीने और इतने साल गुजर गए. हर एपिसोड अपने आप में खास रहा. हर बार, नए उदाहरणों की नवीनता, हर बार देशवासियों की नई सफलताओं का विस्तार. ‘मन की बात’ में पूरे देश के कोने-कोने से लोग जुड़े, हर आयु-वर्ग के लोग जुड़े. ‘मन की बात’ जिस विषय से जुड़ा, वो, जन-आंदोलन बन गया, और आप लोगों ने बना दिया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब मैंने, तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ साझा ‘मन की बात’ की थी, तो इसकी चर्चा पूरे विश्व में हुई थी. ‘मन की बात’ दूसरों के गुणों से सीखने का बहुत बड़ा माध्यम बन गई है. साथियों, मन की बात मेरे लिए तो दूसरों के गुणों की पूजा करने की तरह ही रहा है. मेरे एक मार्गदर्शक थे- श्री लक्ष्मणराव जी ईनामदार. हम उनको वकील साहब कहा करते थे. वो हमेशा कहते थे कि हमें दूसरों के गुणों की पूजा करनी चाहिए. सामने कोई भी हो, आपके साथ का हो, आपका विरोधी हो, हमें उसके अच्छे गुणों को जानने का, उनसे सीखने का, प्रयास करना चाहिए. उनकी इस बात ने मुझे हमेशा प्रेरणा दी है. मन की बात दूसरे के गुणों से सीखने का बहुत बड़ा माध्यम बन गई है.

पीएम मोदी ने कहा कि मेरे प्यारे देशवासियों, इस कार्यक्रम ने मुझे कभी भी आपसे दूर नहीं होने दिया. पचासों साल पहले मैंने अपना घर इसलिए नहीं छोड़ा था कि एक दिन अपने ही देश के लोगों से संपर्क ही मुश्किल हो जाएगा. जो देशवासी मेरा सब कुछ है, मैं उनसे ही कट करके जी नहीं सकता था. मन की बात ने मुझे इस चुनौती का समाधान दिया, सामान्य मानवी से जुड़ने का रास्ता दिया. हर महीने में देश के लोगों के हजारों संदेशों को पढ़ता हूं, हर महीने में देशवासियों के एक से एक अद्भुत स्वरूप के दर्शन करता हूं. मुझे लगता ही नहीं है, कि मैं, आपसे थोडा भी दूर हूं. मेरे लिए ‘मन की बात’ ये एक कार्यक्रम नहीं है, मेरे लिए एक आस्था, पूजा, व्रत है.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ‘मन की बात’ मेरे मन की आध्यात्मिक यात्रा बन गया है. मन की बात स्व से समिष्टि की यात्रा है. ‘मन की बात’ अहम् से वयम् की यात्रा है. यह तो मैं नहीं तू ही इसकी संस्कार साधना है. आज, पिछला कितना ही कुछ, आंखों के सामने आए जा रहा है. देशवासियों के इन प्रयासों ने मुझे लगातार खुद को खपाने की प्रेरणा दी है. साथियों, ‘मन की बात’ में जिन लोगों का हम जिक्र करते हैं वे सब हमारे Heroes हैं जिन्होंने इस कार्यक्रम को जीवंत बनाया है. आज जब हम 100वें एपिसोड के पड़ाव पर पहुंचे हैं, तो मेरी ये भी इच्छा है कि हम एक बार फिर इन सारे Heroes के पास जाकर उनकी यात्रा के बारे में जानें. जीवन में बेटी का स्थान कितना बड़ा होता है, Selfie With Daughter अभियान से यह भी प्रकट हुआ. ऐसे ही अनेकों प्रयासों का परिणाम है कि आज हरियाणा में Gender Ratio में सुधार आया है. मुझे इस बात का बहुत संतोष है कि ‘मन की बात’ में हमने देश की नारी शक्ति की सैकड़ों प्रेरणादायी गाथाओं का जिक्र किया है.

