jo baiden – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

ना नुकुर के बाद राष्ट्रपति के भोज में शामिल हुए नीतीश
राष्ट्रपति  पीएम मोदी और जो बाइडन से मिले

एनडीए  छोड़नेके बाद पहली मुलाकात बिहार के सीएम नीतीश कुमार आज जी 20 समिट के डिनर मेंशामिल हुए. इस दौरान उनकी पीएम मोदी सेभी मुलाकात हुई. एनडीए सेअलग होने के बाद से ये नीतीश की प्रधानमंत्री से पहली मुलाकात है.  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मूद्वारा दिये गये रात्रि भोज में शामिल हुए. राष्ट्रपति ने उन्हें पिछले दिनों रात्रिभोज में शामिल होनेके लिए आमंत्रित किया था. भोज के दौरान उनकी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी मुलाकात हुई. एनडीए सेअलग होनेके बाद से नीतीश की प्रधानमंत्री मोदी से ये पहली मुलाकात थी. इसके पहले वे जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा के साथ पटना से दिल्ली के लिए रवाना हुए और लगभग 12.30 बजे वहां पहुंचे. वहां पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति के आमंत्रण पर वे इसमें शामिल होने के लिए आए हैं. सीएम रविवार को दिन में पटना वापस लौटेंगे.

नीतीश कुमार शनिवार को दिल्ली दौरेपर रहे, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मूनेजी-20 सम्मेलन के मद्देनजर 9 सितंबर को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को इस भोज में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है. इसी आमंत्रण पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली पहुंचे. नीतीश कुमार नेअगस्त 2022 मेंबीजेपी का साथ छोड़कर बिहार में महागठबंधन की सरकार का गठन किया था. इसके बाद उन्होंने कभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मंच नहीं साझा किया और ना ही पीएम की किसी बैठक में हिस्सा लिया. केंद्र की कई बैठकों में उन्होनेअपनी बजाय डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को भेजा था. नीतीश के एनडीए छोड़ने और इंडिया गठबंधन के बनने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने उनकी पहली मुलाकात रही.

PNCDESK

पीएम मोदी ने दिया ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास’ का मंत्र
जी 20 समिट के पहले दिन ही साझा घोषणा पत्र पर सहमति

दुनिया में भरोसे का संकट पैदा हुआ: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने नई दिल्ली डिक्लेरेशन पास किया

भारत की पहल पर अफ्रीकन यूनियन जी 20 मेंबर बना

मेंबरशिप मिलने से अफ्रीका के 55 देशों को होगा फायदा

नई दिल्ली में जारी जी 20 समिट के पहले दिन ही साझा घोषणा पत्र पर सहमति बन गई है. शनिवार को दूसरे सेशन की शुरुआत में प्रधानमंत्री मोदी ने बतौर अध्यक्ष यह जानकारी दी. उन्होंने सभी सदस्य देशों की सहमति से नई दिल्ली डिक्लेरेशन पाारित कर दिया. भारत के जी 20 शेरपा अमिताभ कांत ने बताया कि डिक्लेरेशन में सभी जियोपॉलिटिकल और विकास के मुद्दों पर सर्वसम्मति बनी है. समिट के पहले सेशन में भारत ने अफ्रीकन यूनियन को जी 20 का परमानेंट मेंबर बनाने का प्रस्ताव रखा था. बतौर अध्यक्ष सभी देशों की सहमति से पीएम मोदी ने जैसे ही इसे पारित किया, अफ्रीकन यूनियन के हेड अजाली असोमानी जाकर पीएम मोदी के गले लग गए. भारत के प्रस्ताव का चीन और यूरोपियन यूनियन ने भी समर्थन किया. यूनियन को मेंबरशिप मिलने से अफ्रीका के 55 देशों को फायदा होगा.

