jdu meeting – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

निशांत की जय जयकार, राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर लगी औपचारिक मुहर
जद(यू) राष्ट्रीय एवं राज्य परिषद की बैठक संपन्न

राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नीतीश कुमार और प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उमेश सिंह कुशवाहा के निर्वाचन का सर्वसम्मति से अनुमोदन

पटना 21 जून 2026।। रविवार को जद (यू) प्रदेश कार्यालय, पटना में पार्टी की राष्ट्रीय परिषद एवं राज्य परिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक के प्रथम चरण में राज्य परिषद की बैठक संपन्न हुई, जिसमें उमेश सिंह कुशवाहा के लगातार तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर राज्य परिषद द्वारा सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया. वहीं, द्वितीय चरण में आयोजित राष्ट्रीय परिषद की बैठक में  नीतीश कुमार के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर राष्ट्रीय परिषद ने सर्वसम्मति से अनुमोदन प्रदान किया. इस बैठक में 19 राज्यों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया जिसकी संख्या 223 है.

राज्य परिषद की बैठक में मंत्री अशोक चौधरी ने राजनीतिक प्रस्ताव प्रस्तुत किया, जिसका समर्थन मंत्री शीला मंडल ने किया. बैठक के अंत में धन्यवाद ज्ञापन मंत्री श्रवण कुमार ने किया। वहीं, राष्ट्रीय परिषद की बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी ने प्रस्तुत किया, जिसका समर्थन पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने किया. संगठनात्मक प्रस्ताव राष्ट्रीय महासचिव अफाक अहमद ने प्रस्तुत किया, जिसका समर्थन लेसी सिंह ने किया। धन्यवाद प्रस्ताव बिहार जद (यू) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने प्रस्तुत किया.

राष्ट्रीय परिषद द्वारा उनके निर्वाचन के अनुमोदन पर नीतीश कुमार ने सभी सदस्यों के प्रति आभार जताया. उन्होंने कहा कि जद (यू) ने न्याय के साथ विकास’ की लड़ाई लड़कर जदयू जनता के दिलों में जगह बनाई, जिसके परिणामस्वरूप आज पार्टी के प्राथमिक सदस्यों की संख्या एक करोड़ से अधिक हो चुका है . उन्होंने कहा कि उन्हें प्रसन्नता है कि बिहार में एनडीए सरकार ‘सात निश्चय- 3’ सहित जनकल्याणकारी योजनाओं को आगे बढ़ा रही है तथा केंद्र सरकार का भी निरंतर सहयोग प्राप्त हो रहा है. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य और केंद्र के समन्वित प्रयासों से बिहार विकास के नए आयाम स्थापित करेगा और देश के अग्रणी विकसित राज्यों में अपनी पहचान बनाएगा.

कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा कि हमारे सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार ने अपने अथक परिश्रम, संघर्ष और समर्पण से जद (यू) को मजबूत पहचान प्रदान की है. उनकी नीतियों और दूरदर्शी नेतृत्व की बदौलत आज हर बिहारवासी देश-दुनिया में गर्व के साथ अपनी पहचान प्रस्तुत करता है. उन्होंने कहा कि बिहार में सुशासन, विकास और सामाजिक न्याय की जो मजबूत नींव बनी है, वह नीतीश कुमार के नेतृत्व का ही परिणाम है. संजय झा ने कहा कि नीतीश कुमार की विकासवादी सोच और राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने में  निशांत कुमार महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. उनकी सक्रियता से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है. उन्होंने कहा कि श्री निशांत कुमार की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि वे बोलते कम हैं और काम अधिक करते हैं, अपनी इसी कार्यशैली की बदौलत आने वाले समय में  निशांत बिहार की राजनीति के क्षितिज पर सबसे चमकते हुए सितारे बनकर उभरेंगे.

राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा कि साल 2005 में जब नीतीश कुमार ने बिहार की बागडोर संभाली, तब राज्य भारी आर्थिक बदहाली और कई बड़ी चुनौतियों से जूझ रहा था. लेकिन उनके नेतृत्व में बिहार ने इस तंगी से बाहर निकलकर विकास और सुशासन की एक नई पहचान बनाई. उन्होंने आगे कहा कि नीतीश कुमार की बेहतर आर्थिक और सामाजिक नीतियों के कारण ही आज जनता दल (यू0) एक मजबूत नींव पर खड़ा संगठन है. इसके साथ ही पूरी पार्टी में इस बात पर पूरी एकमत है कि नीतीश कुमार की इस विकासवादी विरासत को निशांत कुमार ही बढ़ाएंगे.
pncb

जदयू ने बुलाई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, नीतीश कुमार के नाम पर लगेगी औपचारिक मुहर
पटना में बुलाई गई जदयू की अहम बैठक

पटना।। जनता दल यूनाइटेड की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक इसी महीने बुलाई गई है. जदयू कार्यालय में आज आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बैठक की जानकारी दी गई.

