lapta – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

कहाँ गये वकील प्रसाद! एक माह बाद भी नहीं मिला सुराग
पति एक महीने से है लापता, परिवार का बुरा हाल

जक्कनपुर थाना में दर्ज है मामला

फुलवारी शरीफ।। पटना जंक्शन पर फल बेचने वाले 41 वर्षीय वकील प्रसाद 21 अक्टूबर की शाम से रहस्यमय तरीके से गायब हैं और अब तक उनका पता नहीं चल पाया है. पति के लापता होने के एक माह बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने से पत्नी प्रेमलता देवी और तीन छोटे बच्चों का रो–रोकर बुरा हाल है. वकील प्रसाद करबिगहिया में किराए के कमरे में रहते थे और पटना जंक्शन के दक्षिणी छोर पर फल बेचकर परिवार चलाते थे. पत्नी प्रेमलता बच्चों के साथ अपनी मां के घर भोगीपुर में रहती हैं और पति के अचानक लापता होने से मानसिक रूप से टूट चुकी हैं.

पत्नी ने बताया कि 21 अक्टूबर की शाम करीब 6:43 बजे पति से आखिरी बार बात हुई थी. उन्होंने कहा था कि “काम कर रहे हैं, रात में बात करेंगे.” इसके बाद फोन स्विच ऑफ हो गया और फिर कभी ऑन नहीं हुआ. रातभर खोजबीन के बाद भी जब कहीं जानकारी नहीं मिली तो अगले दिन जक्कनपुर थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई गई.

उन्होंने बताया कि कई स्थानों—पटना जंक्शन, करबिगहिया, परिचितों और आस-पड़ोस—में खोजबीन की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली. गुम होने के समय वकील प्रसाद ने हरे रंग की ट्राउजर और शर्ट पहन रखी थी.

इस मामले में जक्कनपुर थानाध्यक्ष ने कहा कि “अनुसंधानकर्ता लगातार जांच कर रहे हैं. बहुत जल्द फल विक्रेता वकील प्रसाद का पता लगा लिया जाएगा.”

इस बीच पत्नी प्रेमलता देवी ने पुलिस से गुहार लगाई है कि उनके पति को जल्द से जल्द खोजा जाए, क्योंकि बच्चों की हालत दिन–प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है.

Ajit

11 साल से है इंतजार, कब आएगा कुणाल
पटनासिटी।। पिछले करीब 11 वर्ष से लापता कुणाल कुमार पोद्दार का पता अब तक नहीं चल सका है. कुणाल की मां ने पुलिस के वरीय अधिकारियों से कुणाल का पता लगाने की मांग की है. तब कुणाल की उम्र तेरह साल थी.

कुणाल की मां शशि पोद्दार ने बताया कि कुणाल कुमार पोद्दार खाजेकला थाना क्षेत्र के इनफैंट जीसस स्कूल में आठवीं क्लास में पढ़ता था. 20 सितंबर 2012 को वह शाम साढ़े चार बजे यह कह कर साइकिल से निकला कि वह अपने दोस्त के घर जा रहा है. देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटा तो घर वाले कुणाल को खोजते हुए उसके दोस्त के घर गए. लेकिन दोस्त ने बताया कि कुणाल आया तो था लेकिन मेरे घर पर साइ‌किल को रखने के बाद वह कहीं चला गया. काफी खोजबीन के बाद भी कुणाल जब नहीं मिला तो पटना सिटी के चौक थाना में मामला दर्ज कराया गया. बाद में सीआईडी ने भी मामले की जांच की, लेकिन कुणाल का अब तक पता नहीं चला है. घर के लोग अभी भी उसके इंतजार में हैं.

