Kumar Ravi – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

11 किलोमीटर पैदल चल कर अधिकारियों ने गंगा घाटों का लिया जायजा
श्रद्धालुओं एवं छठव्रतियों के लिए घाटों पर उपलब्ध रहेगी सभी सुविधाएँ; तेजी से तैयारी चल रही हैः आयुक्त

आयुक्त ने डीएम, एसएसपी, नगर आयुक्त एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों के साथ छठ घाटों का किया पैदल निरीक्षण

विधि-व्यवस्था संधारण सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता; उत्कृष्ट भीड़-प्रबंधन, सुदृढ़ सुरक्षा-व्यवस्था एवं सुचारू यातायात प्रबंधन के लिए सभी पदाधिकारी सजग एवं तत्पर रहेंः आयुक्त ने दिया निदेश

पुरूष एवं महिला के लिए अलग-अलग शौचालय, स्वच्छ पेयजल, चेंजिंग रूम, व्रतियों के ठहरने हेतु शेड, घाटों के बाहर वाहन पार्किंग की सुविधा रहेगी.

है.

108 घाटों पर सेक्टर पदाधिकारियों का 21 दल लगातार कर रहे हैं कैम्प

पटना:आयुक्त, पटना प्रमंडल, पटना कुमार रवि द्वारा आज जिलाधिकारी, पटना डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना राजीव मिश्रा, नगर आयुक्त, पटना नगर निगम अनिमेष कुमार पराशर एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों के साथ छठ महापर्व, 2023 की तैयारियों एवं व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया गया. प्रातः 07.00 बजे दीघा पाटीपुल घाट से निरीक्षण प्रारंभ किया गया. अधिकारियों द्वारा लगभग दो घंटा तक 15 से अधिक घाटों का पैदल भ्रमण किया गया. करीब 11 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए कलेक्टोरेट घाट तक सभी घाटों की वर्तमान भौतिक स्थिति का अवलोकन किया गया एवं तैयारियों का जायजा लिया गया. निरीक्षण के वक्त सभी घाटों पर प्रतिनियुक्त सेक्टर पदाधिकारियों का दल भी मौजूद था.

आयुक्त रवि ने शिवा घाट, दीघा पाटीपुल घाट, मीनार घाट, बिन्दटोली घाट, जेपी सेतु पश्चिमी घाट, जेपी सेतु पूर्वी घाट, गेट नं. 93 घाट, गेट नं. 88 घाट, गेट नं. 83 घाट, कलेक्ट्रेट घाट तक सभी छोटे-बड़े सभी घाटों का  एक-एक कर निरीक्षण किया. डीएम डॉ. सिंह, एसएसपी मिश्रा एवं नगर आयुक्त अनिमेष पराशर ने आयुक्त रवि के संज्ञान में जिला प्रशासन एवं नगर निगम द्वारा की जा रही तैयारियों को लाया. अधिकारियों ने कहा कि सभी सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी घाटों पर मुस्तैद हैं. 24×7 तैयारी की जा रही है. इसे ससमय कर ली जाएगी.

आयुक्त रवि ने नगर निगम, जिला प्रशासन, पुलिस, यातायात, आपदा प्रबंधन, विद्युत, भवन निर्माण, पीएचइडी सहित सभी संबद्ध पदाधिकारियों को आपस में समन्वय सुनिश्चित करते हुए सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से एवं ससमय संपन्न करने का निदेश दिया.अधिकारियों को निदेश दिया गया है कि जलस्तर पर लगातार नज़र रखें. सभी घाट पर सुरक्षात्मक बैरिकेडिंग एवं साइनेज लगाया जाए. बैरिकेडिंग मानकों के अनुरूप रखना सुनिश्चित करें. खतरनाक घाटों को चिन्हित करते हुए लाल रंग के कपड़ा से घेर दें ताकि श्रद्धालु उधर न जाएं. सभी घाटों पर बड़े-बड़े अक्षरों में घाटों का नाम एवं वाच टावरों तथा अन्य सुरक्षात्मक संरचनाओं का नम्बरिंग करने का निदेश दिया गया. एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ टीम की तैनाती करने के साथ सम्पूर्ण आपदा प्रबंधन तंत्र को 24×7 क्रियाशील रखने का निदेश दिया गया.

आयुक्त कुमार रवि ने कहा कि छठ पूजा के प्रसंग में जेपी गंगापथ एक नई संरचना है. विगत वर्ष से छठ पूजा के लिए इसका प्रयोग किया जा रहा है. पिछले साल यातायात प्रबंधन एवं भीड़ नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन द्वारा काफी अच्छी व्यवस्था की गई थी. इस वर्ष भी सारी तैयारी की जा रही है. अशोक राजपथ से जेपी गंगा पथ के नीचे अवस्थित अंडरपास से घाटों तक आने-जाने का मार्ग सुचारू एवं सुगम रहेगा. डेडिकेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट एवं पार्किंग की सुविधा रहेगी. आयुक्त ने कहा कि छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पार्किंग स्थल यथासंभव घाटों के नजदीक रहेगा.

