lalu yadav .ed – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

लालू के परिवार से लाखों कैश, दो किलो सोना और यूएस डॉलर भी जब्त
लालू यादव की बेटियों और तेजस्वी यादव के घर पर 70 लाख कैश, दो किलो सोना और 900 यूएस डॉलर मिले

बरामद सोने में डेढ़ किलो जेवर और 540 ग्राम सोने का सिक्का

रेलवे में जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में लालू के परिवार की मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही है। ईडी की टीम ने शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव  और लालू यादव के करीबियों पर बड़ी कार्रवाई की है। ईडी की टीम ने राजद के पूर्व विधायक अबू दोजाना के अलावा तेजस्वी प्रसाद यादव, रागिनी यादव,हेमा यादव,चंदा यादव,अमित कत्याल,नवदीप सरदाना,प्रवीण जैन और अजय कुमार के यहां छापेमारी की.

इसके साथ ही जांच एजेंसी ने पटना, दिल्ली, रांची, मुंबई, यूपी व हरियाणा में ईडी ने एक साथ करीब 25 ठिकानों पर छापेमारी की. इस छापेमारी में लालू यादव की बेटियों और तेजस्वी यादव के घर पर 70 लाख कैश, दो किलो सोना और 900 यूएस  डॉलर मिले। बरामद सोने में डेढ़ किलो जेवर और 540 ग्राम सोने का सिक्का है.

एजेंसी के सूत्रों ने बताया कि छापे के दौरान 53 लाख रुपए नगद, 1900 अमेरिकी डॉलर, करीब 540 ग्राम सोना और सोने के 1.5 किलोग्राम जेवरात को जब्त किया गया है. वहीं, नई दिल्ली के फ्रेड्स कॉलोनी स्थित जिस आवास में छापा मारा गया उसमें तेजस्वी यादव भी मौजूद थे. यह लालू परिवार, राजद परिवार से जुड़ी कंपनी फोसिस्टम प्राइवेट लिमिटेड का रजिस्टर्ड ऐड्रेस है। इसके साथ ही ब्रह्मा सिटी प्राइवेट लिमिटेड, एलिट लैंडबेस प्राइवेट लिमिटेड, वाइटलैंड कॉरपोरेशन प्राइवेट लिमिटेड और मेरिडियन कंस्ट्रक्शन इंडिया लिमिटेड जैसी कंपनियों के परिसर की भी तलाशी ली गई है.

इससे पहले बीते कल ईडी की टीम ने शुक्रवार को  उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और पार्टी के पूर्व विधायक अबू दुजाना के पटना आवास और लालू प्रसाद यादव की बेटियों के आवास पर छापेमारी की है। ईडी की टीम ने पटना, दिल्ली, हरियाणा समेत दर्जनों से भी अधिक जगहों पर दस्तक दी और जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में दस्तावेज खंगाले. इस मामले में लालू यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। इस पोस्ट के जरिए राजद सुप्रीमों लालू यादव ने भाजपा पर निम्न स्तर की राजनीति करने का बड़ा आरोप लगाया है.

PNCDESK