Lalu birthday – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

राजद ने सामाजिक न्याय और सद्भावना दिवस के रूप में मनाया लालू का जन्मदिन
पटना।। रविवार को राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद का 76 वां जन्मदिन ” समाजिक न्याय और सद्भावना दिवस” के रूप में मनाया गया. इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के शीर्ष नेतृत्व एवं विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री के साथ हीं आम से लेकर खास लोगों ने लालू को जन्मदिन की बधाई दी.
राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने बताया कि इस अवसर पर प्रदेश एवं देश के अन्य प्रदेशों में भी कई स्थानों पर गरीबों के साथ सहभोज का आयोजन किया गया. विभिन्न स्थानों पर गरीब बस्तियों में लंच पैकेट और मिठाइयों के साथ हीं कपड़े और गरीब बच्चों के बीच पठन-सामग्री और चॉकलेट बांटे गए. अस्पतालों में मरीजों के बीच फलों का वितरण किया गया. युवा राजद द्वारा रक्तदान किया गया. विभिन्न स्थानों पर उनके बेहतर स्वास्थ्य और लम्बी उम्र की कामना के लिए धार्मिक अनुष्ठान भी किए गए.

लालू यादव ने मध्य रात्रि को राबड़ी देवी के आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, सांसद डॉ मीसा भारती, सिंगापुर से आयी बेटी रोहिणी आचार्या, बहू राजश्री यादव और पटना आयी अन्य बेटियों एवं नाती-नातिन -पोती के साथ हीं परिवार के अन्य सदस्यों की उपस्थिति में केक काट कर अपना जन्मदिन मनाया. वहीं लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने मथुरा के बरसाना में केक काटकर पिता का बर्थडे मनाया.

बाद में पार्टी के ओर से लाए गए 76 पौंड के केक को लालू प्रसाद ने प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह, अब्दुल बारी सिद्दीकी, जय प्रकाश नारायण यादव, उदय नारायण चौधरी, वृषण पटेल, श्याम रजक, भोला यादव , आलोक कुमार मेहता, कुमार सर्वजीत , शिवचन्द्र राम, बिनु यादव, भाई वीरेन्द्र,शक्ति सिंह यादव , एजाज अहमद, ई. अशोक यादव, संजय यादव मदन शर्मा, निर्भय अम्बेडकर, प्रमोद राम सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति में काटा.

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे , बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, तामिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल सिंह यादव सहित कई नेताओं ने ट्वीट कर लालू प्रसाद के जन्मदिन पर शुभकामना संदेश दिया है वहीं विभिन्न दलों के कई नेताओं ने दूरभाष पर लालू प्रसाद को जन्मदिन की बधाई दी है.
pncb