Kalajar – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

बालू मक्खी से निजात के लिए प्रखंड स्तर तक होगा ये उपाय
कालाजार उन्मूलन के लिये जिले के चार प्रखंडों के छह गांव में होगा दवाओं का छिड़काव

15 जून से शुरू होगा SP पाउडर का छिड़काव, छिड़काव के लिये स्वास्थ्य कर्मियों को किया जा चुका है प्रशिक्षित

बक्सर,13 जून. क्या आप जानते हैं कि कलाजार एक मक्खी के जरिए फैलता है? जी हां! चौकिए मत! यह मक्खी है बालू मक्खी जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक कलाजार को भोजन के जरिए फैलाती है. कालाजार को लेकर जिला स्वास्थ्य समिति पूरी तरह से अलर्ट है.

इस रोग से लोगों को सुरक्षित रखने के लिए त्वरित गति से विभाग उन्मूलन कार्यक्रम चला रहा है. इससे बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग लोगों को जागरूक कर रहा है साथ ही सिंथेटिक पैराथायराइड (SP) पाउडर का छिड़काव भी शुरू करने की योजना बना रहा है. इसके लिए सबसे पहले सदर प्रखंड के पड़री और छोटका नुआंव गांव को चयनित किया गया है. इन गांवों में घर-घर SP पाउडर का छिड़काव शुरू करने के लिये स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षित भी किया जा चुका है. 15 जून से शुरू होने वाला यह अभियान, सात जुलाई तक चलाया जायेगा. इस दौरान जिले के चार प्रखंडों के छह गांवों में दवाओं का छिड़काव किया जायेगा. जिनमें सदर प्रखंड के उक्त दो गावों के अलावा नावानगर के मणियां पंचायत के मणियां व गिरिधर बरांव पंचायत के गिरिधर बरांव में अभियान चलाया जाएगा. साथ ही, सिमरी प्रखंड के बड़का राजपुर व चक्की प्रखंड के चंदा पंचायत के परसियां में भी अभियान चलेगा.

लगातार दो साल से मिल रहे हैं नये मामले

जिला वेक्टर जनित रोग पदाधिकारी डॉ. शैलेंद्र कुमार ने बताया, पिछले छह सालों में 2020 में कालाजार का एक भी मरीज नहीं मिला था, लेकिन 2021 से फिर से जिले में कालाजार के मामले सामने आने लगे. पिछले वर्ष सदर प्रखंड के छोटका नुआंव में पीकेडीएल का एक मरीज और इस वर्ष मार्च माह में पड़री में कालाजार के एक मरीज की पुष्टि हुई थी. इसके पूर्व वर्ष 2017 में चक्की के परसिया में एक मरीज मिला था. जिसके बाद 2018 में छोटका नुआंव में इसके 7 मरीजों, 2018 में गिरधरबरांव में एक, बड़का राजपुर में एक तथा पड़री में एक कालाजार का मरीज मिला था. वहीं, 2019 में इसका एकमात्र मरीज मणिया में मिला था

लक्षणों की पहचान होना जरूरी

वेक्टर जनित रोग सलाहकार राजीव कुमार ने बताया, लोगों में कालाजार के लक्षणों की पहचान होना बहुत जरूरी है. कालाजार एक वेक्टर जनित रोग और संक्रमण वाली बीमारी है जो परजीवी लिस्मैनिया डोनोवानी के कारण होता है. जिसका असर शरीर पर धीरे-धीरे पड़ता है. कालाजार का यह परजीवी बालू मक्खी के जरिये संक्रमित एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है. इस रोग से ग्रस्त मरीज खासकर गोरे व्यक्तियों के हाथ, पैर, पेट और चेहरे का रंग भूरा हो जाता है. उन्होंने बताया कि रुक-रुक कर बुखार आना, भूख कम लगना, शरीर में पीलापन और वजन घटना, तिल्ली और लीवर का आकार बढ़ना, त्वचा-सूखी, पतली और होना और बाल झड़ना कालाजार के मुख्य लक्षण हैं. इससे पीड़ित होने पर शरीर में तेजी से खून की कमी होने लगती है.

