lucknow – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

दूल्हे को वरमाला पहनाते ही स्टेज पर गिरी दुल्हन और हो गई मौत
हार्ट अटैक हो गई मौत,परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

शिवांगी ने जैसे ही विवेक को वरमाला पहनाई, वह स्टेज पर गिर गई

लखनऊ के भदवाना गांव में एक शादी समारोह में दूल्हे को जयमाला पहनाते ही दुल्हन स्टेज पर गिर पड़ी. आनन-फानन में उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों के मुताबिक, दुल्हन की हार्टअटैक से मौत हुई है.उत्तर प्रदेश के लखनऊ में शादी की खुशियां उस समय मातम में तब्दील हो गईं जब दुल्हन की दूल्हे को वरमाला पहनाने के बाद मौत हो गई. मामला मलिहाबाद क्षेत्र के भदवाना गांव का है. यहां रहने वाले राजपाल की बेटी शिवांगी की शादी का आयोजन चल रहा था. बारात बुद्धेश्वर से आई थी.

शादी में शामिल सभी लोगों के चेहरे पर खुशियां थीं. लोगों ने खाना खाया और स्टेज के पास वरमाला की रस्म देखने पहुंचे. दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर एक दूसरे के सामने खड़े थे. दूल्हे विवेक ने दुल्हन शिवांगी को वरमाला पहनाई. इसके बाद बारी थी शिवांगी की. शिवांगी ने जैसे ही विवेक को वरमाला पहनाई, वह स्टेज पर गिर गई.आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. डॉक्टर ने बताया कि शिवांगी की मौत हार्ट अटैक आने से हुई है. उधर दुल्हन की मौत की खबर सुनते ही सभी लोगों के होश उड़ गए. शादी समारोह में जिन लोगों के चेहरों पर खुशियां छाईं थीं, उनकी खुशियां मातम में बदल गईं. इस दुखद घटना से मां कमलेश कुमारी, छोटी बहन सोनम और भाई अमित सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. दूल्हा विवेक भी दुल्हन की मौत से सदमे में है.

PNCDESK