आयुक्तकुमार  रवि द्वारा निरीक्षण में पाया गया कि गेट नं. 88 घाट एवं गेट नं. 83 घाट जाने के लिए जेपी गंगा पथ अंडरपास में नमामि गंगे परियोजना अंतर्गत ह्यूम पाईप रखा हुआ है. आयुक्त द्वारा स्थल पर ही बुडको के प्रबंध निदेश से मोबाईल पर बात कर इसे हटाने के लिए कहा गया ताकि अंडरपास में टू-लेन आवागमन निर्बाध चालू रहे. गंगा के जल-स्तर में कमी एवं घाटों की भौतिक स्थिति को देखते हुए छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर प्रशासन द्वारा तेजी से कार्य कराया जा रहा है. 108 घाटों पर सेक्टर पदाधिकारियों का 21 दल लगातार कैम्प किए हुए है. घाटों पर जाने के लिए एप्रोच रोड अच्छी स्थिति में रहेगी. उत्कृष्ट साफ-सफाई एवं प्रकाश-व्यवस्था सुनिश्चित रहेगी. उन्होंने कहा कि छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं के लिए सभी सुविधाएँ उपलब्ध रहेंगी. पुरूष एवं महिला के लिए अलग-अलग शौचालय, स्वच्छ पेयजल, चेंजिंग रूम, व्रतियों के ठहरने हेतु शेड, घाटों के बाहर वाहन पार्किंग की सुविधा रहेगी. पार्किंग स्थल पर बैरिकेडिंग/ड्रॉप गेट की व्यवस्था रहेगी. आयुक्त रवि ने कहा कि घाटों के पास एवं सम्पर्क पथ में समुचित संख्या में वाच टावर रहेगा. घाटों पर नियंत्रण कक्ष कार्यरत रहेगा. ध्वनि-विस्तारक यंत्र एवं सीसीटीवी कैमरा का अधिष्ठापन रहेगा. उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग द्वारा घाटों के आस-पास एवं सम्पर्क पथ में अवस्थित विद्युत तारों को व्यवस्थित रखा जाएगा. सभी छठ घाटों पर विद्युत कर्मियों एवं तकनीशियनों की टीम तैनात रहेगी.

आयुक्त कुमार रवि ने कहा कि छठ महापर्व, 2023 के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है. उत्कृष्ट भीड़-प्रबंधन, सुदृढ़ सुरक्षा-व्यवस्था एवं सुचारू यातायात प्रबंधन के लिए सभी पदाधिकारी सजग एवं तत्पर रहें. आयुक्त श्री रवि ने कहा कि छठ महापर्व, 2023 के सफल आयोजन हेतु प्रशासन सजग, तत्पर एवं प्रतिबद्ध है. इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, पटना तनय सुल्तानिया, नगर पुलिस अधीक्षक, (मध्य) वैभव शर्मा, प्रमंडलीय आयुक्त के सचिव प्रीतेश्वर प्रसाद, अपर नगर आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी पटना सदर, अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन, अधीक्षण अभियंता, जल संसाधन विभाग एवं अन्य भी उपस्थित थे.

PNCDESK

उच्च तकनीकों पर आधारित यातायात-प्रबंधन पटना में : कुमार रवि
नागरिकों के लिए संवेदनशील व्यवस्था का निर्माण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

यातायात नियंत्रण, साईन बोर्ड, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, वाहन गति उल्लंघन संसूचन

स्वचालित नम्बर प्लेट पहचान तंत्र संस्थापित होगा

पटना के निवासियों के लिए एक सुरक्षित पर्यावरण विकसित करना

शहर में 30 स्थानों पर एडेप्टिव ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम

15 स्थानों पर वैरिएवल मैसेज साईन बोर्ड

50 स्थानों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम एवं इमर्जेन्सी कॉल बॉक्सेज

10 स्थानों पर स्पीड व्यालेशन डिटेक्शन

25 स्थानों पर ऑटोमेटिक नम्बर प्लेट रिकॉग्निशन

5 स्थानों पर इन्व्यारनमेंटल सेन्सर लोकेशन (ईएसएल) प्रणाली

1,244 की संख्या में सिटी सर्वेलेन्स सिस्टम

220 कि.मी. में ओएफसी केवल नेटवर्क

2,588 कैमरा को अधिष्ठापित किया जाना

सुगम ट्रैफिक व्यवस्था के लिए मोबाइल ऐप

सम्पूर्ण कार्य चार चरणों में 14 जनवरी, 2023 तक पूरा

आयुक्त, पटना प्रमंडल-सह-अध्यक्ष, पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड कुमार रवि ने कहा है कि उच्च तकनीकों पर आधारित यातायात-प्रबंधन पटना जैसे महत्वूर्ण शहर के लिए अत्यावश्यक है. वे आयुक्त कार्यालय स्थित सभाकक्ष में पटना स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत आयोजित एक बैठक में अध्यक्षीय संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि पटना शहर पूर्वी एवं उत्तर-पूर्वी भारत के लिए द्वार (गेटवे) की भूमिका निभाता है. यहाँ उत्कृष्ट यातायात जीवन-सुरक्षा, आर्थिक वृद्धि, विकास एवं लोगों के जीवन-स्तर में सुधार लाने में उत्प्रेरक का काम करेगा. आयुक्त रवि ने कहा कि लोक-सुरक्षा सुनिश्चित करना हमसब का महत्वपूर्ण दायित्व है. सीसीटीवी-आधारित निगरानी (सर्वेलेन्स) तंत्र विकसित करने से इसमें काफी सहायता मिल सकती है.