जद (यू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने बताया कि पार्टी की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक 21 जून 2026 को पटना स्थित प्रदेश कार्यालय के कर्पूरी सभागार में आयोजित की जाएगी. पार्टी के राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला स्तर के प्रमुख पदाधिकारियों, राष्ट्रीय परिषद एवं राज्य परिषद के सदस्यों की उपस्थिति में होने वाली यह बैठक संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है. बैठक का प्रमुख उद्देश्य 25 जनवरी 2026 को जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नीतीश कुमार के हुए निर्वाचन पर राष्ट्रीय परिषद की औपचारिक मुहर लगाना है. इसके साथ ही संगठन के सुदृढ़ीकरण, भावी राजनीतिक एवं संगठनात्मक रणनीति, सदस्यता विस्तार, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा जनहित के विभिन्न विषयों पर व्यापक चर्चा की जाएगी.

जदयू नेता ने बताया कि 21 जून को दिनभर चलने वाले इस संगठनात्मक कार्यक्रम की शुरुआत पूर्वाह्न 10ः00 बजे निवर्तमान राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक से होगी, जो 10ः30 बजे तक चलेगी. इसके उपरांत पूर्वाह्न 10ः30 बजे से 11ः30 बजे तक निवर्तमान राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की जाएगी= पूर्वाह्न 11ः45 बजे से बिहार की नव-निर्वाचित राज्य परिषद की बैठक प्रारंभ होगी, जिसमें राज्य संगठन से जुडे़ महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा. अपराह्न 3ः00 बजे से 4ः00 बजे तक नव-निर्वाचित राष्ट्रीय परिषद की बैठक आयोजित होगी, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन सहित विभिन्न संगठनात्मक प्रस्तावों पर चर्चा और अनुमोदन किया जाएगा. इसके बाद अपराह्न 4ः00 बजे से 5ः00 बजे तक खुला अधिवेशन (ओपन सेशन) आयोजित किया जाएगा, जिसमें पार्टी की भावी दिशा, राजनीतिक दृष्टिकोण और संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श होगा.

राजीव रंजन ने कहा कि बैठक में विशेष रूप से ‘सात निश्चय-3’ के संकल्पों को जन-जन तक पहुंचाने, विकसित बिहार के निर्माण के लक्ष्य को गति देने तथा आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने पर चर्चा की जाएगी. पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के लिए भी आवश्यक सुझावों और प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि पार्टी का मानना है कि मजबूत संगठन ही जनसेवा और विकास की राजनीति का आधार होता है. नीतीश कुमार के नेतृत्व में पार्टी ने बिहार में सुशासन, सामाजिक न्याय और विकास की जो मजबूत नींव रखी है, उसे और अधिक सुदृढ़ करने के लिए यह बैठक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.

pncb

‘2025 के चुनाव में 220 से अधिक सीटों पर जीत का लक्ष्य’
पटना।। अगले साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार में तमाम राजनीतिक दलों की गतिविधियां तेज गई हैं. जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में विधानसभा चुनाव को लेकर आज मंथन हुआ. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी बैठक में हिस्सा लिया.

राज्य कार्यकारिणी के तमाम सदस्यों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संबोधित किया और 2025 के चुनाव को लेकर टिप्स दिए. जनता दल यूनाइटेड ने 2025 के चुनाव में 225 से अधिक विधानसभा सीट जीतने का लक्ष्य रखा है.

जेडीयू की इस बैठक में पार्टी ने साफ कर दिया है कि नीतीश कुमार ही 2025 के चुनाव में जेडीयू-बीजेपी गठबंधन का चेहरा होंगे. बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही 2025 का चुनाव लड़ा जाएगा. नीतीश कुमार के लगभग दो दशक के कामकाज को पार्टी जनता के सामने रख रही है और स्वच्छ प्रशासन का दावा चुनाव का बड़ा हथियार होगा.

