lightining – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

24 घंटे में वज्रपात से 18 लोगों की मौत, 4-4 लाख मुआवजे का एलान
लोगों से की गई सावधानी बरतने की अपील

पटना : बिहार में अलग-अलग जिलों में वज्रपात से 18 लोगों की मौत हो गई। पिछले 24 घंटे के दौरान रोहतास जिले में सर्वाधिक पांच, अरवल में चार, सारण में तीन, औरंगाबाद व पूर्वी चंपारण में दो-दो, बांका और वैशाली में एक-एक लोग शामिल हैं.मरने वालों में तीन किशोरी व एक महिला शामिल है.पूर्वी चंपारण में युवती की ठनका गिरने से मौत हो गई. रोहतास के अकोढ़ी गोला थाना क्षेत्र के बराव कला गांव में आकाशीय बिजली गिरने से दो और नासरीगंज थाना क्षेत्र के शबदला गांव में एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक बरावन कला निवासी शिवधारी पाल के 50 वर्षीय पुत्र बलिपाल, 42 वर्षीय रामचन्द्र राम के पुत्र सुभाष राम और सबदला गांव निवासी 55 वर्षीय अवधेश सिंह बताए जाते हैं.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के परिवार को 4-4 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। आपदा प्रबंधन विभाग ने  लोगों से खासकर ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों से बारिश के दौरान खेतों में जाने से बचने की अपील की है. साथ ही पेड़ों, बिजली के खंभों या मिट्टी से बने अस्थायी घरों के नीचे खड़े न रहने की बात भी कही गई है. आपदा प्रबंधन विभाग ने शहरी इलाकों में रहने वाले लोगों से भी अपील की है कि वे बारिश के दौरान खिड़कियों से दूर रहें और रेफ्रिजरेटर और एसी जैसे बिजली के उपकरणों को न छूएं. साथ ही इमारतों की छतों पर जाने से बचें.

PNCDESK

बिहार में वज्रपात से 24 की हुई मौत, 13 लोग झुलसे,सीएम ने जताया दुःख
आकाशीय बिजली से मरने वालों में चार महिलाएं व दो किशोरी भी

रोहतास में पांच, बक्सर, जहानाबाद, भागलपुर व जमुई में तीन-तीन की गई जान

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने शोक संदेश में कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं. उन्होंने अविलंब मृतकों के स्वजन को चार-चार लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान दिए जाने का निर्देश दिया. मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें. वज्रपात से बचाव के लिए आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी सुझावों का अनुपालन करें.

लगातार हो रही वर्षा के बीच वज्रपात की चपेट में आने से प्रदेश में 24 लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य झुलस गए. मृतकों में रोहतास के पांच, बक्सर, जमुई, भागलपुर व जहानाबाद के तीन-तीन, बांका के दो एवं गया, शिवहर, भभुआ, खगड़िया व औरंगाबाद के एक-एक व्यक्ति शामिल हैं. आकाशीय बिजली की चपेट में आकर मरने वालों में चार महिलाएं व दो किशोरी हैं. रोहतास जिले में काराकाट थाना क्षेत्र के हरिहरपुर में एक, बेनसागर में एक व रोहतासगढ़ बभन तालाब गांव में एक महिला की मौत वज्रपात की चपेट में आने से हो गई.दावथ थाना क्षेत्र अंतर्गत कमधेनवा गांव में एक किसान एवं पड़रिया गांव में एक युवक की मृत्यु ऐसी ही घटना में हो गई. बभनतालाब गांव में पशु चरा रही महिला के साथ उसके दो मवेशियों की भी जान चली गई. वहीं, बक्सर के दहिबर गांव में पेड़ के नीचे खड़े बुजुर्ग, बराढ़ी गांव में मवेशी चरा रहे अधेड़ व मोहनपुर गांव में खेत में काम कर रही एक महिला की जान चली गई. उधर, कैमूर के मोहनियां  थाना क्षेत्र के तुर्कवलिया गांव में मवेशी चरा रहे बुजुर्ग की मौत हो गई.

औरंगाबाद के डुमरा गांव के बधार में बुजुर्ग किसान की जान चली गई. जहानाबाद जिले में हुलासगंज थाना के रुस्तमपुर गांव में खेत में काम कर रहे किसान, परसबिगहा थाना के तीताई बिगहा में वर्षा में स्नान कर रहे बालक तथा काको थाना क्षेत्र के दक्षिणी निवासी एक अधेड़ की भैंस चराने के दौरान चपेट में आकर मृत्यु हो गई. ऐसी ही गया के कमल बिगहा में एक युवक की मौत की सूचना है. उधर शिवहर के मकसूदपुर कररिया में संजय महतो (29) की जान चली गई. भागलपुर के बहियार में राधा देवी व पोती भारती कुमारी की व्रजपात से दोनों की मौत हो गई. वहीं इसी जिले के नवगछिया निवासी सहिन्द्र यादव भी आकाशीय बिजली के शिकार हो गए. उधर, जमुई में वज्रपात से 12 वर्षीया अंशु कुमारी की जान गंवा बैठी.

PNCDESK