Kolkata doctor rape – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

मेडिकल छात्रा की क्रूर हत्या से डीएमसीएच गमजदा, डॉक्टर्स का कैंडल मार्च
कोलकाता के अस्पताल में भीड़ के हमले से दहला मेडिकल फ्रेटरनिटी

भड़के डॉक्टर्स ने गैर आकस्मिक ड्यूटी से किया तौबा

संजय मिश्र,दरभंगा

कोलकाता के आर जी कार मेडिकल कॉलेज की ट्रेनी डॉक्टर से वीभत्स अनाचार और उसके बाद नृशंस हत्या से इंडिया का चिकित्सा समुदाय क्षुब्ध है. वे सदमे से उबरे नहीं कि कोलकाता के संबंधित अस्पताल में भीड़ ने आक्रमण कर दिया. दरभंगा का चिकित्सक समुदाय इस देशव्यापी गम में डूबा है.

वे जो कर सकते.. शांतिपूर्ण तरीके से अपनी पीड़ा का इजहार कर रहे. 13 अगस्त को डीएमसीएच के इतिहास का सबसे बड़ा कैंडल मार्च निकला. कुछ नारे जरूर निकले उनकी जुबां से पर उनकी आंखें प्रचंड वेदना बयां करती रही. कोलकाता हाई कोर्ट की सक्रियता ने उन्हें ढाढस बंधाया लेकिन घटना वाले अस्पताल में भीड़ के हमले से वे उद्वेलित हो गए हैं.

इंडिया के डॉक्टर्स के सबसे बड़े एनजीओ यानि आइ एम ए के आह्वान पर देश भर के चिकित्सकों के साथ दरभंगा के तमाम चिकित्सक एवं दरभंगा चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में कार्यरत सभी चिकित्सक दुख की इस बेला में साझा स्वर व्यक्त कर रहे. डीएमसीएच के मेडिकल फ्रेटरनिटी ने तय किया और 17.08.2024 शनिवार प्रात 6:00 बजे से 18.08.2024 रविवार प्रातः 6:00 बजे तक गैर आकस्मिक कार्यों के बहिष्कार में आ गए हैं.

कोलकाता की निर्भया से हुई बर्बर वारदात के दुख में साझीदार होने खातिर दरभंगा आईएमए ने शुक्रवार को प्रेस मीट किया. इंडिया के विभिन्न कर्ता धर्ता से अपनी मांगें रखी. कहा कि मेडिकल प्रोटेक्सन ऐक्ट को अविलंब लागू किया जाय. इस दौरान आईएमए दरभंगा के अध्यक्ष हरि दामोदर सिंह एवं सचिव डॉ अमिताभ सिन्हा ने डीएमसीएच को अतिक्रमण से मुक्त करा तथा सार्वजनिक रास्तों को बंद कर चहारदिवारी से घेर सुरक्षित करने की मांग की. कहा कि परिसर की सुरक्षा में लगे कर्मियों की काबिलियत की जांच कर सक्षम कर्मियों को लगाया जाय. आपको बता दें कि डीएमसीएच परिसर करीब 300 एकड़ जमीन में फैला है और अक्सर डॉक्टर्स को सुरक्षा देना मुश्किल हो जाता है. डीएमसीएच बचाओ लॉबी यहां के डॉक्टर्स के दुख में साथ देने के मुद्दे पर चुप्पी साधे हैं.

पटना एम्स के जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर
कोलकाता में मेडिकल छात्रा के साथ रेप मर्डर के बाद पटना एम्स में हड़ताल शुरू

एम्स में दूर-दाराज से इलाज करवाने पहुंचे मरीज और उसके परिवार वालों को भारी परेशानी

फुलवारी शरीफ़, अजित।। कोलकाता के मेडिकल कॉलेज अस्पताल की पीजी छात्रा के साथ हुए रेप और हत्या के विरोध में देशव्यापी अभियान के तहत पटना एम्स के जूनियर डॉक्टरों ने मंगलवार को हड़ताल शुरू कर दी. इस हड़ताल के कारण अस्पताल की ओपीडी और ओटी सेवाएं बाधित हो गई हैं. दूर दराज के जिलों से आए मरीजों उनके परिजनों और अन्य लोगों को एम्स में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. अपने मरीज का इलाज करवाने पहुंचे लोगों का कहना है कि डॉक्टर को हड़ताल से दूर रहना चाहिए. देश में कहीं ना कहीं रोज इस तरह की घटना होती है लेकिन इस तरह से पूरे देश में सारे अस्पतालों में इलाज काम ठप कर देना कहीं से उचित नहीं है. डॉक्टर तो भगवान का रूप होते हैं और भगवान ही अपने अपने मरीज के साथ ऐसा व्यवहार करेंगे तो उनका क्या होगा.

एम्स अस्पताल के जूनियर डॉक्टर रेजिडेंट बड़ी संख्या में एम्स के बाहर प्रदर्शन करने उतर गए. बड़े-बड़े बैनर पर कोलकाता में हुई घटना के विरोध सीबीआई जांच की मांग न्यायिक प्रक्रिया में तेजी से स्पीड ट्रायल चलाने पीड़ित को न्याय दिलाने तक  विरोध जारी रहेगा आदि नारेबाजी कर रहे. दरअसल,घटना ने मेडिकल कॉलेजों के डॉक्टरों, पीजी छात्रों, और रेजिडेंट डॉक्टरों में गहरी नाराजगी पैदा कर दी है.जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन ने ओपीडी समेत कई सेवाओं को बंद करने का ऐलान किया है, हालांकि इमरजेंसी सेवाएं जारी हैं. एम्स के डॉक्टर्स ने अस्पताल  में  इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर ओपीडी, ओटी, और वार्ड में काम नहीं करने का फैसला किया है. उनकी मांग है कि कोलकाता की इस घटना की सीबीआई जांच कराई जाए, और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो. इसके साथ ही डॉक्टरों की सुरक्षा के मुद्दे को भी प्राथमिकता दी जाए. जूनियर डॉक्टरों ने केंद्र और राज्य सरकार से डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके.पटना एम्स में प्रदर्शन कर रहे एक डॉक्टर ने कहा कि यह दूसरा निर्भया कांड हुआ है इसमें कठोर सजा मिलनी चाहिए. डॉक्टर ने कहा कि सबसे पहले न्यायिक प्रक्रिया में तेजी लाई जानी चाहिए. पुलिस को जल्द से जल्द मामले में अपराधों को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ चार्जशीट करना होगा. पीड़िता को न्याय मिले इसको लेकर जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर हैं. कहा कि इमरजेंसी सेवा को बाधित नहीं किया गया है. ओपीडी को बंद रखा गया है.