jansuraj party – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

दरभंगा में जन सुराज की जंबो बैठक, छलकी विभिन्न रंगत की ऊर्जा
महत्वाकांक्षा की रगड़ा रगड़ी के बीच जिला कार्यवाहक समिति गठित

गांधी जयंती पर राजनीतिक दल बनेगा जन सुराज

संख्या बल के अनुरूप मिलेगा प्रतिनिधित्व – आर के मिश्र

संजय मिश्र,दरभंगा

मुलायम आर के मिश्र के साहचर्य में 501 कर्मठ सदस्यों के बूते जन सुराज ने दरभंगा में दस्तक दे दी है. दरभंगा के आकाशवाणी रोड के एक होटल में रविवार को इनकी जंबो बैठक हुई. इस संगठन घोषणा कार्यक्रम में अभियान के प्रति अनुराग दिखाने वालों की गहमागहमी का आलम ये रहा कि जगह छोटी पड़ गई. विभिन्न रंगत के दलों, संगठनों और सार्वजनिक फ्रंट के सदस्य के चौंकने की बारी आती रही. एक दूसरे की मौजूदगी देख भीनी मुस्कान बिखेरने के अलावा कोई चारा नहीं. कर्टेसी बीतती और वे उज्वल भविष्य की कामना के संचार से अभिभूत हो लबालब आत्मविश्वास से भर उठते.

प्रशांत किशोर का सेनानी बनने की उत्कंठा के बीच उम्मीद का ज्वार ऐसा फूटता कि कई दफा संगठन घोषणा कार्यक्रम शोरशराबे की भेंट चढ़ जाता. हलचल हंगामें में तब्दील हो जाया करती. साफ झलकता कि महत्वाकांक्षा की रगड़ा रगड़ी कितनी तीखी है. तीन दशक की एक लय पकड़ चुकी बिहार की राजनीतिक फिजा के सामने एक विकल्प नमस्ते कह रहा. आम लोगों में स्वीकार्यता की आस लिए जंबो बैठक में जिला कार्यवाहक समिति गठित होने की घोषणा कर दी गई.

कहा गया कि 11 अगस्त 2024 का ये दिन अभियान के लिए महत्वपूर्ण पड़ाव है. दरभंगा के इस कार्यक्रम में सचेत सियासी ऑप्टिक्स के दर्शन हुए. जन सुराज जिला कार्यवाहक समिति एवं पदाधिकारियों की घोषणा हुई, बिल्टू सहनी जिलाध्यक्ष तो सुशील मिश्र संगठन महासचिव बनाए गए. आरती देवी को महिला अध्यक्ष बनाया गया.

इस दौरान रामबालक पासवान, ओम प्रकाश यादव, संजय गौतम, डॉ अवधेश कुमार यादव और आर. के. मिश्र ने कार्यक्रम के बीच ही प्रेस मीट कर नव निर्वाचित पदाधिकारियों की सूची जारी की. पलायन की वीभत्स समस्या के पत्रकारों के सवाल पर वे फंसते दिखे.

कहा गया कि जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर करीब 2 साल से बिहार के विभिन्न जिलों में पदयात्रा कर रहे हैं. पश्चिम चंपारण से शुरू होकर करीब 2 साल बाद यह पदयात्रा सुपौल पहुंचने वाली है. अब तक जिन ज़िलों में पदयात्रा हो चुकी है उन जिलों में संगठन विस्तार तेजी से किया जा रहा है. उसी क्रम में रविवार को दरभंगा में जन सुराज जिला कार्यवाहक समिति एवं पदाधिकारियों की घोषणा की गई है.

इस दौरान घोषणा समिति के अध्यक्ष आर. के. मिश्र ने कहा कि जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर की परिकल्पना है कि बिहार के सभी वर्ग के लोगों को उनकी संख्या बल के आधार पर सामान भागीदारी मिले. उनकी इस परिकल्पना को लेकर सुराज सेनानी प्रतिबद्ध हैं. उनकी इस परिकल्पना को अब जमीन पर उतारा जा रहा है. इसी साल 02 अक्टूबर 2024 को एक करोड़ संस्थापक सदस्यों के साथ जन सुराज सबसे मजबूत राजनीतिक दल बन जाएगा.

जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी ओढ़ने के बाद बिल्टू सहनी ने कहा कि सभी वर्ग के लोगों को एक साथ लेकर समुचित विकास करना लक्ष्य रहेगा. अभियान संयोजक धर्मेंद्र कुमार झा ने बस इतना कहा .. दरभंगा की तरफ से जन सुराज को नमस्ते.

