Lpg – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

फुलवारी में गैस सिलेंडर को लेकर हंगामा, नेशनल हाइवे हो गया जाम
रसोई गैस के लिए परेशान लोगों का फूटा गुस्सा

फुलवारी शरीफ, अजीत।। सरकार के लाख दावों के बावजूद राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ में एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा. सिलेंडर मिलने में लगातार हो रही देरी से नाराज लोगों ने सड़क पर उतरकर जोरदार हंगामा किया और नेशनल हाइवे-98/139 को जाम कर दिया.
घटना एम्स के नजदीक नवादा मोड़ काली मंदिर के पास की है, जहां बड़ी संख्या में उपभोक्ता गैस सिलेंडर लेकर सड़क पर बैठ गए और आवागमन पूरी तरह बाधित कर दिया. सड़क जाम होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

हंगामा कर रहे लोगों का कहना है कि उन्हें गैस बुकिंग का मैसेज तो मिल जाता है, लेकिन समय पर सिलेंडर की डिलीवरी नहीं हो रही है. कई लोग सुबह से ही लाइन में खड़े थे, बावजूद इसके उन्हें सिलेंडर नहीं मिला. जब उपभोक्ता एजेंसी के गोदाम पर पहुंचे तो वहां भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया.
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि यह समस्या नई नहीं है, बल्कि हर कुछ दिन पर ऐसी स्थिति बन जाती है. नंबर आने के बावजूद सिलेंडर नहीं मिलना आम बात हो गई है, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.
सड़क जाम की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने-बुझाने में जुट गई. पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन उपभोक्ता अपनी मांगों पर अड़े रहे और व्यवस्था में सुधार की मांग करते रहे.

लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि गैस वितरण व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए ताकि आम उपभोक्ताओं को बार-बार इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.

Ajit

गैस की कमी पूरा करेगा केरोसिन, पेट्रोल पंपों पर होगा उपलब्ध
नई दिल्ली।। केंद्र सरकार ने गैस और पेट्रोल -डीजल की कमी को देखते हुए महत्वपूर्ण फैसला लिया है. होर्मुज संकट के बीच आम लोगों को राहत देने के लिए  केंद्र ने फिलहाल पेट्रोल पंपों पर केरोसिन वितरण की अनुमति दी है. यह अनुमति राज्य सरकार द्वारा नामित पंपों पर होगी. अभी यह छूट 60 दिनों के लिए है.

जानकारी के अनुसार, पेट्रोल पंप 5000 लीटर तक केरोसिन का भंडारण कर सकेंगे. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी एक अधिसूचना में कहा गया है कि इन उपायों से घरों में खाना पकाने और रोशनी के लिए मिट्टी तेल की आपूर्ति संभव हो सकेगी.

सभी राज्यों को अतिरिक्त 48000 लीटर केरोसिन तेल का आवंटन किया गया है. जिलों में इसके वितरण के लिए स्थानों की पहचान को कहा गया है.

pncb

‘राज्य में रसोई गैस सिलेंडर का है पर्याप्त भंडार, न घबराएं उपभोक्ता’
खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा घरेलू गैस आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था की हो रही है लगातार निगरानी

पटना, 11 मार्च।। पेट्रोलियम एजेंसियों ने स्पष्ट किया है कि राज्य में घरेलू उपयोग के लिए रसोई गैस सिलेंडर का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है. ऐसे में आम उपभोक्ताओं को घबराने या गैस एजेंसियों के पास अनावश्यक रूप से भीड़ लगाने की आवश्यकता नहीं है.

उपभोक्ताओं की सुविधा तथा गैस वितरण व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा वर्तमान में यह व्यवस्था लागू की गई है कि किसी भी घरेलू उपभोक्ता को अंतिम गैस सिलेंडर की डिलीवरी के 25 दिन बाद ही नये गैस सिलेंडर की बुकिंग (नंबर लगाने की) करने की अनुमति है. बुकिंग दर्ज होने के पश्चात 2 से 3 दिनों के भीतर घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी.

खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा घरेलू गैस आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा सके.

विभाग द्वारा आम जनता के हित में घरेलू गैस वितरण प्रणाली को सुचारु और पारदर्शी बनाए रखने के लिए निरंतर आवश्यक कदम उठाये जा रहे हैं. विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा है कि वे धैर्य बनाए रखें तथा अनावश्यक रूप से गैस वितरकों के यहां भीड़ न लगाएं साथ ही भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें.

pncb

‘इंडिया गठबंधन के डर से घरेलू गैस के कीमतों में कटौती’
पटना 29 अगस्त 2023 ।। केंद्र सरकार ने आज रसोई गैस की कीमतों में ₹200 की कमी की घोषणा की है और इसे रक्षाबंधन का उपहार बताया है. केन्द्र सरकार द्वारा घरेलू गैस की कीमत में की गई इस कटौती को लोलीपॉप बताते हुए राजद ने कहा है कि आगामी 31 अगस्त और 1 सितम्बर को मुम्बई में होने वाली इंडिया गठबंधन की बैठक से डरकर केन्द्र की सरकार घरेलू गैस के कीमतों में कटौती करने को मजबूर हुई है.

यह कैसा उपहार! 3 गुना बढ़ाकर कम किया महज ₹200
राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने कहा कि पिछले साढ़े नौ साल में घरेलू गैस की कीमत 400 रुपया से 1200 रुपया यानी तीन गुना बढ़ा कर आम लोगों के घरेलू बजट को तबाह कर देने वाली जन विरोधी केन्द्र की सरकार आज 200 रुपए की कटौती को गृहणियों के लिए रक्षाबंधन का उपहार बता रही है. उन्होंने कहा कि बढ़ती मंहगाई पर अबतक कुम्भकरणी निन्द्रा में सोई हुई सरकार की नींद अब खुली है जब लोकसभा का चुनाव आने वाला है और जब देश का जनमानस इंडिया गठबंधन के नेतृत्व में भाजपा मुक्त भारत बनाने का संकल्प ले चुका है.
pncb