Kumar Ravi patna commissioner – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

गांधी मैदान पटना का उत्कृष्ट प्रबंधन एवं संचालन सर्वोच्च प्राथमिकता : कुमार रवि
जनता के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने हेतु प्रशासन सजग, तत्पर एवं प्रतिबद्ध

पटना नगर निगम सभी हाई-मास्ट लाईट को नियमित क्रियाशील नियमित रखे

पटना, आयुक्त, पटना प्रमंडल, पटना-सह-अध्यक्ष, श्री कृष्ण स्मारक विकास समिति, पटना कुमार रवि ने कहा है कि गाँधी मैदान, पटना का उत्कृष्ट प्रबंधन एवं संचालन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. आम जनता के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने हेतु प्रशासन सजग, तत्पर एवं प्रतिबद्ध है. वे श्री कृष्ण स्मारक विकास समिति के अंतर्गत गाँधी मैदान, पटना के संचालन के संबंध में आयोजित एक बैठक को संबोधित कर रहे थे.आयुक्त रवि ने कहा कि श्री कृष्ण स्मारक विकास समिति एक लोक-हितकारी समिति है. इसके प्रबंधन, संचालन एवं प्रशासन के लिए विहित प्रक्रिया का अनुपालन करते हुए सभी स्टेकहोल्डर्स (भागीदारों) को सक्रिय एवं दृढ़-संकल्पित रहना होगा.ज़िला प्रशासन, श्री कृष्ण स्मारक विकास समिति, भवन निर्माण विभाग, पटना नगर निगम, पुलिस सहित सभी हितधारकों को आम जनता के हित के संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए आपसी समन्वय स्थापित कर गाँधी मैदान का बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करना होगा.

आज के इस बैठक में प्रभारी पदाधिकारी, श्री कृष्ण स्मारक विकास समिति-सह-सचिव, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार, पटना प्रमंडल राकेश कुमार द्वारा समेकित प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया. गाँधी मैदान, पटना के प्रबंधन एवं संचालन के संबंध में एजेंडावार विस्तृत चर्चा की गई तथा आवश्यक निर्णय लिया गया. प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, शौचालय का संचालन, राजस्व संग्रह सहित सभी बिन्दुओं पर एक-एक कर विमर्श किया गया.

आयुक्त रवि ने गाँधी मूर्ति पार्क, गाँधी मैदान में अवस्थित महात्मा गाँधी स्मारक सहित सम्पूर्ण गाँधी मैदान में एवं श्री कृष्ण स्मारक भवन में उत्कृष्ट प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने का निदेश दिया. पटना नगर निगम एवं भवन निर्माण विभाग द्वारा यह कार्य किया जाएगा. आयुक्त रवि ने निदेश दिया कि पटना नगर निगम सभी हाई-मास्ट लाईट को नियमित क्रियाशील नियमित रखे. गाँधी मैदान में 15 हाई-मास्ट लाईट है. सभी हाई-मास्ट लाईट का रख-रखाव, संचालन, पूर्ण प्रबंधन एवं संबंधित विद्युत विपत्र का भुगतान पटना नगर निगम द्वारा किया जाएगा.

आयुक्त रवि ने नगर आयुक्त, पटना नगर निगम को निदेश दिया कि गाँधी मैदान के सम्पूर्ण भू-भाग की साफ-सफाई के लिए डेडिकेटेड व्यवस्था सुनिश्चित रखें. पूरे मैदान को 05 सेक्टर में बाँटे. हरएक सेक्टर की साफ-सफाई की निगरानी के लिए एक पर्यवेक्षक को नियुक्त करें. 03 पालियों में 30 स्वच्छता कर्मियों को तैनात रखें. सभी कर्मियों की बायोमेट्रिक उपस्थित सुनिश्चित करें. आयुक्त रवि ने कहा कि गाँधी मैदान के गेट नं. 5 के निकट अवस्थित चिल्ड्रेन पार्क एवं मैदान में अधिष्ठापित 03 जिम (पुरूष जिम-02, महिला जिम-01) का संचालन, समुचित रख-रखाव तथा पूर्ण प्रबंधन पटना नगर निगम द्वारा किया जाए.