पीएम मोदी ने यूक्रेन विवाद, चीन-अमेरिका तनाव और कुछ दूसरे संकटों से विश्व में आपसी विश्वास में आई कमी को उठाया और संदेश दिया कि जब विश्व कोरोना को  हरा सकता है तो, आपसी विश्वास पर आए संकट पर भी विजय प्राप्त कर सकता है. बतौर अध्यक्ष भारत ने जी-20 के अध्यक्ष के तौर पर यह संदेश देने में कोई कसर नहीं छोड़ा है कि वह वैश्विक मंच पर सफल नेतृत्व की क्षमता रखता है. पीएम मोदी ने कहा कि कोविड-19 के बाद विश्व में एक बहुत बड़ा संकट विश्वास के अभाव का आया है. युद्ध ने इस ट्रस्ट डेफिसिट को गहरा किया है. आज जी 20 के प्रेसिडेंट के तौर पर पूरी दुनिया का आह्वान करता है कि हम मिल कर सबसे पहले ग्लोबल ट्रस्ट डिफिसिट को एक विश्वास. एक भरोसे में बदलें. यह वैश्विक भलाई के लिए हम सभी के मिल कर चलने का समय है.इसके साथ ही, पीएम ने यह भी साफ तौर पर बताया कि विश्वास का संकट कहां-कहां है और इसे दूर करना क्यों जरूरी है. मोदी ने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में उथल-पुथल, उत्तर व दक्षिण का विभेद, पूर्व और पश्चिम की दूरी, खाद्य, ईंधन व उर्वरक प्रबंधन, आतंकवाद व साइबर सुरक्षा, हेल्थ, ऊर्जा और जल-सुरक्षा को लेकर चुनौतियां हैं. इन चुनौतियों के ठोस समाधान की तरफ बढ़ना ही होगा.

पीएम ने कहा कि कोरोना के बाद विश्व में विश्वास का संकट पैदा हो गया है. युद्ध ने इस संकट को और गहरा कर दिया है. जब हम कोरोना को हरा सकते हैं तो आपसी चर्चा से विश्वास के इस संकट को भी दूर सकते हैं. ये सभी के साथ मिलकर चलने का समय है. संकट के इस समय में दुनिया हमसे नए समाधान मांग रही है. इसलिए हमें अपना हर दायित्व निभाते हुए आगे बढ़ना है.प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि संकट के इस समय में दुनिया हमसे नए समाधान मांग रही है. इसलिए हमें अपना हर दायित्व निभाते हुए आगे बढ़ना है. प्रधानमंत्री ने कहा कि आज हम जिस जगह इकट्ठा हुए हैं, यहां कुछ किमी दूर ढाई हजार साल पुराना स्तंभ है. इस पर प्राकृत भाषा में लिखा है कि मानवता का कल्याण सदैव सुनिश्चित किया जाए. ढाई हजार साल पहले भारत की धरती ने यह संदेश पूरी दुनिया को दिया था. 21वीं सदी का यह समय पूरी दुनिया को नई दिशा देने वाला है.पीएम नरेंद्र मोदी ने सम्मेलन के पहले दिन दोपहर बाद तकरीबन 3:30 बजे अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन, ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक, ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथोनी अल्बनिजी, जापान के पीएम फुमियो किशिदा, चीन के पीएम ली चियांग, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति विडोडो, सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान, ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज लुला डी सिल्वा जैसे दिग्गज वैश्विक नेताओं के समक्ष इस बात का ऐलान किया.