नीतीश कुमार ने कहा

बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि वर्ष 2020 में हमने सात निश्चय पार्ट-2 के तहत 10 लाख सरकारी नौकरी और 10 लाख रोजगार देने का वादा किया था. सरकारी नौकरी देने के मामले में हमारी सरकार वर्ष 2025 तक 12 लाख के आँकड़े तक पहुँचने वाली है एवं रोजगार के क्षेत्र में यह आंकड़ा लगभग 34 लाख तक जाएगा. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने बिहार को विशेष आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का भी आभार प्रकट किया. साथ ही उन्होंने कहा कि पूरे बिहार को हम अपना परिवार मानते हैं लेकिन राजद के लोगों की सोच केवल बेटे-बेटियों तक सीमित है. नीतीश कुमार ने कहा कि 2025 के विधानसभा चुनाव में हम एनडीए के साथ मिलकर 220 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेंगे.

इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने कहा कि हमें पूरी तैयारी और मुस्तैदी के साथ 2025 के विधानसभा चुनाव में जाना है और वर्ष 2010 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करना है. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से पूर्व हमारे दल के विषय में तरह-तरह के नैरेटिव गढ़े जाते थे लेकिन चुनाव परिणाम ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राजनीतिक महत्ता एवं जद(यू) की प्रासंगिकता को पुनः साबित करने का काम किया है. संजय कुमार झा ने कहा कि हमारी सरकार का एकमात्र लक्ष्य बिहार को देश के टाॅप-10 समृद्ध राज्यों में पहुंचाना है. केंद्र एवं राज्य सरकार के परस्पर सहयोग और प्रयास से हम इस लक्ष्य को जरूर हासिल करेंगे.

pncb

जदयू की बैठक में हो सकते हैं बड़े फैसले
पटना/दिल्ली।। जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को दिल्ली में हो रही है. इस बैठक में भाग लेने के लिए जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली पहुंच गये हैं. सीएम नीतीश के अलावा बिहार  के जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी भी दिल्ली पहुंच गए हैं. दिल्ली रवाना होते वक्त विजय चौधरी ने कहा कि कई अहम मुद्दों पर चर्चा होनी है.

विजय चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कई अहम मसलों पर चर्चा के साथ-साथ लोकसभा चुनाव के नतीजों पर भी चर्चा होगी. इसके अलावा बैठक का सबसे मुख्य एजेंडा है बिहार में होनेवाला विधानसभा चुनाव. बैठक में 2025 में होनेवाले विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तय होगी.

सूत्रों के अनुसार संजय झा को पार्टी में अहम भूमिका सौंपी जा सकती है. इन्हें पार्टी में कार्यकारी अध्यक्ष या प्रधान महासचिव जैसी कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. वीआरएस ले चुके आईएएस और सीएम के अतिरिक्त परामर्शी मनीष कुमार वर्मा की औपचारिक तौर पर जदयू में एंट्री हो सकती है.

pncb

ललन सिंह को जदयू की कमान
दिल्ली।। जदयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शनिवार को ललन सिंह को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान सौंप दी गई. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उपस्थिति में ललन सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया.

इस बात की चर्चा पहले से ही थी, जबसे आरसीपी सिंह केंद्रीय मंत्री बने थे क्योंकि पार्टी में एक व्यक्ति एक पद की परंपरा रही है. ललन सिंह जदयू संसदीय दल के नेता भी हैं. जानकारी के मुताबिक बहुत जल्द पार्टी के किसी अन्य नेता को जदयू संसदीय दल के नेता की जिम्मेदारी दी जाएगी.

pncb

हमने गांधी की राह चुनी है, पत्थरों की चिन्ता नहीं : नीतीश
हमने गांधी की राह चुनी है, पत्थरों की चिन्ता नहीं: नीतीश

अपने नेता के किए कामों को जनता के बीच ले जाएगी पार्टी:वशिष्ठ

पटना (ब्यूरो रिपोर्ट) । प्रदेश अध्यक्ष श्री वशिष्ठ नारायण सिंह की अध्यक्षता में जदयू राज्यकारिणी की बैठक 1, अणे मार्ग में संपन्न हुई जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हमने गांधी की राह चुनी है, पत्थरों की हमें चिन्ता नहीं. जनता ने हमें सेवा के लिए सत्ता दी है और हम अपना काम पूरी मुस्तैदी से करते रहेंगे. कार्यकारिणी की इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश व राष्ट्रीय अध्यक्ष के अतिरिक्त पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) व राज्यसभा में पार्टी के नेता आरसीपी सिंह, राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक, राष्ट्रीय महासचिव संजय झा, सांसद व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष कौशलेन्द्र कुमार, राष्ट्रीय सचिव रामसेवक सिंह एवं विद्यासागर निषाद, विधानपार्षद प्रो. रामवचन राय, प्रो. रणवीर नंदन, संजय कुमार सिंह (गांधीजी) सहित कार्यकारिणी के सभी सदस्य, सभी जिला अध्यक्ष एवं सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्ष मौजूद थे.