पूर्व भाजपा सांसद आर के सिन्हा ने भी सुनी मन की बात

उन्होंने कहा कि चाहे हमारी सेना हो या फिर खेल जगत हो, मैंने जब भी महिलाओं की उपलब्धियों पर बात की है, उसकी खूब प्रशंसा हुई है. ऐसे कितने ही अभियानों को हमारी नारी-शक्ति ने नेतृत्व दिया है और ‘मन की बात’ उनके प्रयासों को सामने लाने का मंच बना है. साथियों, अब हमारे साथ फोनलाइन पर एक और सज्जन मौजूद हैं. इनका नाम है, मंजूर अहमद. ‘मन की बात’ में, जम्मू-कश्मीर की Pencil Slates के बारे में बताते हुए मंजूर अहमद का जिक्र हुआ था. हमारे देश में ऐसे कितने ही प्रतिभाशाली लोग हैं, जो अपनी मेहनत के बलबूते ही सफलता के शिखर तक पहुंचे हैं. मुझे याद है, विशाखापट्नम के वेंकट मुरली प्रसाद ने एक आत्मनिर्भर भारत Chart Share किया था. उन्होंने बताया था कि वो कैसे ज्यादा से ज्यादा भारतीय प्रोडक्ट्स ही इस्तेमाल करेंगे.

पीएम मोदी ने कहा कि हमने Make in India के अनेक उदाहरणों से लेकर Space Start-ups तक की चर्चा ‘मन की बात’ में की है. साथियों, आपको याद होगा, कुछ एपिसोड पहले मैंने मणिपुर की बहन विजयशांति देवी का भी जिक्र किया था. विजयशांति कमल के रेशों से कपड़े बनाती हैं. ‘मन की बात’ में उनके इस अनोखे Eco-Friendly Idea की बात हुई तो उनका काम और Popular हो गया. साथियों, ‘मन की बात’ के एक और विशेषता रही है. ‘मन की बात’ के जरिए कितने ही जन-आन्दोलन ने जन्म भी लिया है और गति भी पकड़ी है. समाज को प्रेरित करने का ऐसे ही बीड़ा प्रदीप सांगवान ने भी उठा रखा है. ‘मन की बात’ में हमने प्रदीप सांगवान के ‘हीलिंग हिमालयाज’ अभियान की चर्चा की थी.

प्रधानमंत्री ने कहा कि साथियों, आज देश में टूरिज्म बहुत तेजी से ग्रो कर रहा है. हमारे ये प्राकृतिक संसाधन हों, नदियां, पहाड़, तालाब या फिर हमारे तीर्थ स्थल हों, उन्हें साफ रखना बहुत जरूरी है. ये टूरिज्म इंडस्ट्री की बहुत मदद करेगा. पर्यटन में स्वच्छता के साथ-साथ हमने Incredible India Movement की भी कई बार चर्चा की है. इस मूवमेंट से लोगों को पहली बार ऐसे कितनी ही जगहों के बारे में पता चला, जो उनके आस-पास ही थे. मैं हमेशा ही कहता हूं कि हमें विदेशों में Tourism पर जाने से पहले हमारे देश के कम से कम 15 टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर जरूर जाना चाहिए और यह डेस्टिनेशन जिस राज्य में आप रहते हैं, वहां के नहीं होने चाहिए, आपके राज्य से बाहर किसी अन्य राज्य के होने चाहिए. ऐसे ही हमने स्वच्छ सियाचिन, सिंगल यूज प्लास्टिक और ई-वेस्ट जैसे गंभीर विषयों पर भी लगातार बात की है. आज पूरी दुनिया पर्यावरण के जिस Issue को लेकर इतना परेशान है, उसके समाधान में ‘मन की बात’ का ये प्रयास बहुत अहम है.

PNCDESK

‘मन की बात’ कार्यक्रम के100वां एपिसोड पूरा होने पर पीएम मोदी डाक टिकट और सिक्का करेंगे जारी
live सुनिए पीएम नरेंद्र मोदी को

https://youtu.be/ux9hRMHvN-k

पीएम मोदी एक डाक टिकट और एक सिक्का जारी करेंगे

‘मन की बात’ रेडियो कार्यक्रम की शुरुआत 3 अक्टूबर 2014 को हुई थी

पीएम नरेंद्र मोदी आज मन की बात रेडियो कार्यक्रम के 100वें एपिसोड का प्रसारण करेंगे. संस्कृति मंत्रालय ने इसके लिए आयोजन किया है. पीएम मोदी 11 बजे आज मन की बात में अपने विचार रखेंगे और बातचीत करेंगे. मन की बात कार्यक्रम में 10 अहम बदलाव भी रहे हैं. ‘मन की बात’ रेडियो कार्यक्रम की शुरुआत 3 अक्टूबर 2014 को हुई थी. पीएम मोदी ने अबतक 500 लोगों से इसके तहत फोन से बातचीत की है. इन 9 सालों में कई अहम ऐलान भी किए गए हैं. पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम के  समारोह के दौरान पीएम मोदी ने एक डाक टिकट और एक सिक्का जारी करेंगे.