दिल्ली घोषणा पत्र पर इतिहास रचा गया

जी-20 शिखर सम्मेलन में शनिवार को ‘नई दिल्ली घोषणा पत्र’ पर सदस्य देशों के बीच सहमति बन गई है. इस सहमति को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जी-20 देशों का आभार जताया. उन्होंने कहा कि नई दिल्ली घोषणा पत्र को अपनाने के साथ ही इतिहास रचा गया. नई दिल्ली घोषणा पत्र को अपनाने के साथ इतिहास रचा गया. सर्वसम्मति और भावना से एकजुट होकर हम बेहतर, अधिक समृद्ध और सामंजस्यपूर्ण भविष्य के लिए सहयोगात्मक रूप से काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. जी-20 सदस्यों के समर्थन और सहयोग के लिए सभी साथियों को मेरा धन्यवाद. इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने जी-20 शिखर सम्मेलन में नेताओं से कहा था कि मित्रों, हमें अच्छी खबर मिली है कि हमारी टीम की कड़ी मेहनत और आपके सहयोग के कारण नई दिल्ली घोषणा पत्र पर आम सहमति बनी है. सनद रहे कि जी-20 शिखर सम्मेलन में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा सहित अन्य नेतागण मौजूद रहे.

पीएम मोदी ने दिया ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास’ का मंत्र

दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहा जी-20 शिखर सम्मेलन का पहला सत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वन अर्थ विषय पर जी20 शिखर सम्मेलन के प्रथम सत्र में भाषण दिया. मानव केंद्रित विकास को आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया, जिस पर भारतीय संस्कृति ने हमेशा जोर दिया है. उन्होंने आगे कहा कि यह एक पृथ्वी की भावना का साथ ही है कि भारत ने लाइफ मिशन जैसी पहल पर काम किया है, अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष पर जोर दिया है, ग्रीन ग्रिड पहल शुरू की है- एक सूर्य, एक विश्व, एक ग्रिड, प्रयुक्त सौर ऊर्जा, प्राकृतिक खेती और राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन को प्रोत्साहित किया.

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि युद्ध ने ट्रस्ट डेफिसिट को और गहरा किया है. हम सब मिलकर ग्लोबल ट्रस्ट डेफिसिट को एक विश्वास और एक भरोसे में बदलें. ये सबको साथ मिलकर चलने का समय है. उन्होंने सभी देशों को ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास’ का मंत्र दिया और कहा कि यह हम सब के लिए पथ प्रदर्शक बन सकता है. पीएम मोदी ने कहा कि भारत की जी20 अध्यक्षता देश के भीतर और देश के बाहर समावेशी का सबका साथ का प्रतीक बन गई है. उन्होंने कहा कि करोड़ों लोग जी20 से जुड़े हैं और भारत में यह लोगों का जी 20 बन गया. 60 शहरों में 200 से ज्यादा बैठकें हुईं.

इकोनॉमिक कॉरिडोर को मंजूरी, भारत-यूएस समेत 8 देश होंगे शामिल

नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित जी-20 शिखर सम्मेलन के पहले दिन कई अहम फैसले लिए गए हैं. इनमें से ही एक फैसला इकोनॉमिक कॉरिडोर को लेकर लिया गया है. इकोनॉमिक कॉरिडोर में भारत, फ्रांस, अमेरिका, सऊदी अरब, यूएई, इटली, जर्मनी और यूरोपियन यूनियन शामिल हैं.सू त्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि जी-20 शिखर सम्मेलन में सहमति बनी है कि भारत, मिडिल ईस्ट और यूरोप के बीच इकोनॉमिक कॉरिडोर जल्द ही शुरू किया जाएगा. सूत्रों ने बताया कि इस कॉरिडोर में भारत, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, यूरोपीय संघ, फ्रांस, इटली, जर्मनी और अमेरिका शामिल है. सूत्रों ने कहा कि यह कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे पर सहयोग के लिए अपनी तरह की पहली पहल है.