Ajit

9 महीने से लापता लड़के का मामला भी गौरीचक में नहीं हुआ दर्ज
बेटे के याद में मां एवं पिता की आंखें अब पत्थराने लगी हैं

फुलवारी शरीफ, अजीत।। अपना जन्मदिन मनाने के लिए घर से निकला पटना के गौरीचक का 20 वर्षीय राहुल पिछले 9 महीने से लापता है. इस मामले में हैरानी वाली बात यह है कि राहुल के माता-पिता के द्वारा उसके लापता होने का मामला भी गौरीचक थाना में दर्ज नहीं किया जा सका. लापता राहुल के माता पिता अपने बेटे की याद में आंसू बहा रहे हैं वहीं यह सवाल भी सामने है कि आखिर राहुल कहां लापता हो गया. इस बारे में गौरीचक थाना पुलिस ऐसे किसी मामले की जानकारी होने से इंकार कर रही है.

पटना से गौरीचक निवासी शीला देवी और जगन्नाथ राय की आंखों में आज भी आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. उनका 20 वर्ष का बेटा राहुल कुमार उर्फ संजीव कुमार पिछले 9 महीना से लापता है. अपने बेटे की तलाश में शीला देवी और जगन्नाथ राय ने गौरीचक थाने का कई बार चक्कर लगाया लेकिन गौरीचक के पदाधिकारी आवेदन लेने से साफ तौर पर इंकार कर दिया. गौरीचक के पदाधिकारी का यह कहना है कि उनका बेटा किसी लड़की के साथ भाग गया है. इधर पति-पत्नी का यह कहना है कि अगर बेटा भाग गया है तो आखिर है कहां. उन्होंने आशंका जताई है कि उनके बेटे के साथ कोई अनहोनी की घटना हो सकती है. अपने बेटे के गम में पिछले 9 महीने से मां-बाप के मुंह में खाने का निवाला ठीक से पार नहीं हो पा रहा है.

स्थिति ऐसी है कि दिन भर बेटे की याद में आंख से आंसू टपकते रहते हैं. राहुल कुमार के पिता जगन्नाथ राय बताते हैं कि जब गौरीचक थाना में आवेदन देने से इंकार कर दिया तो उन्होंने इसकी जानकारी पटना के वरीय अधिकारियों को दी है. इसके बावजूद भी आज तक उनके बेटा का कोई सुराग नहीं मिला.  राहुल की मां शीला देवी ने बताया कि उनके तीन बेटों में राहुल कुमार सबसे छोटा बेटा है और वह बीए पार्ट 1 का छात्र है. 20 जनवरी 2022 को अपने घर से जन्मदिन मनाने की बोल कर निकला तो आज तक वापस नहीं लौटा. बेटे के साथ किसी अनहोनी की आशंका से पूरा परिवार डरा सहमा हुआ नजर आ रहा है.  इस बात को लेकर गौरीचक थाना प्रभारी कृष्ण कुमार से बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने इस मामले में कुछ भी जानकारी होने से साफ इनकार कर दिया है.

कोचिंग के लिए निकली छात्रा लापता, सहेली पर संदेह
सहेली और उसके परिजनों पर गायब करने का आरोप

घर से कोचिंग पढ़ने गई थी लड़की

नौबतपुर थाने में मामला दर्ज

पटना के नौबतपुर में रविवार को कोचिंग पढ़ने गई एक लड़की लापता है. काफी खोजबीन के बाद मंगलवार को उसके पिता ने स्थानीय थाने में उसकी सहेली और उसकी मां को गायब करने का आरोपित करते हुए मामला दर्ज कराया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. दर्ज प्राथमिकी में खजूरी निवासी रामपुकार मिस्त्री ने कहा है कि उसकी बेटी नौबतपुर ब्लॉक स्थित आइडियल कोचिंग सेंटर में पढ़ती थी.  29 अक्टूबर को वह अपने घर से कोचिंग पढ़ने गई थी, लेकिन घर नहीं लौटी. दर्ज प्राथमिकी में रामपुकार ने कहा कि उन्हें छानबीन में जानकारी हुई कि अमरपुरा निवासी उसकी सहेली सम्भा और सम्भा की मां ने उसे गायब किया है. थानाध्यक्ष प्रेमराज चौहान ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है.

पटना से अजीत