आयुक्त रवि ने गाँधी मैदान एवं श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल की सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया. उन्होंने पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड को गाँधी मैदान के चारों तरफ के साथ-साथ गाँधी मैदान के अंदर भी कैमरे से नियमित निगरानी सुनिश्चित करने का निदेश दिया.आयुक्त रवि ने भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को गाँधी मैदान के सभी गेट को सुचारू एवं सुगम रखने का निदेश दिया ताकि आकस्मिक स्थिति में गेट का संचालन निर्बाध ढ़ंग से हो. उन्हें मैदान के पाथवे को भी बेहतर रखने का निदेश दिया गया.

गाँधी मैदान के पेवर्स ब्लॉक, सोख्ता, चहारदीवारी, पेड़ तथा घास का समुचित रख-रखाव सुनिश्चित करने का निदेश अधिकारियों को दिया गया. उन्होंने आम जनता के लिए शुद्ध पेयजल की उपलब्धता तथा शौचालय का समुचित रख-रखाव सुनिश्चित करने का निदेश दिया.गाँधी मैदान में आम जनता को सर्वोत्कृष्ट  सुविधा उपलब्ध कराने के लिए एक स्थायी संस्थागत तंत्र सुनिश्चित रखें.

PNCDESK

सुरक्षित एयर ट्रैफिक सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता: कुमार रवि
आयुक्त की अध्यक्षता में पटना हवाई अड्डा पर्यावरण प्रबंधन समिति की बैठक

आयुक्त ने दिया सभी स्टेकहोल्डर्स के बीच अंतर्विभागीय समन्वय की आवश्यकता पर जोर

पर्यावरणीय प्रबंधन एवं सतत विकास के मूलभूत सिद्धांतों को ध्यान में रखने की जरूरत: आयुक्त

फ्लाईट सुरक्षा हेतु नियमित अंतरालों पर पेड़ों की छंटाई किया जाना आवश्यक

पटना आयुक्त, पटना प्रमंडल-सह-अध्यक्ष, विमानपत्तन पर्यावरण प्रबंधन समिति, पटना कुमार रवि ने कहा है कि जयप्रकाश नारायण अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर सुरक्षित एयर ट्रैफिक सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसके लिए सभी भागीदारों (स्टेकहोल्डर्स) के बीच अंतर्विभागीय समन्वय की आवश्यकता है. वे आज पटना एयरपोर्ट के सभाकक्ष में  विमानपत्तन पर्यावरण प्रबंधन समिति की बैठक में अध्यक्षीय संबोधन कर रहे थे. आयुक्त रवि ने कहा कि एयरपोर्ट सार्वजनिक सुविधा का अत्यंत महत्वपूर्ण केन्द्र है तथा प्रशासन के लिए यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है. इसके लिए पर्यावरणीय प्रबंधन एवं सतत विकास के मूलभूत सिद्धांतों को ध्यान में रखना पड़ेगा.

निदेशक, नागर विमानन विभाग, पटना हवाई अड्डा द्वारा पावर प्वाईंट प्रेजेन्टेशन के माध्यम से एयरपोर्ट की सुरक्षा एवं विकास के बारे में जानकारी दी गयी. पटना एयरपोर्ट के चल रहे विस्तार एवं विकास कार्यों के मद्देनजर यातायात प्रवाह प्रबंधन एवं जलनिकासी मुद्दों पर विस्तार से विमर्श किया गया. चिड़ियाघर क्षेत्र के पेड़ों की छंटाई, बिहटा एयरफोर्स स्टेशन परिसर से नीलगायों का स्थानान्तरण, पटना एयरपोर्ट के नजदीक कूड़े का उचित निस्तारण, उचित प्रकाश व्यवस्था सहित सभी सुरक्षात्मक कार्य-बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा की गई. सुगम यातायात हेतु एयरपोर्ट के प्रस्तावित नये प्रवेश एवं निकास के बारे में निदेशक ने विस्तार से बताया. आयुक्त रवि ने कहा कि पथ निर्माण विभाग, पटना नगर निगम, वन एवं पर्यावरण विभाग, नगर विकास विभाग, पटना पुलिस, यातायात, जैविक उद्यान, विद्युत विभाग सहित सभी विभागों के पदाधिकारियों को आपस में समन्वय स्थापित करते हुए पटना हवाई अड्डा पर सुरक्षित एयर ट्रैफिक हेतु अपेक्षित कार्यों का ससमय सम्पादन करना होगा.