‘मन की बात’ कार्यक्रम के 10 अहम बदलाव

जनता से सीधा संवाद

अहम मुद्दों पर चर्चा

संवाद का बेहतरीन तरीका

आकाशवाणी युवाओं तक पहुंचा

अनसंग हीरोज का जिक्र

राष्ट्र निर्माण का जज्बा

युवाओं की सोच में बदलाव

जनता का भरोसा जीता

लोकतंत्र की मजबूती

सकारात्मक संदेश

पीएम मोदी के मन की बात रेडियो कार्यक्रम आम लोगों तक पहुंचता है. प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम की कई खास बातें रही है. इस कार्यक्रम के जरिए जनता से सीधा संवाद होता रहा है.  देश के युवा आकाशवाणी से जुड़े हैं. पीएम इस कार्यक्रम में कई ऐसे लोगों का जिक्र करते हैं जो देश और समाज के विकास के लिए बड़े-बड़े काम कर रहे हैं लेकिन फिर भी देश में उनको बहुत कम लोग ही जान रहे होंगे. इससे लोकतंत्र को भी मजबूती मिली है. समाज में एक सकारात्मक संवाद पहुंचा है. पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम के जरिए लोगों का दिल जीता है.

इसके प्रोग्राम के माध्यम से पीएम मोदी कई अहम मुद्दों पर भी चर्चा करते रहते हैं. कोरोना महामारी का वो दौर याद होगा जब पहली बार पूरी दुनिया बिल्कुल रुक सी गई थी. कभी ना रुकने वाला भारतीय रेलवे भी शायद पहली बार थम गया था. लोग घरों में बंद थे. इस कठिन परिस्थिति में भी पीएम मोदी जनता के साथ मन की बात कार्यक्रम के जरिए लोगों से बात करते थे. लोगों को इस कठिन परिस्थिति में हौसला देते थे. उन्हें सही समय आने का भरोसा दिलाते थे.

#PMModiMannKiBaat#MannKiBaat100#MKB#MannKiBaat100#MannKiBaatAt100#MKB100#MKBApril2023#PMModiMannKiBaat#MKB#100thMKB

PNCDESK

विदेशी बाजार में भारत की उत्पादों का दबदबा-मोदी
मन की बात

छोटे दुकानदार भी GeM Portal पर सरकार को अपना सामान बेंचे

भारत ने 30 लाख करोड़ रुपये के निर्यात का लक्ष्य किया प्राप्त

देश के कोने-कोने से नए-नए प्रोडक्ट अब विदेश जा रहे

आयुष उद्योग का बाजार भी लगातार बड़ा हो रहा

आयुर्वेदिक दवाओं का बाजार एक लाख चालीस हजार करोड़ रुपये के करीब

भारत की संस्कृति, हमारी भाषायें, हमारी बोलियां, हमारे रहन-सहन, खान-पान का विस्तार, ये सारी विविधताएं हमारी बहुत बड़ी ताकत है-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम में