जी20 समिट के दौरान पीएम मोदी ने ग्लोबल बायोफ्यूल अलायंस लॉन्च किया

भारत मेंजी20 समिट के तहत बैठकों का दौर जारी है. पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में पहले सत्र की शुरुआत हुई. इस दौरान पीएम मोदी ने दुनिया के सामने कुछ सुझाव रखे. उन्होंने कहा, ‘समय की मांग है कि सभी देश फ्यूल ब्लेंडिंग के क्षेत्र में साथ मिलकर काम करें. हमारा प्रस्ताव है कि पेट्रोल में इथेनॉल ब्लेंडिंग को ग्लोबल स्तर पर 20 परसेंट तक ले जाने के लिए इनिशिएटिव लिया जाए.या फ़िर, ग्लोबल गुड  के लिए हम कोई और ब्लेंडिंग मिक्स निकालने पर काम करें, जिससे एनर्जी सप्लाई बनी रहे और क्भीलाइमेट  सुरक्षित रहे. इस सन्दर्भ में, आज हम ग्लोबल बायोफ्यूल अलायंस  लॉन्च कर रहे हैं. भारत आप सबको इससे जुड़ने के लिए आमंत्रित करता है.’वन अर्थ’ पर जी20 शिखर सम्मेलन सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पर्यावरण और जलवायु अवलोकन के लिए जी20 सैटेलाइट मिशन शुरू करने का भी प्रस्ताव रखा और नेताओं से ग्रीन क्रेडिट पहल पर काम शुरू करने का आग्रह किया. मोदी ने कहा कि वैकल्पिक रूप से हम व्यापक वैश्विक भलाई के लिए एक और फ्यूल ब्लेंडिंग डवलप करने पर काम कर सकते हैं,जो फिक्स्ड एनर्जी सप्लाई सुनिश्चित करने के साथ-साथ क्लाइमेट सुरक्षा में भी योगदान देता है.

जी 20 में देश के नाम की पट्‌टी पर इंडिया के जगह भारत

नई दिल्ली में आज से जी 20 समिट शुरू हो गई है. इस इवेंट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में जब उद्घाटन भाषण दिया, तो जो तस्वीर सामने आई उसने सबका ध्यान खींचा. पीएम मोदी के आगे देश का नाम इंडिया नहीं भारतलिखा था.ये पहला मौका है जब किसी इंटरनेशनल इवेंट में प्रधानमंत्री की सीट के सामने देश का नाम इंडिया नहीं लिखा गया है. पिछली जी 20 बैठक इंडोनेशिया के बाली में 14 से 16 नवंबर को हुई थी. तब पीएम मोदी के आगे देश का नाम इंडिया ही लिखा था.इस मौके पर स्मृति ईरानी ने पीएम की तस्वीर शेयर करके कहा- उम्मीद और विश्वास का नाम- भारत.

PNCDESK

जी 20 नेताओं के सम्मान में भारतीय डिनर का आयोजन
द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी ने की आगवानी

हर राज्य से कुछ स्पेशल व्यंजन परोसे गये

इलायची सुगंधित बार्नयार्ड बाजरे का हलवा

मैन्यू में थाई और डेनमार्क के व्यंजन शामिल

कुकंबर वैलीश,कैबेज,डेनमार्क की डेनिस ब्रेड रॉल

डेजर्ट में सिजलिंग ब्राउनी,हेजलनट,सिनमोम आइसक्रीम और केक

जी 20 के विदेशी मेहमानों को मिला भारत का जायका

नई दिल्ली:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी ने जी 20 नेताओं के सम्मान में भारतीय डिनर में आगवानी की.इस भोज में बाइडेन, ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक से लेकर इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी, चीनी प्रधानमंत्री लि कियांग और रूसी विदेश मंत्री सर्जेई लावरोव समेत तमाम बड़े नेताओं प्रगति मैदान के नए कन्वेंशन सेंटर भारत मंडपम में डिनर में शाकाहारी व्यंजन परोसा गया.इनमें तंदूर आलू, कुरकुरी भिन्डी, जाफरानी गुच्ची पुलाव और पनीर तिलवाला शामिल हैं. भारत में शीर्ष विश्व नेताओं के समागम के लिए सभी डिनर में पात्रम जैसे स्टार्टर्स थे. दही और चटनी (चाट) के साथ ऊपर से बाजरे की पत्तियों के कुरकुरे टुकड़े डालकर सर्व किया जाएगा. मेन कोर्स में इनमें दही और चटनी चाट से ढके बाजरे के पत्ते के क्रिस्प हैं.

