ljp ramvbilas – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

मजदूर हत्या मामले में एलजेपी (रा) का जांच दल पहुंचा बलाट गांव
परिजन से मिल घटनास्थल का किया मुआयना

मृतक के पिता से चिराग पासवान ने की फोन पर बात

जेसीबी से मौत के रूप में चर्चित मजदूर की हत्या का मामला तूल पकड़ रहा है. शनिवार को पीड़ित परिवार से मिलने एलजेपी (रा) का जांच दल दरभंगा जिले के बहेड़ी प्रखंड में अतहर दक्षिणी पंचायत के बलाट गांव पहुंचा. पार्टी का 5 सदस्यीय टीम मृतक रौशन पासवान के शोक संतप्त परिवार से मिला.

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शाहनवाज अहमद कैफी की अगुवाई गई टीम ने मृतक रौशन पासवान के पिता लालो पासवान से घटना की जानकारी ली. इसके बाद जांच दल घटनास्थल पर भी गया. तफ्तीश के बाद मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने के लिए पीड़ित परिजन के सामने ही एलजेपी (रामविलास) के राष्ट्रीय महासचिव शाहनवाज अहमद कैफी ने दरभंगा जिले के एसएसपी, डीएसपी और बहेडी के एसएचओ सहित कई प्रशासनिक अधिकारियों से बात कर मामले में उचित कार्रवाई करने की बात कही.

पार्टी सुप्रीमो चिराग पासवान ने मृतक के पिता लालो पासवान से फोन पर बात कर न्याय करवाने का भरोसा दिलाया. जानकारी दी गई कि रौशन पासवान बलाट गांव में ही ईट भट्टे पर काम करता था. कथित तौर पर ईट भट्टे के लोगों ने रौशन पासवान पर जेसीबी चढ़ा दी जो उसकी मौत का कारण बना.

3 मई को हत्या की वारदात हुई. पुलिस ने बताया था कि जेसीबी से चोटिल होने के कारण मजदूर की मौत हुई. परिजन कह रहे थे कि ईट भट्ठा संचालक के लोगों ने पीट पीट कर उसकी हत्या कर दी. ये भी कहा गया कि वारदात से पहले मजदूर और संचालकों के बीच लेन देन को लेकर विवाद हुआ था.

जांच दल में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह दरभंगा जिला प्रभारी इंतेखाब अहमद, प्रदेश महासचिव सह समस्तीपुर प्रभारी नंद कुमार पासवान, दरभंगा जिला अध्यक्ष देवेंद्र कुमार झा
गौतम सिंह पासवान एससी एसटी प्रकोष्ठ अध्यक्ष शामिल थे. इसके अलावा जिला मीडिया प्रभारी अमरेश सिंह राठौर, बहेडी प्रखंड अध्यक्ष आसाराम चौधरी, बहेड़ी प्रखंड प्रधान महासचिव राणा चंदन सिंह, हायाघाट प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार पासवान, बहेड़ी लेबर सेल अध्यक्ष जागृति कुमार, पंचायत अध्यक्ष अजय पासवान भी गए थे.

संजय मिश्र,दरभंगा

एलजेपी (रामविलास) ने लॉन्च किया प्रजा संवाद कार्यक्रम
जनता के बीच जनता की बात – है अभियान का थीम

प्रजा संवाद डॉट कॉम वेबसाइट हुआ एक्टिव

आम चुनाव 2024 की तैयारी तमाम रंगत के राजनीतिक दल अभी से करने लगे हैं. खास कर बिहार से जुड़े पार्टियों की जमीनी स्तर की गतिविधियां बढ़ गई हैं. गला काट प्रतिस्पर्धा का असर सब पर दिखने लगा है. ऐसे में कोई पार्टी किसी से पीछे नहीं रहना चाहती. इसी कड़ी में एलजेपी (रामविलास) ने शुक्रवार को राज्यव्यापी विशेष अभियान की शुरुआत दरभंगा से की है. इसे प्रजा संवाद कार्यक्रम नाम दिया गया है.