इस मौके पर नीतीश ने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर किसी भ्रम में ना रहें. बिहार की जनता ने हमें पूरे पाँच साल के लिए चुना है, उसमें कोई हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए. चुनाव तय समय पर ही होंगे. हाँ, सैद्धांतिक तौर पर हम जरूर इस बात पर सहमत हैं कि लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ हों तो बेहतर है, लेकिन इसके लिए पहले राष्ट्रीय स्तर पर राय बननी है और संवैधानिक व्यवस्था होनी है. कई तरह की प्रक्रिया के बाद ही ऐसा संभव होगा.

पार्टी द्वारा चलाए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम पर प्रसन्नता जताते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि प्रशिक्षण के कार्यक्रम को पंचायत स्तर तक ले जाएं और सरकार द्वारा किए जा रहे समाज-सुधार के कार्यों एवं लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम जैसे कानून के प्रावधानों से आम जनता को अवगत कराएं ताकि वे इसका लाभ उठा सकें. राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि वे शीघ्र ही कार्यकारिणी के सभी सदस्यों, जिला अध्यक्षों व प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष से एक-एक कर मिलेंगे और पार्टी की बेहतरी के लिए उनकी राय जानेंगे. उन्होंने यह निर्देश भी दिया कि हर दिन पार्टी के एक या दो मंत्री पार्टी ऑफिस में बैठें.

प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास की नई मंजिल की ओर बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि बिहार सरकार के एजेंडे को सरजमीन पर उतारने के लिए सामाजिक चेतना को जगाने की जरूरत है और अगर ऐसा होता है तो आने वाले दिनो में समाज और सरकार दोनों नए रूप में दिखेंगे. उन्होंने कहा कि शराबबंदी और दहेज व बा-विवाह के विरोध में बनी मानव-श्रृंखला की ऐतिहासिक सफलता बिहार की बदलती मानसिकता का उद्घोष है. उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी की उपलब्धि एकपक्षीय नहीं बल्कि सर्वांगीण विकास हमारी उपलब्धि है. 2005 से अब तक नीतीश कुमार द्वारा किए गए लोक कल्याणकारी कार्यों को मील के 21 पत्थरों के रूप में पेश करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी के हर कार्यकर्ता का ये दायित्व बनता है कि वे इन कार्यों का ध्यान आम जनता को दिलाते रहें क्योंकि समाज का ये स्वभाव होता है कि वो पुरानी बातों को भूलकर नई चीजों की ओर बढ़ने लगता है.

राष्ट्रीय महासचिव आरसीपी सिंह ने कहा कि पार्टी अपने 1 लाख 51 हजार सक्रिय सदस्यों को कम-से-कम एक दिन का प्रशिक्षण देने के लक्ष्य पर काम कर रही है. उन्होंने बताया कि दिसंबर में हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम में पार्टी के सभी 51 संगठन जिलों एवं 25 प्रकोष्ठों के लगभग 25 हजार कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया. अब फरवरी में प्रखंड स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम किया जाना है. इसके बाद मार्च में पंचायत स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन होगा. फिर अप्रैल से पार्टी बूथ लेवल मैनेजमेंट को लेकर तैयारी करेगी. उन्होंने कहा कि हमारी राजनीति औरों से कैसे अलग है, हमें इसकी जानकारी होनी चाहिए तभी हम आमलोगों तक अपनी बात मजबूती से रख पाएंगे.

पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व वरिष्ठ मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा कि हमें जात और पात पर नहीं, अपने नेता के काम की बात पर वोट मांगना है. नीतीश कुमार द्वारा किए गए विकास कार्यों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि ये बहुत बड़ी बात है कि कभी पैसे की किल्लत के कारण किसी योजना के क्रियान्वयन के लिए हमारे मुख्यमंत्री की कलम रुकी नहीं है. अपनी इच्छाशक्ति और कुशल नेतृत्व से उन्होंने हर मुश्किल पर विजय पाई है.