मुख्य कोर्स में व्यंजन जैसे वनवनम- फॉरेस्ट मशरूम, बाजरा और केरल के लाल चावल के साथ कटहल गैलेट-और ब्रेड जैसे मुंबई पाव शामिल होंगे. डेसर्ट में मधुरिमा है, जो इलायची सुगंधित बार्नयार्ड बाजरे का हलवा होता है, अंजीर-पीच का कोपोट और दूध और गेहूं के नट्स के साथ अम्बेमोहर चावल के क्रिस्प होंगे. पेय पदार्थों में कश्मीरी, फ़िल्टर कॉफ़ी, दार्जिलिंग चाय और पान के स्वाद वाली चॉकलेट का विकल्प शामिल होगा.जी-20 में मेहमानों के लिए इसके अलावा हर राज्य का कुछ स्पेशल व्यंजन परोसा गया. इसमें बिहार का फेमस लिट्टी चोखा, राजस्थान का दाल बाटी चूरमा, पंजाब का फेमस दाल तड़का, दक्षिण भारत का उत्तपम और इडली, मसाला डोसा और मीठे में जलेबी भी थी. यही नहीं देसी फूड का भी तड़का लगाया गया है. इनमें गोलगप्पा, दही भल्ला, समोसा, भेलपुरी, वड़ा पाव और चटपटी चाट भी थी. इसके अलावा भी कई अन्य विकल्प थे. वीवीआईपी मेहमानों को मोटे अनाज से बने लजीज व्यंजन परोसे गए.

भारत के अलग-अलग राज्यों के स्वाद को जी20 की थाली में रखा गया है. इनमें बिहार का फेमस लिट्टी चोखा, बाजरे के साथ बनी राजस्थानी दाल बाटी चूरमा, बंगाली रसगुल्ला, पंजाब की फेमस दाल तड़का, दक्षिण भारत का उत्तपम, इडली और मसाला डोसा, उरुलाई वाथक्कल, मालाबार का पराठा, इडली सांभर, अनियन चिली उत्तपम, मैसूर का डोसा, चांदनी चौक के स्वादिष्ट व्यंजन शामिल हैं.

सलाद भी है बेहद खास

सलाद में टॉस्ड इंडियन ग्रीन सलाद, पास्ता और ग्रिल्ड सब्जी सलाद और चना सुंदल शामिल हैं. भुने हुए बादाम और सब्जी के शोरबे के साथ ही पनीर लबाबदार (उत्तर प्रदेश व्यंजन), पोटैटो लियोनेज, सब्ज कोरमा (आंध्र प्रदेश व्यंजन), काजू मटर मखाना, अर्राबियाटा सॉस में पेनी शामिल है.

तंदूरी रोटी, बटर नान और कुलचा

अन्य व्यंजनों में ज्वार दाल तड़का, प्याज जीरा का पुलाव (पंजाबी डिश), तंदूरी रोटी, बटर नान, कुलचा शामिल है. खीरे के रायते के साथ ही इमली और खजूर की चटनी, अचार मिक्स, सादा दही शामिल था.

PNCDESK

महात्मा गांधी को वर्ल्ड लीडर्स ने किया नमन
राष्ट्रपिता की समाधि पर राष्ट्राध्यक्षों की लगी कतार

जी 20 समिट का रविवार को दूसरा दिन है. पहले दिन ही नई दिल्ली घोषणा पत्र पर सहमति बनने से इतिहास रच गया है. इस बार का G-20 समिट, अब तक का सबसे सफल समिट भी बन गया है. इसमें पिछले समिट की तुलना में सबसे ज्यादा काम हुआ है. दूसरे दिन समिट का तीसरा सत्र ‘वन फ्यूचर’ आयोजित किया जाएगा. ये प्रोग्राम भारत मंडपम में होगा.
राजघाट पर जी-20 के मेहमानों ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी.राजघाट पर जी-20 के मेहमानों ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी.