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम को संबोधित किया. अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने 30 लाख करोड़ रुपये के निर्यात का लक्ष्य प्राप्त किया है जो कि ऐतिहासिक है. पहली बार सुनने में लगता है कि ये अर्थव्यवस्था से जुड़ी बात है, लेकिन ये, अर्थव्यवस्था से भी ज्यादा, भारत के सामर्थ्य, भारत की क्षमता से जुड़ी बात है. पीएम मोदी ने कहा कि भारत का सामर्थ्य विश्व में दिख रहा है और विदेशी बाजार में भारत की उत्पादों का दबदबा है. पीएम मोदी ने कहा कि एक समय में भारत से निर्यात का आंकड़ा कभी 100 बिलियन, कभी डेढ़-सौ बिलियन, कभी 200 बिलियन तक हुआ करता था, अब आज, भारत 400 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया है. इसका एक ये मतलब ये है कि दुनिया भर में भारत में बनी चीजों की मांग बढ़ रही है. दूसरा मतलब ये है कि भारत की सप्लाई चेन दिनों-दिन मजबूत हो रही है और इसका एक बड़ा संदेश भी है. पीएम मोदी ने कहा कि देश, विराट कदम तब उठाता है जब सपनों से बड़े संकल्प होते हैं. जब संकल्पों के लिये दिन-रात ईमानदारी से प्रयास होता है, तो वो संकल्प, सिद्ध भी होते हैं, और आप देखिये, किसी व्यक्ति के जीवन में भी तो ऐसा ही होता है.

पीएम मोदी ने कहा कि देश के कोने-कोने से नए-नए प्रोडक्ट अब विदेश जा रहे हैं. असम के हैलाकांडी के लेदर प्रोडक्ट हों या उस्मानाबाद के हैंडलूम उत्पाद, बीजापुर की फल-सब्जियां हों या चंदौली का काला चावल, सबका निर्यात बढ़ रहा है. पीएम मोदी ने कहा कि हिमाचल, उत्तराखंड में पैदा हुए मिलेट्स मोटे अनाज की पहली खेप डेनमार्क को निर्यात की गयी. आंध्र प्रदेश के कृष्णा और चित्तूर जिले के बंगनपल्ली और सुवर्णरेखा आम, दक्षिण कोरिया को निर्यात किये गए.

पीएम मोदी ने कहा कि अब छोटे से छोटे दुकानदार भी GeM Portal पर सरकार को अपना सामान बेच सकता है- यही तो नया भारत है. ये न केवल बड़े सपने देखता है, बल्कि उस लक्ष्य तक पहुंचने का साहस भी दिखाता है| इसी साहस के दम पर हम सभी भारतीय मिलकर आत्मनिर्भर भारत का सपना भी जरुर पूरा करेंगे. पीएम मोदी ने कहा कि पिछले एक साल में GeM पोर्टल के जरिए सरकार ने 1 लाख करोड़ रु. से ज्यादा की चीज़े खरीदी हैं. देश के कोन-कोने से करीब-करीब सवा लाख लघु उद्यमियों, छोटे दुकानदारों ने अपना सामान सरकार को सीधे बेचा है.हाल ही में हुए पद्म सम्मान समारोह में आपने बाबा शिवानंद जी को जरुर देखा होगा. 126 साल के बुजुर्ग की फुर्ती देखकर मेरी तरह हर कोई हैरान हो गया होगा और मैंने देखा, पलक झपकते ही, वो नंदी मुद्रा में प्रणाम करने लगे. मैंने भी बाबा शिवानंद जी को झुककर बार-बार प्रणाम किया. पीएम मोदी ने कहा कि मैंने सोशल मीडिया पर कई लोगों का कमेंट देखा, कि बाबा शिवानंद अपनी उम्र से चार गुना कम आयु से भी ज्यादा फिट हैं.

पीएम मोदी ने कहा कि आयुष उद्योग का बाजार भी लगातार बड़ा हो रहा है. छह साल पहले आयुर्वेद से जुड़ी दवाइयों का बाजार 22 हजार करोड़ रुपये के आसपास का था. आज यह एक लाख चालीस हजार करोड़ रुपये के आसपास पहुंच रही है. मैं तो उस राज्य से आता हूं, जहां पानी की हमेशा बहुत कमी रही है. गुजरात में कुएं को वाव कहते हैं. गुजरात जैसे राज्य में वाव की बड़ी भूमिका रही है. इन कुओं या वावड़ियों के संरक्षण के लिए ‘जल मंदिर योजना’ ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई. पीएम मोदी ने कहा कि ‘मन की बात’ उसकी एक खूबसूरती ये भी है कि मुझे आपके सन्देश बहुत सी भाषाओं, बहुत सी बोलियों में मिलते हैं. भारत की संस्कृति, हमारी भाषाओं, हमारी बोलियां, हमारे रहन-सहन, खान-पान का विस्तार, ये सारी विविधताएं हमारी बहुत बड़ी ताकत है.