जिला पदाधिकारियों में स्थान पाने वाले सदस्य –

घोषणा समिति के सदस्य रामबालक पासवान, ओम प्रकाश यादव, संजय गौतम, डॉ अवधेश कुमार यादव और आर. के. मिश्रा ने उक्त नामों को मंच से सार्वजनिक किया. चुने गए पदाधिकारियों में जिला अध्यक्ष बिल्टू सहनी, जिला महासचिव सुशील मिश्र, अभियान संयोजक धर्मेंद्र कुमार झा, महिला अध्यक्ष आरती देवी, युवा अध्यक्ष मुमताज अंसारी ‘चांद बाबू’ और किसान अध्यक्ष दिनेश भगत चुने गए. इस अवसर पर जन सुराज विचार मंच के जिला प्रभारी संजय राय ने कहा कि समिति ने जन सुराज की आगामी रणनीति पर चर्चा की और संगठन को मजबूत बनाने के लिए नए कार्यक्रमों की रूपरेखा का खाका तय किया.

जदयू को 5 सीट भी आ जाए तो मैं सार्वजनिक रूप से माफी मांगूंगा: प्रशांत किशोर
नीतीश कुमार की राजनीतिक पारी का अंत शुरू
बिहार में JDU और RJD का अंतिम दांव था जनगणना

पटनाः जन सुराज संयोजक प्रशांत किशोर इन दिनों पदयात्रा कर रहे हैं. मंगलवार को अपनी पदयात्रा कार्यक्रम में प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार को बड़ा चैलेंज किया. प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर लोकसभा चुनाव 2024 में जेडीयू 5 सीट भी जीत लेती है तो वे सार्वजनिक रूप से माफी मांगने का काम करेंगे. इस दौरान उन्होंने दावा भी किया कि इस बार ये लोग नहीं चलने वाले हैं. जातीय गणना रिपोर्ट पर बोले प्रशांत किशोर ने कहा की बिहार में JDU और RJD का अंतिम दांव मैंने पहले भी कहा है और आज भी कह रहा हूं. नीतीश कुमार की राजनीतिक पारी का अंत हो रहा है. डूबते हुए राजनेता का अंतिम दाव है कि समाज को बांटकर एक बार किसी तरह अपना काम चला लें, लेकिन इससे कुछ होने वाला नहीं है. मैं लिखकर देता हूं अगले लोकसभा चुनाव में नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू को 5 सीट अगर आ जाए तो मैं सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने के लिए तैयार हूं.

प्रशांत किशोर पटना में जन सुराज कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने सरकार की कमियों को गिनाने का काम किया. उन्होंने नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव पर मुसलमानों को लेकर दोहरी रवैया करने का आरोप लगाया. कहा कि बिहार में 18% मुसलमान हैं, लेकिन 18% में कितने विधायक और मंत्री हैं. बिहार सरकार में सारे डिपार्टमेंट सिर्फ दो लोगों के पास है. इसी दौरान नीतीश कुमार को चैलेंज देते हुए कहा कि इसबार जेडीयू को 5 सीट भी नहीं आएगी.’दो व्यक्ति अपना झोली भर रहे हैं’: प्रशांत ने आरोप लगाया कि बिहार सरकार में जो रुपए उगाही वाले डिपार्टमेंट हैं, वे मुख्यमंत्री या उपमुख्यमंत्री के पास है. 10 से ज्यादा विभाग और 50 परसेंट से ज्यादा बिहार सरकार का बजट सिर्फ दो व्यक्ति के पास है. ये लोग अपनी झोली भरते रहे. जनता के विकास से इन दोनों लोगों को मतलब नहीं है. सीएम बताएं कि अब तक इन्होंने कितने पिछड़े को चुनाव में टिकट दिया है.

इस दौरान प्रशांत ने राजद पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि राजद के पास अभी 75 विधायक हैं, उसमें कितने अति पिछड़ा हैं. प्रशांत किशोर ने जातीय जनगणना रिपोर्ट पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार की जनता इतनी बेवकूफ नहीं है कि किसी जाति की संख्या बढ़ा दीजिएगा, किसी की संख्या घटा दीजिएगा इससे कुछ होने वाला नहीं है. नीतीश कुमार की राजनीतिक पारी का अंत शुरू हो गया है.