आज जी 20 समिट का दूसरा दिन है. भारत आज ब्राजील को 2024 में जी20 की अध्यक्षता की जिम्मेदारी सौंपेगा. दिल्ली में मौजूद दुनिया के बड़े नेता सुबह महात्मा गांधी की समाधि स्थल पर पहुंच रहे हैं. वहां सभी नेता पुष्पांजलि अर्पित करेंगे. सुबह 10 बजे के बाद जी 20 समिट का तीसरा और आखिरी सेशन (वन फ्यूचर) शुरू होगा. ब्रिट्रेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे।
इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी, तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैय्यप एर्दोगन, रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव, पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के प्रधानमंत्री ली कियांग, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो,यूके के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा भी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने दिल्ली के राजघाट पहुंच चुके हैं
महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने ये G20 नेता भी पहुंचे राजघाट

स्पेन की उपराष्ट्रपति नादिया कैल्विनो
सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग
नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रूट
मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना
मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जुगनॉथ
ओमान के उप प्रधानमंत्री असद बिन तारिक बिन तैमूर अल सैद
अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज
कोमोरोस संघ के राष्ट्रपति और अफ्रीकी संघ (AU) के अध्यक्ष अज़ाली असौमानी
नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टीनुबू
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो
जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा
यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यूं सुक येओल
जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़

PNCDESK

पीएम मोदी और जो बाइडेन परिवार को मिले खास तोहफे
7.5 कैरेट का ग्रीन डायमंड, गुजरात का नमक, पंजाब का घी, महाराष्ट्र का गुड़

बाइडेन ने पीएम मोदी के लिए एक निजी रात्रिभोज का आयोजन किया

अमेरिका की यात्रा पर गए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुलाकात की. बाइडेन और उनकी पत्नी जिल बाइडेन ने पीएम मोदी का व्हाइट हाउस में भव्य स्वागत किया. बाइडेन ने पीएम मोदी के लिए एक निजी रात्रिभोज का आयोजन किया है. व्हाइट हाउस के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और प्रथम महिला जिल बाइडेन की तरफ से पीएम मोदी को कई उपहार दिए गए. आधिकारिक उपहार के रूप में जो बाइडेन प्रथम महिला जिल बाइडेन पीएम मोदी को 20वीं सदी की शुरुआत में हस्तनिर्मित प्राचीन अमेरिकी पुस्तक गैली भेंट किए. इसके अलावा, राष्ट्रपति बाइडेन पीएम मोदी को एक विंटेज अमेरिकी कैमरा भी उपहार में दिया. बाइडेन ने पीएम मोदी को जॉर्ज ईस्टमैन के पहले कोडक कैमरे के पेटेंट की एक अभिलेखीय प्रतिकृति और अमेरिकी वन्यजीव फोटोग्राफी की एक हार्डकवर पुस्तक भी भेंट की. जिल बाइडेन पीएम मोदी को ‘कलेक्टेड पोयम्स ऑफ रॉबर्ट फ्रॉस्ट’ की हस्ताक्षरित, प्रथम संस्करण प्रति गिफ्ट की.

