koilwar bridge – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

जमींदोज न कर दें कोईलवर पुल को ये ओवरलोडेड ट्रक
संकट बढ़ा रहे हैं कोईलवर पुल पर लगातर हर दिन खड़े रहने वाले ओवर लोडेड ट्रक

आरा, 8 जून (ओ पी पांडेय). भोजपुर प्रशासन की लाख कोशिशों के बाद भी बालू से जुड़े कारोबारियों
का खनन से लेकर अवैध ढुलाई का कार्य रुकने का नाम नही ले रहा है. आलम यह है कि दिन हो या रात ट्रकों की लंबी कतारें रोड से हटने का नाम ही नही ले रही हैं. सड़क पर बालू से ओवर लोडेड हजारों ट्रकों का सड़क के किनारे कई किलोमीटर तक लगने वाली कतार यातायात के लिए एक नासूर बन गयी है. कोइलवर के आसपास के इलाके से होकर गुजरने वाले यात्रियों को इन लंबी कतारों में घँटों इंतजार करना पड़ता है. कई बार तो इस जाम की वजह से शाम को फंसी गाड़ियां अगले दिन सुबह ही निकल पाती है. रात के वक्त न तो कोई इस जाम को चालू करने वाला ही दिखता है न पुलिस प्रशासन.

जबकि परिवहन मंत्रालय द्वारा ओवरलोड वाहन पकड़ने के लिए लगातार जांच अभियान चला कर कार्रवाई करने का निर्देश है. ओवरलोडिंग के कारण ही  आधारभूत संरचना क्षतिग्रस्त होती है. एक्सीडेंट में मानवीय क्षति के साथ प्रदूषण बढ़ता है. सड़क, पुल-पुलिया के क्षतिग्रस्त होने से राजस्व की क्षति होती है.

कैसे फँसते हैं लोग इस जाम में
ट्रकों का सड़क के एक तरफ ओवरलोड बालू के खड़े होने से प्रथम दृष्टया तो ऐसा लगता है जैसे इन निरीह खड़े ट्रकों का क्या दोष? जाने के लिए रास्ता तो छोड़ा ही है बेचारा. लेकिन आपको बता दें कि इन बचे हुए रास्ते मे 3-3 कतारें ओवरटेक कर पीछे से आने वाले ट्रक और अन्य छोटी गाड़ियाँ खड़ी कर देती है जिससे एक तरफ का रोड पूरी तरह बाधित हो जाता है. फिर शुरू होता है इस जाम से बाहर निकलने की तिकड़मबाजी.

लोग अपनी लेन से दूसरी जाने के लिए डिवाइडर को ईंट और मिट्टी की मदद से गाड़ी के लिए उचित बना देते हैं और इस पार से उस पार यानि आने वाले में विपरीत दिशा जाने के लिए जोखिम में जान डाल चल देते हैं. इसका कई बार खामियाजा भी भुगतना पड़ता है. रॉंग साइड की ओर से जाने के चक्कर में कई छोटे से बड़े एक्सीडेंट हो चुके हैं जिसमें कई जाने भी जा चुकी है.

सिक्सलेंन पर बालू लोडेड ट्रक पुल के लिए घातक

भोजपुर जिले से पटना जिले को जोड़ने वाला एक सबसे महत्वपूर्ण पुल है कोईलवर पुल. कोईलवर पुल अंग्रेजो के जमाने से बना अपने अस्तित्व से ऊपर सांस ले रहा है. सड़क और रेलवे दोनो का लोड थामने वाले इस ऐतिहासिक पुल पर लोड कम करने औऱ यात्रियों के आवागमन के लिए भोजपुर के सांसद सह मंत्री आर. के. सिंह ने कोईलवर में एक नया सिक्सलेन पुल बनाया. आने के लिए तीन लेन और जाने के लिए तीन लेन युक्त इस पुल का निर्माण शायद इसी उद्देश्य से भविष्य को देखते हुए किया गया कि आने-जाने वाले को आवागमन में सहूलियत हो.

