Loyala school – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

रंगों से सजी लोयोला की धरती
400 नन्हे कलाकारों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

पटना. 25 अगस्त. पटना के प्रतिष्ठित लोयोला हाई स्कूल परिसर में मंगलवार को 14वीं ब्रदर रेमंड मेमोरियल अंतर-विद्यालय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में पटना के करीब 32 विद्यालयों के लगभग 400 विद्यार्थियों ने हिस्सा लेकर अपनी कला और रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया.

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और ब्रदर रेमंड की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया. इसके बाद लोयोला हाई स्कूल के उपप्राचार्य रेवरेण्ड ब्रदर रौशन रेखा ने स्वागत संबोधन में विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया और उन्हें कला के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया.

इस अवसर पर लोयोला हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने स्वागत गीत. नृत्य. वायलिन वादन तथा विषयगत नृत्य की प्रस्तुतियों से समारोह में सांस्कृतिक रंग भर दिया.

चित्रकला प्रतियोगिता कक्षा 3 से 10 तक के विद्यार्थियों के लिए चार श्रेणियों में आयोजित की गई. श्रेणी ए में कक्षा 3 और 4. श्रेणी बी में कक्षा 5 और 6. श्रेणी सी में कक्षा 7 और 8 तथा श्रेणी डी में कक्षा 9 और 10 के विद्यार्थियों ने भाग लिया.

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में पटना वीमेंस कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर यामिनी. मूर्तिकार और कलाकार सन्यासी रेड. इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल डिजाइन के फैकल्टी मेंबर तपन कुमार विश्वास तथा कॉन्टेम्पोरेरी आर्टिस्ट एवं डिजाइन प्वाइंट की संस्थापक सिन्नी शोष्या शामिल थीं.

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों और तकनीकों के माध्यम से अपनी कल्पनाशीलता. कलात्मक अन्वेषण और नवीन सोच को अभिव्यक्त करने का अवसर मिला. बच्चों ने रंगों और रेखाओं के माध्यम से अपनी कल्पनाओं को कागज पर जीवंत किया.

कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ. विभिन्न श्रेणियों के विजेता विद्यार्थियों को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए. पुरस्कार मिलने पर विजेताओं के चेहरे खुशी से खिल उठे. ब्रदर रेमंड की स्मृति में आयोजित यह वार्षिक चित्रकला प्रतियोगिता विद्यार्थियों में कला के प्रति रुचि. रचनात्मकता और आत्मविश्वास को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही है.