पीएम की तरफ से दिए गए बाइडेन को ये गिफ्ट

पंजाब में तैयार किया गया घी, जिसे अज्यदान (घी का दान) के लिए चढ़ाया जाता है. महाराष्ट्र में तैयार किया गया गुड़ दिया गया जिसे गुडदान (गुड़ का दान) के लिए प्रयोग किया जाता है.उत्तराखंड से प्राप्त लंबे दाने वाला चावल, जिसे धान्यदान (अनाज का दान) के लिए चढ़ाया जाता है राजस्थान में हस्तनिर्मित, यह 24 शुद्ध और हॉलमार्क वाला सोने का सिक्का, जिसे हिरण्यदान (सोने का दान) लिए दिया जाता है.गुजरात में तैयार नमक (नमक का दान), जो लवणदान के लिए दिया जाता है. एक बॉक्स में 99.5% शुद्ध और हॉलमार्क वाला चांदी का सिक्का भी है जिसे राजस्थान के कारीगरों द्वारा सौंदर्यपूर्ण ढंग से तैयार किया गया है और इसे रौप्यदान (चांदी का दान) के रूप में दिया किया जाता है. तमिलनाडु के तिल (तिल के बीज का दान) दिए जिसमें तिलदान के तहत सफेद तिल के बीज चढ़ाए जाते हैं. मैसूर, कर्नाटक से प्राप्त चंदन का एक सुगंधित टुकड़ा भूदान (भूमि का दान) के लिए दिया गया जो भूदान के लिए जमीन पर चढ़ाया जाता है.पश्चिम बंगाल के कुशल कारीगरों द्वारा हस्तनिर्मित चांदी का नारियल दिया गया जिसे गौदान (गाय का दान, गौदान) के लिए गाय के स्थान पर चढ़ाया जाता है. बॉक्स में भगवान गणेश की मूर्ति और दिया है. भगवान जिन्हें बाधाओं का विनाशक माना जाता है और किसी भी कार्य शुरू करने से पहले सभी देवताओं में सबसे पहले इनकी पूजा की जाती है. गणेश की यह चांदी की मूर्ति और चांदी का दिया कोलकाता के पांचवीं पीढ़ी के चांदी कारीगरों के एक परिवार द्वारा हस्तनिर्मित की गई है. उत्तर प्रदेश में निर्मित तांबे की प्लेट, जिसे ताम्र-पत्र भी कहा जाता है. इस पर एक श्लोक अंकित है. प्राचीन काल में ताम्र-पत्र का व्यापक रूप से लेखन और रिकार्ड रखने के माध्यम के रूप में उपयोग किया जाता था.

जिल को पीएम का स्पेशल गिफ्ट– इसके अलावा पीएम मोदी ने अमेरिका की प्रथम महिला डॉ. जिल बाइडेन को भी पीएम मोदी ने विशेष उपहार दिए. पीएम की तरफ से जिल को लैब में तैयार किया गया 7.5 कैरेट का हरा हीरा (ग्रीन डायमंड) दिया गया. यह हीरा पृथ्वी से खोदे गए हीरों के रासायनिक और ऑप्टिकल गुणों को दर्शाता है. हीरा पर्यावरण के अनुकूल भी है, क्योंकि इसके निर्माण में सौर और पवन ऊर्जा जैसे पर्यावरण-विविध संसाधनों का उपयोग किया गया था. ग्रीन डायमंड को अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग करके सटीकता के साथ तराशा गया है.

PNCDESK

पीएम नरेंद्र मोदी ग्लोबल लीडर अप्रूवल रेटिंग में फिर टॉप पर
दुनियाभर में फिर बजा पीएम मोदी का डंका

78 प्रतिशत रेटिंग के साथ पीएम मोदी को दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता

ग्लोबल लीडर अप्रूवल रेटिंग में सुपरपावर्स को पछाड़ा

दूसरे नंबर पर 62 प्रतिशत के साथ स्विस राष्ट्रपति एलेन बेर्सेट हैं तो तीसरे नंबर पर मैक्सिको के राष्ट्रपति

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन छठे और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक 10वें नंबर पर

ग्लोबल लीडर अप्रूवल रेटिंग में इस बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टॉप पर जगह मिली है. अमेरिका स्थित कंसल्टिंग फर्म ‘मॉर्निंग कंसल्ट’ के एक सर्वे के अनुसार 78 प्रतिशत रेटिंग के साथ पीएम मोदी को दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता माना गया है. इस सर्वे में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन छठे और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक 10वें नंबर पर हैं. इस रेटिंग में 100 फीसदी लोगों में से 4 फीसदी ने उनके बारे में कोई राय जाहिर नहीं की है, तो उन्हें 17 फीसदी लोगों ने डिसअप्रूवल यानी नामंजूर किया है. लेकिन पीएम मोदी 78 फीसदी लोगों की पहली पसंद बने हैं.