बक्सर से ओ पी पांडेय की रिपोर्ट

हर घर होगी दस्तक ताकि एक भी लाभुक वंचित ना हो
सदर प्रखंड के नदांव एचडब्ल्यूसी में संगोष्ठी का हुआ आयोजन

कुष्ठ और कालाजार के प्रति ग्रामीणों को किया गया जागरूक

बक्सर, 06 जून. जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए वार्ड से जिला स्तर तक कार्य किए जा रहे हैं. ताकि, लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं और सुविधाओं का लाभ लोगों को मिल सके. वहीं, जिले में नियमित टीकाकरण के लिए जिले में हर घर दस्त अभियान शुरू होने वाला है. जिसके लिए जिले के सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स पर सोमवार को आशा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. इसी क्रम में सदर प्रखंड स्थित नदांव हेल्थ सेंटर में भी आशा कार्यकताओं की बैठक हुई. साथ ही, लोगों को गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूक करने के लिए संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया. जिसमें कुष्ठ व कालाजार से बचाव, इलाज और लक्षण की जानकारी पर चर्चा की गई. जिसमें वीवीडीएस अभिषेक कुमार, पीएमडब्ल्यू नागेश दत्त पाण्डेय, सीएचओ प्रियंका कुमारी, एएनएम सुमित्रा कुमारी, आशा कार्यकर्ताओं में सुमित्रा, रमसिला, उर्मिला आदि कई आशा मौजूद रहीं.

सर्वे में एक भी घर न छूटे :

सीएचओ प्रियंका कुमारी ने आशा कार्यकताओं को बताया, विभाग के निर्देश के अनुसार नियमित टीकाकरण का लाभ सभी लाभार्थी को मिले इसके लिए सर्वे किया जा रहा है। जिसके लिए हर घर दस्तक अभियान 11 जून तक चलाया जायेगा। इस अभियान के तहत बच्चों व गर्भवती महिलाओं की ड्यू लिस्ट को अपडेट किया जाना है। ताकि, एक भी लाभुक टीका का लाभ पाने से वंचित न रहे. इसके अलावा, कोविड-19 टीकाकरण के ऐसे लाभुक जिन्होंने टीके की दूसरी और प्रिकॉशनरी डोज नहीं ली है उनकी भी लिस्टिंग करनी है. इस कार्य को 31 जुलाई तक किया जाना है. जिससे पंचायत और आसपास के गांव के सभी लाभार्थी कोविड का टीका ले सकें. उन्होंने सभी आशा कार्यकर्ताओं से इनको तय सीमा में समाप्त करने की सलाह दी. ताकि, विभाग अपने आगे की रणनीति के तहत कार्य कर सके.

बीमारियों को शुरू में पहचानना जरूरी :

बैठक के बाद संगोष्ठी में वीवीडीएस अभिषेक कुमार ने बताया, मच्छर और मक्खियों के कारण कई बीमारियों का प्रसार होता है. जिसमें कालाजार भी शामिल है. इस बीमारी के लक्षण की पहचान बहुत जरूरी है. यदि, समय पर रोग पकड़ा नहीं गया, तब एसी स्थिति में मरीज की जान भी जा सकती है. जिसके बाद उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं को कालाजार के लक्षणों की पहचान के संबंध में विस्तृत जानकारी दी. तत्पश्चात पारा मेडिकल वर्कर नागेश दत्त पांडेय ने आशा कार्यकर्ताओं का कुष्ठ को लेकर ज्ञान वर्धन किया. साथ ही, गृह भ्रमण के दौरान मरीज की पहचान करने और उनको इलाज के प्रति जागरूक करते हुए वरीय अधिकारियों को सूचित करने की सलाह दी.

बक्सर से ओ पी पांडेय की रिपोर्ट