लेकिन सिक्सलेंन बनने के बाद भी रॉड पर ट्रकों से लेकर छोटे- बड़े वाहनों की इतनी लंबी कतार लगी रहती है कि प्रतीत ही नहीं होता कि कोईलवर में सिक्स लेन पुल भी है आलम यह है की पुल के आरपार तो दूर पुल पर आए दिन बालू से लदे ट्रकों की लंबी कतारें लगी रहती है जिससे पुल को खतरा है इतना ही नहीं लंबी कतारों से बचने के लिए रॉन्ग साइड से वाहनों का आना जाना भी बदस्तूर जारी है, जिसका खामियाजा कई दुर्घटनाओं में लोगों ने अपनी जान गवा कर भुगता है.

अब सवाल यह उठता है कि आखिर नो एंट्री के टाइम के बाद भी ये बालू लदे ओवर लोडेड़ ट्रक पुल पर घंटों कैसे खड़े रहते हैं? कौन है जो इन्हें पुल पर खड़ा होने की अनुमति देता है? क्या बालू घाटों से ही ओवरलोड कर इन ट्रकों को ऐसे ही छोड़ दिया जाता है? पुल पर entry-point के पास पुलिस क्या करती है? क्या इंट्री-पॉइंट पर नजराना देकर रॉन्ग साइड में वाहन चालक अपने वाहनों को लाते हैं?

ऐसे कई सवाल है जो बालू घाटों से लेकर सड़क तक अपने ठसक भरे अंदाज में जाम में खड़े ट्रक दे देते हैं कि इन सबका आपस में सांठगांठ तो है वरना सिक्सलेन बनने के बाद भी क्या जाम लगता है? अगर इस पर जल्द लगाम न लगा तो ओवरलोडेड ट्रकों के इन काफिलों के नीचे सांसद द्वारा जिले को दिया गया सौगात, नया सिक्स लेन पुल कहीं अंग्रेजों के बने पुराने पुल से पहले ही जमींदोज ना हो जाए.

कोइलवर पुल मतलब जाम… ऐसा क्यों!
बात हो रही है पटना को सड़क मार्ग से पश्चिम भारत से जोड़ने वाले अत्यंत महत्वपूर्ण कोइलवर पुल की. सोन नदी पर अवस्थित कोइलवर अब्दुल बारी पुल विकास की जीवन रेखा का एक मुख्य बिन्दु है . यातायात की सुविधा विकास की कुंजी मानी जाती है . यह पुल रोड एवं रेल यातायात का न सिर्फ इस क्षेत्र के लिए मुख्य साधन है बल्कि राज्य की राजधानी पटना को राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली से सीधा जोड़ता है . पुराने शाहाबाद जिला से विभाजित होकर बने इस क्षेत्र के सभी जिला मुख्यालयों को भी यह पुल राज्य की राजधानी से जोड़ने का एकमात्र साधन है.

लोहे के गाटर से बने इस दोहरे एवं दो मंजिला पुल की निर्माण तकनीक व सुन्दरता लोगों को आज भी काफी आकर्षित करती है. यह पुल अपने निर्माण का शतक लगा चुका है . इसके बावजूद इस पुल के ऊपरी मंजिल स्थित अप एवं डाउन रेल लाइन से दर्जन भर सुपर फास्ट ट्रेन समेत दर्जनों यात्री एवं गुड्स ट्रेनें हर रोज गुजरती हैं . सैकड़ों भारवाहक वाहन समेत बस-कार आदि यात्री वाहन निचले मंजिल के दोहरे सुरंगनुमा सड़क मार्ग से गुजरते हैं . इसके नीचे बहती रहती है सोन नदी की अविरल धारा जिसमें नौकाएं तैरती रहती हैं . सोन नदी से निकला बालू इसी पुल से उत्तर बिहार तक और पश्चिम में उत्तर प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र तक वाहनों द्वारा पहुंचकर विकास में योगदान देता है .