उनके बाद दूसरे नंबर पर 62 प्रतिशत के साथ स्विस राष्ट्रपति एलेन बेर्सेट हैं तो तीसरे नंबर पर मैक्सिको के राष्ट्रपति हैं.  वहीं, इस बार ग्लोबल लीडर अप्रूवल रेटिंग में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज को चौथा पायदान मिला है. उन्हें 53 फीसदी की ग्लोबल लीडर अप्रूवल रेटिंग मिली है. वहीं, इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी को 49 फीसदी की अप्रूवल रेटिंग के साथ पांचवे नंबर पर हैं. इस बार भी दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकप्रियता के मामले में 22 देशों के दिग्गज नेताओं को पीछे छोड़ दिया है.

PNCDESK

क्वाड समिट में हिस्सा लेने के लिए जापान पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, जापान के प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा और ऑस्ट्रेलिया के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज से करेंगे मुलाकात

इस कार्यकर्म के अलावे वह 23 बैठकों में हिस्सा लेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार रात क्वाड समिट में हिस्सा लेने के लिए जापान रवाना हुए. वे सोमवार सुबह टोक्यो पहुंचे. यहां भारतीय मूल के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया और मोदी-मोदी के नारे लगाए. प्रधानमंत्री मोदी यहां मंगलवार शाम तक रुकेंगे. अपनी 40 घंटे की जापान यात्रा के दौरान पीएम अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, जापान के प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा और ऑस्ट्रेलिया के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज से मुलाकात करेंगे. 40 घंटे के टोक्यो प्रवास पर पीएम  जापान के 35 बिजनेस लीडर्स और सीईओ से भी मुलाकात करेंगे. इस दौरान वह 23 बैठकों में हिस्सा लेंगे.

जापान में पीएम मोदी का भव्य स्वागत

टोक्यो में भारतीय प्रवासी पीएम मोदी को भारत मां का शेर कहते हुए स्वागत किया.प्रवासी भारतीय अपने हाथ में तख्तियां लिए थे, जिसमें मंत्र लिखे थे.पीएम मोदी के साथ बातचीत के बाद पारंपरिक पोशाक में बच्चों ने कहा- उन्होंने हमें अपना आशीर्वाद और ऑटोग्राफ दिया. एक बच्चे ने कहा- पीएम ने मुझसे पूछा कि क्या मैं हिंदी बोल सकता हूं… मैंने उनसे कहा कि मैं नहीं कर सकता. मंत्रोच्चार के बीच, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का टोक्यो, जापान में भारतीय प्रवासियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया. टोक्यो एयरपोर्ट पर पहुंचने पर भारतीय मूल के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापानी पीएम फुमियो किशिदा के बुलावे पर जापान पहुंचे हैं. उन्होंने कहा कि इस साल मार्च में किशिदा भारत-जापान ऐनुअल समिट में हिस्सा लेने भारत आए थे. टोक्यो दौरे पर हम भारत-जापान के बीच स्ट्रैटेजिक और ग्लोबल पार्टनरशिप पर बात होगी. क्वॉड बैठक से अलग पीएम  मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन टोक्यो में एक बाइलैटरल मीटिंग करेंगे. इस मीटिंग में द्विपक्षीय संबंधों के अलावा रूस-यूक्रेन मसले पर भी बात होगी.

PNCDESK