आयुक्त ने कहा कि फ्लाईट सुरक्षा हेतु नियमित अंतरालों पर पेड़ों की छंटाई किया जाना आवश्यक है. उन्होंने चिड़ियाघर क्षेत्र के अंदर पेड़ों की छंटाई के लिए एक त्रि-सदस्यीय कमिटि का गठन किया, जिसमें संजय गाँधी जैविक उद्यान के निदेशक, एयरपोर्ट के प्रतिनिधि तथा जिला प्रशासन के प्रतिनिधि रहेंगे. संजय गाँधी जैविक उद्यान के निदेशक शीघ्र एक बैठक बुलाएंगे एवं विधिवत प्रस्ताव उपस्थापित करेंगे. उन्होंने नगर आयुक्त को आगामी मॉनसून सीजन को ध्यान में रखते हुए पटना एयरपोर्ट क्षेत्र में जल-जमाव से बचाव के लिए निरोधात्मक कार्रवाई करने तथा ड्रेनेज सिस्टम को सुदृढ़ रखने का निदेश दिया.

विमानों एवं यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से यह आवश्यक है कि पटना एयरपोर्ट के आस-पास के क्षेत्रों में पक्षियों के आकर्षण के स्रोत को कम किया जाए . उन्होंने नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारियों को हवाई अड्डा के 10 किलोमीटर क्षेत्र में कूड़े का समुचित निस्तारण करने एवं साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निदेश दिया ताकि बर्ड-हीट की घटना पर नियंत्रण पाया जा सके. उन्होंने कूड़ों का डोर-टू-डोर संग्रह करने का निदेश दिया. उन्होंने कहा कि पटना एयरपोर्ट के समीप के क्षेत्र में गंदगियों का संग्रह नहीं होने दें. आयुक्त रवि ने बिहटा एयरफोर्स स्टेशन परिसर से नीलगायों की समस्या को दूर करने के लिए वायुसेना, वन विभाग एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों को इनके स्थानान्तरण पर अपेक्षित कार्रवाई करने का निदेश दिया. निदेशक, नागर विमानन विभाग, पटना हवाई अड्डा ने कहा कि पटना एयरपोर्ट परिसर से लगभग 30 आवारा कुत्तों को हटाकर पटना नगर निगम ने एयर ट्रैफिक सुरक्षा में अहम योगदान दिया है. आयुक्त रवि ने इसपर लगातार निगरानी रखने का निदेश दिया. उन्होंने कहा कि डॉग स्क्वायड समय-समय पर पटना हवाई अड्डा का भ्रमण करती रहेगी ताकि कोई आवारा कुत्ता परिसर में न रहे.

निदेशक ने भविष्य में यातायात प्रवाह नियंत्रण के लिए एयरपोर्ट के वर्तमान निकास बिन्दु से सर्पेन्टाईन नाला तक स्टौर्मवाटर ड्रेनेज सिस्टम में पूर्ण रूपान्तरण की आवश्यकता बताई. आयुक्त  रवि ने पटना नगर आयुक्त एवं अपर समाहर्त्ता, पटना को योजनाबद्ध ढंग से सक्षम पदाधिकारी से अनुमोदन प्राप्त कर स्टोर्मवाटर ड्रेनेज सिस्टम में सुधार हेतु कार्रवाई करने को कहा. आयुक्त कुमार रवि ने कहा कि हवाई अड्डा पर्यावरण प्रबंधन समिति के दिशा-निदेशों के अनुरूप सभी पदाधिकारियों को सुरक्षित यातायात प्रबंधन एवं एयर ट्रैफिक सुरक्षा सुनिश्चित करना होगा.

इस बैठक में जिलाधिकारी, पटना डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना मानवजीत सिंह ढिल्लो,  नगर आयुक्त, पटना नगर निगम अनिमेश कुमार पाराशर, निदेशक, नागर विमानन विभाग, पटना विमानपत्तन अंचल प्रकाश, कमान्डिंग ऑफिसर भारतीय वायुसेना, बिहटा, जिला वन पदाधिकारी, क्षेत्रीय विकास पदाधिकारी, पटना प्रमंडल, अपर समाहर्ता, पटना, संजय गाँधी जैविक उद्यान के उप निदेशक, समादेष्टा केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, पटना हवाई अड्डा, मंडल रेल प्रबंधक, दानापुर के प्रतिनिधि, नयाचार पदाधिकारी, नूतन राजधानी अंचल, नगर परिषद फुलवारी एवं दानापुर के कार्यपालक पदाधिकारी एवं अन्य भी उपस्थित थे.

PNCDESK