Land allotment – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

खाद्य प्रसंस्करण, जूते, इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़ा, प्लास्टिक उद्योगों के लिए 20 एकड़ जमीन आवंटित
19 औद्योगिक इकाइयों को 20.04 एकड़ भूमि आवंटित, लगभग ₹284 करोड़ निवेश से लगभग 1200 रोजगार के अवसरों का सृजन

पटना।। बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (BIADA) की प्रोजेक्ट क्लियरेंस कमेटी (PCC) की बैठक में राज्य के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में आवेदकों को भूमि एवं प्लग एंड प्ले शेड्स आवंटित करने के प्रस्तावों को PCC कमेटी द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई. समिति द्वारा राज्य के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में कुल 19 औद्योगिक इकाइयों को 20.04 एकड़ भूमि आवंटित करने का निर्णय लिया गया. यह निर्णय राज्य के औद्योगिक विकास को नई गति प्रदान करेगा तथा निवेश और रोजगार सृजन के अवसरों में उल्लेखनीय वृद्धि सुनिश्चित करेगा. स्वीकृत परियोजनाओं में खाद्य प्रसंस्करण, जूते, इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़ा, प्लास्टिक, सीबीजी, सामान्य विनिर्माण जैसे विविध क्षेत्र शामिल हैं.

ये इकाइयाँ राज्य के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों IA कुमारबाग, IGC बेगुसराय, IA हाजीपुर इत्यादि में स्थापित की जाएंगी. इन परियोजनाओं के माध्यम से राज्य में लगभग ₹284 करोड़ के निवेश का अनुमान है, जिससे लगभग 1200 लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे. प्रमुख स्वीकृत इकाइयों में Shrinath Biofuels, Rashirishu Group, Lubna Shoes, Sharv Enterprises सहित अन्य इकाइयाँ शामिल हैं  इन परियोजनाओं के क्रियान्वयन से औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर आर्थिक विकास को भी सुदृढ़ किया जाएगा.

उद्योग विभाग के सचिव सह BIADA एवं IDA के प्रबंध निदेशक श्री कुंदन कुमार ने कहा कि राज्य सरकार संतुलित एवं समग्र औद्योगिक विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है. BIADA के माध्यम से पारदर्शी एवं समयबद्ध प्रक्रिया के तहत निवेशकों को औद्योगिक भूखंड उपलब्ध कराए जा रहे हैं. साथ ही, सुदृढ़ अवसंरचना, सुगम प्रक्रियाएँ, बेहतर कनेक्टिविटी एवं नीतिगत सहयोग के माध्यम से निवेशकों को अनुकूल वातावरण प्रदान किया जा रहा है, ताकि परियोजनाओं का त्वरित एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके। यह पहल बिहार को निवेश के लिए एक उभरते औद्योगिक गंतव्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

pncb