kishnganj – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

इंजीनियर के घर कैश और ज्वैलरी अलावा और भी बहुत कुछ बरामद
ग्रामीण कार्य विभाग, किशनगंज के इंजीनियर के घर अकूत संपत्ति
किशनगंज और पटना स्थित ठिकानों पर छापेमारी

हर शनिवार दो गाड़ी से आते थे पटना

एक गाड़ी में होता था कैश

विजिलेंस टीम ने ग्रामीण कार्य विभाग के किशनगंज प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता संजय कुमार राय के किशनगंज और पटना स्थित ठिकानों पर छापेमारी की है. जब टीम किशनगंज में छापेमारी करने पहुंची तो पता चला कि यह भ्रष्ट इंजीनियर अपने जूनियर इंजीनियर और कैशियर के यहां रिश्वत का पैसा रखता है.

बिहार में विजिलेंस टीम ने शनिवार को आय से अधिक मामले में ग्रामीण कार्य विभाग के किशनगंज प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता संजय कुमार राय के ठिकानों पर छापेमारी की. जानकारी के मुताबिक यह छापेमारी किशनगंज और पटना स्थित ठिकानों पर की गई है.
बताया जा रहा है कि जब टीम किशनगंज में छापेमारी करने पहुंची तो पता चला कि यह भ्रष्ट इंजीनियर अपने जूनियर इंजीनियर और कैशियर के यहां रिश्वत का पैसा रखता है. इसके बाद जांच टीम ने इन लोगों के यहां भी दबिश दी. किशनगंज से करीब 3 करोड़ से अधिक कैश और ज्वैलरी बरामद हो चुके हैं. वहीं कार्यपालक अभियंता संजय कुमार राय के पटना आवास की तलाशी में लगभग 1 करोड़ रुपये नकद मिले हैं. जांच टीम नोटों के मिलान में जुट गई है. इंजीनियर के बैंक स्टेटमेंट को भी विजिलेंस टीम चेक कर रही है.

पटना में छापेमारी कर रहे डीएसपी सुजीत कुमार सागर के अनुसार इंजीनियर की अवैध कमाई की शिकायत मिलने पर जांच की गई थी. इसमें भ्रष्टाचार के ठोस सबूत मिले थे.इसके बाद ही पटना स्थित निगरानी थाना में इनके खिलाफ से आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया गया था. फिर विजिलेंस टीम कोर्ट से इनके ठिकानों को सर्च करने के लिए परमिशन मांगा गया था. कोर्ट से आदेश मिलते ही कार्रवाई कर दी गई. शाम तक इस मामले में और भी नए खुलासे हो सकते हैं.

ग्रामीण कार्य विभाग, किशनगंज में पदस्थ इंजीनियर के आवास से विजलेंस टीम को 5 करोड़ रुपए कैश मिले हैं. पटना और किशनगंज स्थिति आवास पर विजलेंस टीम की छापेमारी चल रही है. इसके अलावा टीम को अन्य कीमती सामान और गहने भी मिले हैं.

चांदी के मोर मिले

टीम को छापेमारी के दौरान संजय राय के किशनगंज स्थिति आवास से उन्हें एक चांदी का मोर मिला है. बताया जा रहा है कि कैश इतना अधिक है कि कई बैंकों से गिनने के लिए मशीन मंगाई गई है.

हर शनिवार पटना आते थे

जानकारी के अनुसार, संजय राय हर शनिवार को किशनगंज से पटना आते थे. उनके साथ दो गाड़ियां होती थीं एक गाड़ी में उनके पास कैश होता था जबकि दूसरी गाड़ी में वो खुद आते थे. बताया जा रहा है कि रेड इंजीनियर के एक कैशियर के घर पर भी पड़ी है. इस रेड में करीब 13 अधिकारी मौजूद हैं.

पटना में फ्लैट में केवल पत्नी

जानकार के अनुसार, जब टीम रेड करने पहुंची तो पटना स्थिति आवास में केवल उनकी पत्नी थी. वहीं, संजय राय के बारे में बताया जा रहा है कि वो अभी किशनगंज में ही हैं. घर में नोटों की खदान देखकर निगरानी विभाग की टीम एक बार चौंक गई. लेकिन जब कार्रवाई आगे बढ़ी तो इंजीनियर के घर से बेसुमार दौलत निकली है.

PNCDESK