kudhni vidhansabha – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

सीएम नीतीश की कुढ़नी चुनावी सभा में बवाल और मारपीट
सीटीईटी और एसटीईटी का पोस्टर लेकर कर रहे थे प्रदर्शन

महिलाओं की शिक्षा से प्रजनन दर में कमी

टूटे चावल, मक्का और गन्ना से बनेगा एथनाल

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इधर मंच से भाषण देते रहे; उधर चुनावी सभा में उन्हें सुनने आए युवाओं के बीच जमकर मारपीट होती रही और खूब कुर्सियां भी चलीं। शुक्रवार को कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव को लेकर जदयू उम्मीदवार के समर्थन और प्रचार के लिए आयोजित रैली का है। इस घटना के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। चूंकि रैली मुख्यमंत्री की थी तो इस हंगामे और अफरा-तफरी की इस स्थिति को संभालने के लिए पुलिस कर्मियों ने भी तुरंत मोर्चा संभाला।

सीएम नीतीश शुक्रवार को कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में जदयू के उम्मीदवार मनोज कुशवाहा के समर्थन में रैली करने के लिए केरमा पहुंचे थे। यहां के हाईस्कूल के खेल मैदान में उनकी रैली आयोजित की गई थी। सीएम नीतीश जनसभा को संबोधित करते हुए रोजगार देने को लेकर अपनी बात कह रहे थे। इसी दौरान हंगामे की स्थिति बनी; जो धीरे-धीरे बढ़कर हाथापाई और फिर कुर्सियां चलाए जाने तक पहुंच गई।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपना भाषण शुरू करते हुए कहा कि बिहार के विकास का क्रम जारी रहेगा। कुर्सी संभालने के बाद से समाज के सभी तबके का उत्थान किया है। आगे भी करता रहूंगा।  उन्होंने कहा कि 10 लाख युवाओं को नौकरी और 10 लाख को रोजगार के साधन सरकार उपलब्ध करा रही है। दूसरी ओर केंद्र सरकार बस प्रचार कर रही है, कोई काम नहीं हो रहा था; इसलिए उनका साथ छोड़ दिया। अब पुरानी जगह पर आ गए हैं। नीतीश ने कहा कि कुछ लोग दुष्प्रचार कर रहे हैं। वह समाज को बांट रहे हैं। मंच की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि यहां सब साथ हैं। बिहार बहुत आगे जाएगा।

चुनावी सभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंच से भाषण में सीएम की कुर्सी संभालने के बाद की अपनी उपलब्धियां गिनाईं। इधर, सभा शुरू होने के साथ ही कुछ युवक सीटीईटी और एसटीईटी का पोस्टर लेकर हंगामा कर रहे थे। सभा के मंच से बार-बार इन युवाओं को समझाया भी गया। मंच संचालक की ओर से कहा भी गया कि चिंता नहीं करें, सभी को नौकरी मिलेगी। इसके बावजूद वे लगातार हंगामा करते रहे। मुख्यमंत्री का संबोधन शुरू होने पर युवाओं ने हंगामा और तेज कर दिया। कुछ लोगों ने युवाओं के साथ मारपीट शुरू कर दी। यह मामला इतना बढ़ा कि कुर्सियां चलने की नौबत आ गई। इस दौरान कई कुर्सियां टूट भी गईं। कुछ देर के लिए वहां अफरातफरी का माहौल बन गया। ऐसे में सीएम की रैली को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने मोर्चा संभाला और स्थिति को काबू किया। बाद में सीएम नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि पोस्टर दिखाने वाले भी अपना हित सोचकर वोट डालें। सबको नौकरी मिलेगी तो शिक्षक भी बनाए जाएंगे।

सीएम नीतीश कुमार  ने कहा कि बच्चियों को शिक्षा देने का लाभ बिहार को दूसरे रूप में भी मिला। राज्य में प्रजनन दर चार से घटकर 2.9 हो गई है। इसके अलावा जीविका के माध्यम से महिलाओं को रोजगार दिया जा रहा। उन्होंने सात निश्चय योजना की चर्चा करते हुए कहा कि युवाओं को स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड और स्वयं सहायता भत्ता के रूप में मदद दी जा रही है। अनुसूचित जाति, पिछड़ी जाति एवं महिलाओं को रोजगार के लिए 10 लाख रुपये का ऋण दिया जा रहा है। इसमें पांच लाख तक की सब्सिडी है।

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश और लालू प्रसाद का एक होना समय की मांग थी। भाजपा की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ लोग समाज में जहर घोलने का काम कर रहे हैं। लोगों को ठग रहे हैं। देश में लोकतंत्र को समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है, मगर नफरत की राजनीति करने वालों को करारा जवाब मिलेगा। अगले लोकसभा चुनाव में बिहार से उन्हें एक भी सीट नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि सांप्रदायिक ताकत छापे मारकर डराने की कोशिश कर रही है।