Kamla hairis us vice president – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

हमारा तालमेल और सहयोग भी निरंतर बढ़ रहा है -मोदी
4 मिलियन से भी ज्यादा भारतीय प्रवासी हमारे देशों के बीच मित्रता के सेतु हैं

अमेरिका की उप राष्ट्रपति महामहिम सुश्री कमला हैरिस के साथ प्रधानमंत्री की शुरूआती बातें

महामहिम ,सबसे पहले तो मेरा और मेरे प्रतिनिधि मंडल का बहुत ही गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए मैं आपका हृदय से बहुत-बहुत आभारी हूं। कुछ महीने पहले आप के साथ टेलीफोन पर विस्तार से बात करने का मुझे मौका मिला था और बहुत ही आत्मीयतापूर्ण और बहुत ही स्वाभाविक तरीके से आपसे जो संवाद करने का मुझे अवसर मिला, वह मुझे हमेशा याद रहेगा और मैं इसके लिए बहुत आपका आभारी हूं। और वह समय था जब भारत COVID की दुसरी लहर से बहुत ही पीड़ित था, बड़ा संकट था। लेकिन उस समय जिस प्रकार से आत्मीयता से आपने भारत की चिंता की, जो शब्द व्यक्त किए और जो सहायता के लिए हाथ बढ़ाया उसके लिए मैं फिर एक बार हृदय से आपका आभार व्यक्त करता हूं।आपने एक सच्चे मित्र की तरह बहुत ही संवेदना भरा और सहयोग कर संदेश दिया था। उस समय अमेरिका की सरकार, companies और Indian community सभी मिलकर के, भारत की सहायता के लिए एकजुट हो गए थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस

महामहिम, राष्ट्रपति Biden और आपने अत्यंत चुनौतीपूर्ण माहौल में अमेरिका का नेतृत्व संभाला और अब बहुत ही कम समय में कई उपलब्धियां हासिल की हैं । COVID हो, Climate हो या फिर Quad सभी पर अमेरिका ने बहुत ही महत्वपूर्ण initiative लिए हैं। विश्व की सबसे बड़ी और सबसे पुरानी democracies के रूप में भारत और अमेरिका natural partners हैं। हमारे मूल्यों में समानता है हमारे जियो पोलिटिकल हितों में समानता है और हमारा तालमेल और सहयोग भी निरंतर बढ़ता जा रहा है। Supply chain की मजबूती, नवीनतम टेक्नोलॉजी और अंतरिक्ष जैसे क्षेत्रों में आपकी विशेष रूचि है। यह क्षेत्र मेरे लिए भी विशेष priority के हैं। इन क्षेत्रों में हमारे बीच सहयोग बहुत ही महत्वपूर्ण है।आप भारत और अमेरिका के मजबूत और vibrant people to people ties से तो भली-भांति परिचित हैं ही। 4 मिलियन से भी ज्यादा भारतीय प्रवासी हमारे देशों के बीच मित्रता के सेतु हैं। अमेरिका और भारत की अर्थव्यवस्था और societies में इनका योगदान बहुत ही प्रशंसनीय है।