Kumhrar – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

कुम्हरार विधानसभा में जन सुराज उम्मीदवार केसी सिन्हा को समर्थन देगा कायस्थ महापरिवार
कुम्हरार समेत सभी सीटों पर सिर्फ कायस्थ प्रत्याशी को समर्थन देंगे बिहार के कायस्थ मतदाता

फुलवारी शरीफ।। पटना के कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र के अशोक नगर में कायस्थ चित्रगुप्त सेना बिहार प्रदेश की बैठक सेनाध्यक्ष पाण्डेय अखिलेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक में कुम्हरार क्षेत्र की सभी चित्रगुप्त पूजा समितियों के प्रतिनिधि शामिल हुए, जहां हजारों कायस्थों ने सर्वसम्मति से जन सुराज के उम्मीदवार प्रो. डॉ. के. सी. सिन्हा को शत-प्रतिशत समर्थन देने का निर्णय लिया.

बैठक के बाद बड़ी संख्या में कायस्थ समाज के लोग उम्मीदवार प्रो. के. सी. सिन्हा के आवास “सृजन” पहुंचे और उन्हें पूर्ण समर्थन का भरोसा दिया. उपस्थित लोगों ने कहा कि 6 नवंबर को कुम्हरार विधानसभा में ईवीएम के क्रम संख्या 6 पर स्कूल का बस्ता निशान पर वोट देकर अपनी ताकत दिखाएंगे.

सेनाध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव ने कहा कि जनसंघ से लेकर भाजपा तक, कायस्थ समाज ने हमेशा शत-प्रतिशत वोट दिया, लेकिन बदले में सम्मान नहीं मिला. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने कायस्थों को यूज एंड थ्रो की नीति से इस्तेमाल किया है. 2020 में जहां तीन विधायक थे, वहीं 2025 में टिकट काटकर सिर्फ एक विधायक नितिन नवीन को उम्मीदवार बनाया गया. उन्होंने कहा कि अब कायस्थ समाज भाजपा को उसका जवाब देगा.

निर्णय लिया गया कि पूरे बिहार में भाजपा को हराने की स्थिति में जो भी उम्मीदवार होगा, उसे कायस्थ समाज वोट देगा. केवल बांकीपुर सीट पर भाजपा उम्मीदवार नितिन नवीन को समर्थन देने की बात तय की गई. अखिलेश श्रीवास्तव ने साफ कहा – कायस्थ किसी पार्टी का बंधुआ मतदाता नहीं है, सम्मान और भागीदारी जहां मिलेगी, वोट वहीं जाएगा. उन्होंने चेतावनी दी कि पटना के कायस्थ बहुल क्षेत्रों कुम्हरार और दीघा में टिकट न देने का नुकसान भाजपा को उठाना पड़ेगा.

बैठक में वार्ड पार्षद कुमार संजीत ‘बबलू’, आशीष सिन्हा, मनोज सिन्हा, राजेश ‘डब्लू’, अश्विन सिन्हा ‘पंकज’, राजीव रंजन, सुजीत ‘दीपू’, संजय श्रीवास्तव, राकेश रौशन, विवेक सिन्हा, संजय सहाय, अमिताभ ऋतुराज, अतुल आनंद सन्नू सहित हजारों कायस्थ सदस्य मौजूद थे.

अजीत

कायस्थों की नाराजगी चरम पर, भाजपा के लिए मुश्किल भरी हो सकती है आगे की राह
पटना।। बिहार में कायस्थों की नाराजगी कम होती नहीं दिख रही. अब सार्वजनिक तौर पर बिहार बीजेपी से जुड़े नेताओं का विरोध भी होता नजर आ रहा है. कुम्हरार विधानसभा में अरुण कुमार सिन्हा का टिकट कटने के बाद जिस तरह किसी कायस्थ प्रत्याशी की बजाय अन्य को टिकट दिया गया उसके बाद कायस्थों की नाराजगी भाजपा के लिए मुसीबत बनती नजर आ रही है. कायस्थ अब सार्वजनिक रूप से इसका विरोध दर्ज कर रहे हैं.

पटना में चित्रगुप्त पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के मौके पर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा को कायस्थों की नाराजगी झेलनी पड़ी. मौके पर उपस्थित लोगों ने ऋतुराज सिन्हा से सीधा सवाल किया कि आखिर क्यों कुम्हरार विधानसभा सीट पर अरुण सिन्हा का टिकट कटने के बाद किसी कायस्थ उम्मीदवार को भाजपा ने टिकट नहीं दिया. ऋतुराज सिन्हा ने वहां मौजूद लोगों को समझाने की कोशिश की लेकिन वे लोग उनकी बातों से सहमत नहीं दिखे.

वहां उपस्थित कायस्थ समाज के लोगों ने दो टूक कहा कि वह अब भाजपा को वोट नहीं देंगे. उन्होंने यहां तक कह दिया कि भाजपा के इस कदम का असर पूरे बिहार में कायस्थों के वोट बैंक पर पड़ेगा. संयोग से इस दौरान वहां जनसुराज के प्रत्याशी प्रोफेसर केसी सिन्हा भी मौजूद थे. वहां मौजूद कायस्थ जाति के लोगों ने प्रोफेसर केसी सिन्हा के समर्थन में नारे लगाए और कहा कि वह अब भाजपा की बजाय जनसुराज के उम्मीदवार प्रोफेसर केसी सिन्हा को वोट देंगे. लोगों की नाराजगी देख ऋतुराज सिन्हा को आनन-फानन में वहां से निकलना पड़ा.

इस पूरे मामले में अब सीधा फायदा जनसुराज उम्मीदवार प्रोफेसर केसी सिन्हा को होता दिख रहा है. के सी सिन्हा बिहार की जानी मानी शख्सियत हैं. जानकारी के अनुसार कायस्थों ने उन्हें ही इस बार वोट देने का मन बना लिया है.

क्या है पूरा मामला!

​कुम्हरार पटना ही नहीं बल्कि बिहार की हॉट सीट मानी जाती है. इस विधानसभा सीट पर लंबे समय से भाजपा का कब्जा है. इसकी वजह यह है कि ये कायस्थ-बहुल सीट है. यहां के चुनाव नतीजों पर कायस्थों का वोट निर्णायक साबित होता रहा है. निवर्तमान विधायक अरुण सिन्हा (जो 2010 से लगातार विधायक रहे और 2020 में भी जीते) का टिकट काटना और उस स्थान पर गैर-कायस्थ उम्मीदवार को लाना, राजनीतिक रूप से जोखिम भरा निर्णय माना जा रहा है. कई राजनीतिक विश्लेषक भी मानते हैं कि कुम्हरार में कायस्थ मतदाताओं की निर्णायक संख्या लगभग सवा लाख से भी अधिक है.  इसके अलावा, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, आरा, गया, छपरा, गोपालगंज और भागलपुर जैसे जिलों में भी यह समाज निर्णायक भूमिका में है.

​यह सीधा संकेत देता है कि राजनीतिक दल, संभवतः भाजपा, कायस्थ समाज को अपना ‘मजबूरन सपोर्टर’ समझने की गलती कर रहे हैं. यदि पार्टी कायस्थों को केवल संख्यात्मक दृष्टिकोण से कमतर आंकती है, तो यह ‘गुणात्मक दृष्टिकोण’ की अनदेखी है. यह वही गलती हो सकती है, जिसकी ओर राजनीतिक विश्लेषक’अस्तित्व विहिन’ होने की चेतावनी देते हैं.

OP Pandey