इस बैठक में आयुक्त रवि के समक्ष पटना नगर निगम द्वारा स्मार्ट सिटी मिशन के तहत आईसीसीसी प्रोजेक्ट के अंतर्गत पटना में कैमरा एवं ओएफसी केबल के नेटवर्क अधिष्ठापन हेतु विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया. निगम की तरफ से एल एण्ड टी कम्पनी के प्रतिनिधि द्वारा यातायात नियंत्रण, साईन बोर्ड, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, वाहन गति उल्लंघन संसूचन, स्वचालित नम्बर प्लेट पहचान तंत्र संस्थापित करने में प्रगति के बारे में रिपोर्ट प्रस्तुत किया गया. आयुक्त के संज्ञान में लाया गया कि शहर में 30 स्थानों पर एडेप्टिव ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम (एटीसीएस), 15 स्थानों पर वैरिएवल मैसेज साईन बोर्ड (वीएमडी), 50 स्थानों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम एवं इमर्जेन्सी कॉल बॉक्सेज (ईसीबी), 10 स्थानों पर स्पीड व्यालेशन डिटेक्शन (एसवीडी), 25 स्थानों पर ऑटोमेटिक नम्बर प्लेट रिकॉग्निशन (एएनपीआर) तथा 5 स्थानों पर इन्व्यारनमेंटल सेन्सर लोकेशन (ईएसएल) प्रणाली संस्थापित किया जाना है. 1,244 की संख्या में सिटी सर्वेलेन्स सिस्टम लगाया जाना है. इसके साथ ही 220 कि.मी. में ओएफसी केवल नेटवर्क बिछाया जाना है. कार्य के स्कोप के अनुसार कुल 2,588 कैमरा को अधिष्ठापित किया जाना है. सुगम ट्रैफिक व्यवस्था के लिए  मोबाइल ऐप विकसित किया जा रहा है. सम्पूर्ण कार्य चार चरणों में 14 जनवरी, 2023 तक पूरा कर लिया जाएगा.

आयुक्त रवि ने स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारियों को वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में उपर्युक्त कार्यों को करने का निदेश दिया. उन्होंने स्थानों को निर्धारित करने में यातायात के दृष्टिकोण से व्यस्त जगहों पर विशेष ध्यान देने को कहा. आयुक्त रवि ने नगर आयुक्त, पटना नगर निगम-सह- प्रबंध निदेशक, पटना स्मार्ट सिटी लि0 अनिमेष कुमार पाराशर को योजनाबद्ध ढंग से एवं ससमय कार्य सम्पन्न कराने का निदेश दिया.

आयुक्त रवि ने कहा कि इस प्रोजेक्ट का मूल उद्देश्य सीसीटीवी-आधारित निगरानी (सर्वेलेन्स) तंत्र द्वारा पटना के निवासियों के लिए एक सुरक्षित पर्यावरण विकसित करना है. इन्टेलिजेन्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) लोगों की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए विशेष तौर पर बनाया गया है. इसके चार प्रमुख घटक हैंः सुरक्षा, अनुशासित यातायात, नागरिक-केन्द्रित सेवाएं तथा सुदृढ़ सम्पर्कता. आयुक्त श्री रवि ने कहा कि उत्तम तकनीकों के इस्तेमाल से यातायात सुगम किया जा सकता है. मानव व्यवहार, समूह-व्यवहार, महिला सुरक्षा सहित विधि-व्यवस्था संधारण में भी इसका काफी प्रयोग है. आयुक्त  रवि ने कहा कि नागरिकों के लिए संवेदनशील व्यवस्था का निर्माण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. सूचना प्रौद्योगिकी एवं आर्टिफिशियल इन्टेलिजेंस का उपयोग इसमें काफी सहायक सिद्ध हो सकता है.

इस अवसर पर आयुक्त के साथ जिलाधिकारी, पटना डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना मानवजीत सिंह ढिल्लो, पुलिस अधीक्षक यातायात, नगर आयुक्त, पटना नगर निगम-सह- प्रबंध निदेशक पटना स्मार्ट सिटी लि0 अनिमेष कुमार पाराशर, क्षेत्रीय विकास पदाधिकारी सर्व नारायण यादव, उप निदेशक आईपीआरडी लोकेश कुमार झा, स्मार्ट सिटी लि. के प्रतिनिधियों सहित अन्य भी उपस्थित थे.

PNCDESK