पटना-आरा के बीच कोइलवर पुल के बारे में तथ्य

पुल की लंबाई 1400 मीटर

दक्षिणी रोड लेन 4.12 मीटर चौड़ा

उत्तरी रोड लेन 3.03 मीटर चौड़ा

कोइलवर पुल मतलब जाम

कोइलवर पुल मतलब जाम ऐसा लोगों में नियती बन गया है . जाम से निजात के लिए प्रशासन तरह-तरह के हथकंडे अपनाते हैं फिर भी समस्या का ठोस उपाय नही हो पा रहा है . पुल पर जाम न हो इसके लिये पुल के दोनो छोर पर एक हवलदार सहित दर्जन भर पुलिस कर्मी 24 घंटा डयूटी पर तैनात रहते हैं . स्थिति तब और अनियंत्रित हो जाता है जब शादी-विवाह का दिन आते ही वाहनो का दबाव पुल पर बढ जाता है फिर याता-यात बाधित होना आम बात है . लोगों की मानें तो पुल पर जाम की समस्या ऐसी हो गइ है कि दिन और रात मिला कर देखा जाये तो दो-चार बार जाम हो ही जाता है .

हाल के दिनों से आरा-छपरा पुल के चालू होने से वाहनों का दबाव इस पुल पर और बढ़ गया है . जिसके कारण पुल पर अक्सर जाम का नजारा दिख जाता है . पुल के समीप सड़क के किनारे सड़क के हिस्सों में घुसे बिजली का ट्रान्सफार्मर का होना जाम के लिये “नीम चढ़े करैला” उक्ति सटीक बैठता है . यातायात को सुदृढ़ और सुचारू बनाने तथा आम जन की सुरक्षा के लिये ये ट्रान्सफार्मर को वहाँ से स्थानान्तरण जरूरी है.

लोगों की मानें तो विगत कुछ दिनों पहले इस ट्रान्सफार्मर से एक ट्रक टकरा गया था जिससे वहाँ शोले भड़कने जैसी स्थिति पैदा हो गइ थी और ट्रान्सफार्मर का तेल चूने लगा था . यदी वह शोला इस तेल के सम्पर्क में आ जाता तो बडी दुर्घटना होती और कई जानें जा सकती थी . बहरहाल बिजली विभाग, यातायात से जुडे अधिकारियों को इतना बड़ा जोखिम अर्थात सड़क से सटे ट्रान्सफार्मर के मामले पर यातायात और परिवहन विभाग को गंभीरता से लेना चाहिये ताकि कोई अनहोनी ना हो .

जाम के कारण निकल जाता है शुभ मुहूर्त

कोइलवर पुल का जाम जन्म – जन्मांतर का साथ बनाने वाला विवाह महोत्सव में लगन के दिनों में बाधक बन जाता है . दूल्हे राजा व बरातियों के वाहन यहां प्राय: जाम में फंस जाते हैं और विवाह के शुभ मुहूर्त निकल जाते हैं . कोइलवर पुल पर ऐसा नजारा अक्सर दिख जाता है . स्थानीय पुलिस के अधिकारी और कई जवान जाम से निजात दिलाने की भारी मशक्कत करते रहते हैं . पुल के दोनों तरफ सैकड़ों वाहनों के जाम में फंसने से लाइन लगी रहती है . जाम से किसी तरह जान छुड़ाने एवं गंतव्य तक शीघ्र पहुंचने के चक्कर में वाहन बेतरतीब होते रहते हैं जिसके कारण जाम का रूप और विकराल हो जाता है .

कोइलवर थाना प्रभारी पंकज सैनी बताते हैं कि समस्या तो जटिल है. फिर भी कोइलवर पुलिस व पुल पर यातायात में लगे पुलिस कर्मी हमेशा प्रयासरत रहते हैं कि जाम न लगे. हमारे स्तर से कभी कोई कोताही नहीं होगी जिससे ऐसी समस्या आये. इसके लिए हमने पुलिस कर्मी को पहले ही बोल रखा है कि वाहन ओवर टेक ना करे. सभी वाहन कतार में जाए. कोशिश है जाम ना लगे.

कोइलवर(भोजपुर) से आमोद कुमार