karpuri thakur – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

‘जननायक के प्रयासों से करोड़ों के जीवन में आया सकारात्मक बदलाव’
पटना।। अंतराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के अवसर पर शुक्रवार को  जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति संग्रहालय, पटना एवं जगजीवन राम संसदीय अध्ययन एवं राजनीतिक शोध संस्थान, पटना के संयुक्त तत्वावधान में जगजीवन राम संसदीय अध्ययन एवं राजनीतिक शोध संस्थान, पटना के सभागार में “भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर एवं सामाजिक समरसता” विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया.

व्याख्यान कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ नरेन्द्र पाठक, निदेशक, जगजीवन राम संसदीय अध्ययन एवं राजनीतिक शोध संस्थान ने की. कार्यक्रम के प्रारम्भ में डॉ विनय कुमार, क्षेत्रीय उप निदेशक, संग्रहालय, पटना-सह-सहायक संग्रहालयाध्यक्ष, जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति संग्रहालय, पटना ने मंचासीन विशिष्ठ अतिथियों को अंग वस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया. संतोष सिंह, वरिष्ठ पत्रकार ने भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की सामाजिक समरसता विषय पर अपने व्याख्यान के माध्यम से बताया कि “भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर ने सामाजिक न्याय और दबे कुचले वर्ग को मुख्य धारा में लाने के लिए प्रयास किया, जिससे करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया.

मुख्य वक्ता के रूप में भैरव लाल दास, परियोजना पदाधिकारी, बिहार, विधान परिषद, पटना ने अपने उद्बोधन में बताया कि “भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर ने अपने अंतिम श्वास तक अपनी सरल जीवन शैली और विनम्र स्वभाव को बनाये रखा. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि समाज के दबे कुचले लोगों में जीने का नया उत्साह पैदा किया तथा गरीबी लाचारी और सामाजिक ताना-बाना को किनारे कर पिछड़ों को समाज की मुख्य धारा में शामिल होने के लिए प्रेरित किया. व्याख्यान कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ नरेन्द्र पाठक ने कहा कि “जननायक अपने काम की वजह से करोड़ों लोगों के दिलों-व-दिमाग में बसे हुए है, वे सच्चे जननायक थे. डॉ विनय कुमार द्वारा मंचासीन अतिथियों एवं श्रोतागण को धन्यवाद ज्ञापन देते हुए यह बताया कि “भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर का जीवन सादगी और सामाजिक न्याय के इर्द-गिर्द घुमता रहा. मंच संचालन का कार्य श्रीमती नीतू तिवारी, सहायक प्राध्यापक, बीडी कॉलेज, मीठापुर, पटना के द्वारा किया गया. व्याख्यान कार्यक्रम में संदीप कुमार सिंह, लिपिक-सह-टंकक,  जितेन्द्र कुमार, डाटा इंट्री ऑपरेटर, अन्य कर्मचारी जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति संग्रहालय, पटना एवं बड़ी संख्या में गणमान्य श्रोतागण, पटना विश्वविद्यालय, पटना एवं अन्य विश्वविद्यालयों के छात्र/छात्राएँ सम्मिलित हुए.

pncb

जननायक की प्रेरणा से आगे बढ़ रहा बिहार : कुमार गौरव
भारत रत्न मिलना कर्पूरी को सच्ची श्रद्धा

पिछड़ों को आरक्षण दे वंचितों का किया सशक्तिकरण

दरभंगा से संजय मिश्र के साथ ब्यूरो रिपोर्ट

इंडिया में समाजवादी धारा के टॉप नेताओं में गिने जाने वाले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की सौवीं जयंती बुधवार 24 जनवरी को जगह जगह उत्साह से मनाई गई. राजद अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष कुमार गौरव ने पटना में आयोजित पार्टी कार्यक्रम में भाग लेने के बाद कहा कि जननायक की प्रेरणा से ओत प्रोत होकर लालू तेजस्वी की अगुवाई में बिहार तेजी से आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि बिहार का सीएम रहते हुए कर्पूरी ने पिछड़ों को 26 फीसदी आरक्षण दे वंचितों का सशक्तिकरण किया. मौजूदा गठबंधन सरकार ने आरक्षण की सीमा 65 फीसदी तक बढ़ा कर सामाजिक न्याय के कर्पूरी के सपनों को ठोस आकार दिया है.

पटना के कार्यक्रम में हिस्सा लेने से पहले उपाध्यक्ष कुमार गौरव ने अपने प्रकोष्ठ के दरभंगा जिला कार्यालय में कर्पूरी जयंती मनाई. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि देर से ही सही कर्पूरी को भारत रत्न देने की घोषणा सच्ची श्रद्धा है. इस घोषणा से मिथिला के लोगों में खुशी की लहर है.

कर्पूरी ने सादा जीवन, उच्च विचार और ईमानदार सार्वजनिक व्यवहार का उदाहरण प्रस्तुत किया. दो बार सीएम बनने के बावजूद महज पैतृक झोंपड़ी छोड़ कर साल 1988 में इस धरा धाम से विदा हो गए. गौरव ने कहा कि समस्तीपुर जिले के पितौंझिया (उस समय दरभंगा जिला) में 24 जनवरी 1924 में जन्मे कर्पूरी ठाकुर कॉलेज की पढ़ाई के लिए रोज दरभंगा आते थे. इसी दौरान वे भारत छोड़ो आंदोलन में शामिल हो गए. गिरफ्तार हुए .. जेल गए. 1977 में जब वे सीएम बने तो अंग्रेजी में कमजोर छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए मैट्रिक परीक्षा में अंग्रेजी में पास होने की अनिवार्यता समाप्त कर दी. ताकि अधिक से अधिक छात्र आगे की उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकें.

दरभंगा के पंडासराय स्थित जिला पार्टी कार्यालय में कई राजद कार्यकर्ताओं और आमजनों ने कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. इस अवसर पर राजद नेता हनुमान ठाकुर, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष यासमीन खातून, गोपाल लाल देव, सुजीत गौरब, हरेराम लाल देव, राम बाबू लाल देव, सत्यनारायण लाल देव, राहुल प्रसाद, देवराज महतो, महेंद्र पासवान, नीरज यादव, कमल यादव, महेश लाल देव, पिंकी देवी, बिनोद लाल देव, अंजार, जफर, राजाराम लाल देव, संजय यादव, हेमंत यादव, नीतीश कुमार समेत अन्य नेता व कार्यकर्ता भी मौजूद थे.