लहेरियासराय में आयोजित एक प्रेस मीट में पार्टी के प्रदेश महासचिव प्रदीप कुमार ठाकुर ने इस अभियान की तफ्सील से जानकारी दी. उन्होंने साफ किया कि एलजेपी (रा) केवल दोषारोपण की राजनीति में यकीन नहीं रखती, बल्कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के नेतृत्व में बिहार के समग्र विकास का रोड मैप बनाकर आगे बढ़ रही है. मिशन कामयाब हो उसके लिए राज्य भर में प्रजा संवाद कार्यक्रम होंगे. प्रेस मीट के साथ ही कार्यक्रम को दरभंगा से लॉन्च किया जा रहा है. प्रदीप कुमार ठाकुर ने बताया कि इसके तहत एलजेपी (रा) के कार्यकर्ता जिले के विभिन्न इलाकों में जाकर लोगों से क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं की जानकारी लेंगे और उनके समाधान के लिए हर स्तर पर प्रयास करेंगे.

एलजेपी (रा) प्रदेश महासचिव ने खुलासा किया कि इस अभियान के सफल संचालन खातिर उन्होंने पार्टी सुप्रीमो चिराग पासवान एवं प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी से गहन विचार विमर्श कर लिया था और टॉप लीडरशिप ने उन के कंधों पर इस कार्य की जवाबदेही सौंप दी.

प्रदीप ठाकुर ने कहा कि प्रजा संवाद कार्यक्रम के पहले चरण में वे दरभंगा के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर जनता से संवाद करेंगे और उनकी ही बात करेंगे. जनता से संवाद का मुख्य उद्देश्य संबंधित इलाके की प्रमुख समस्याओं की जानकारी इकट्ठा करना है. समस्याओं का समाधान संबंधित विभाग एवं अधिकारियों से मिलकर करवाने का प्रयास किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि ये कवायद एकरस नहीं रहेगी. प्रजा संवाद कार्यक्रम के दौरान जनता की बताई समस्याएं, उनके समाधान के लिए किये गए प्रयास एवं उनकी अद्यतन स्थिति की जानकारी विशेष मकसद के लिए बनाई गई वेबसाइट प्रजासंवाद डॉट कॉम पर उपलब्ध रहेगी. पार्टी लीडरशिप और आम लोग जब चाहें कार्य की अद्यतन स्थिति की जानकारी वेबसाइट से जान पाएंगे. इसका इस्तेमाल भविष्य में भी किया जा सकेगा.

प्रदीप कुमार ठाकुर ने बताया कि पार्टी को लोकोन्मुख बनाने के लिए इस कार्यक्रम की रूप रेखा उन्होंने बनाई. राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा प्रदेश अध्यक्ष से सहमति लेकर इसे पार्टी के बैनर के तहत चलाना तय हुआ. अभियान के थीम की सराहना करते हुए चिराग पासवान ने इसे विस्तारित कर राज्यव्यापी करने का सुझाव दिया. पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने मिशन की सफलता के लिए पार्टी संगठन की पूरी ऊर्जा झौंक देने में तत्परता दिखाई है.

प्रेस मीट में पार्टी जिलाध्यक्ष देवेंद्र झा, प्रदेश सचिव प्रवीण झा, महिला मोर्चा अध्यक्ष गुंजन कुमारी, उपाध्यक्ष संजना कुमारी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार पासवान, जिला प्रधान महासचिव राकेश पासवान, मीडिया प्रभारी अमरेश राठौड़ और अनिल पासवान मौजूद रहे.

पार्टी नेता इस बात पर एकमत हुए हैं कि बीते विधानसभा चुनाव में एलजेपी (रा) संघर्ष के दौर में थी और अपेक्षित नतीजा नहीं ला पाई. हालांकि पार्टी ने सत्ताधारी जेडीयू को कड़ी टक्कर दी. अब मंथन इस बात पर है कि चुनावी सफलता भी मिले और संगठन मजबूत हो. किसी गठबंधन में जाना भी हुआ तो शक्ति के साथ मेलजोल हो.

संजय मिश्र,दरभंगा