jan suraj party – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

राजनीति के किंग खान !
किसने ने की अपनी तुलना शाहरुख खान से ?

प्रशांत किशोर ने शाहरुख खान और अभिषेक बच्चन का नाम लेकर कसा तेजस्वी यादव पर तंज, बोले – लालू यादव के लड़के हैं इसलिए राजद के नेता बने हुए हैं, बस यही पहचान है

पटना,9 सितंबर(ओ पी पांडेय). राजनीति का किंग खान कौन है क्या आप जानते हैं? चकरा गए! अरे भाई चकराइये मत… राजनीति का जो किंग है वही किंग खान है… समझ रहे हम आपको उस नाम को सुनने की उत्सुकता है. दरअसल किंग खान का नाम इसलिए सामने आया है क्योंकि राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले PK यानि प्रशांत किशोर ने अपने आपकी तुलना सफलता का मानक बने बॉलीवुड के किंग, शाहरुख खान से की है. शाहरुख को इसीलिए लोग किंग खान भी कहते हैं. आइये जानते हैं क्यों की अपनी तुलना PK ने बादशाह खान से…

दरअसल जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर(PK) सोमवार को सासाराम में लोगों को एक सभा में सम्बोधित करते हुए बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और अभिषेक बच्चन का उदाहरण देते हुए राजद में चल रहे परिवारवाद पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि शाहरुख खान ने सबसे पहले टीवी के फौजी और सर्कस सीरियल में काम करके अपने करियर की शुरुआत की. इसके बाद उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से स्वयं के लिए अपना रास्ता बनाया.

उन्होंने कहा कि जब उन्होंने शुरुआत की तब अभिषेक बच्चन की तरह उनके पास कोई विकल्प नहीं था. किंग खान को शुरुआत में जिस तरह का भी काम मिला उसको उन्होंने चुना और उसमें अपनी काबिलियत के दम पर अपना नाम बनाया. बॉलीवुड में कई वर्षो तक काम करने के बाद और कई सुपरहिट मूवीज देने के बाद शाहरूख ने अपनी पसंद के डायरेक्टर, प्रोडक्शन हाउस और स्क्रिप्ट को चुनना शुरू किया, जबकि अभिषेक बच्चन की पहचान उनके पिता से है कि वे अमिताभ बच्चन के बेटे हैं, इसलिए उनको हमेशा से अपनी पसंद का काम चुनने का मौका मिला.

उन्होंने कहा कि उसी तरह तेजस्वी की भी पहचान सिर्फ यह है कि वह लालू के बेटे है. तेजस्वी को तो जीडीपी और जीडीपी विकास दर में भी फर्क नहीं पता. यह बिहार का दुर्भाग्य है कि ज्ञान और बुद्ध की धरती पर हमने अनपढ़ और बदमाश लोगों को अपना नेता बना रखा है.

उन्होंने कहा कि किंग खान ने जिस तरह से बॉलीवुड में अपना रास्ता और अपनी पहचान खुद बनाई है, उसी तरह राजनीति में प्रशांत किशोर ने अपनी पहचान खुद बनाई है. इसलिए हमारा रास्ता सीधा नहीं है. अब जनता को तय करना है कि उन्हें किस पर भरोसा है उन पर जो बापू के नाम से राजनीति में आगे बढ़े हैं या उस PK पर है या नही जिसने अपनी बुद्धि और मेहनत से अपने लिए राजीनीति में रास्ता बनाया है.

लालटेन की तेल बन कौन जल रहा है
PK ने किसपर साधा निशाना ?

लालटेन में किरासन तेल बनकर जल आप रहे हैं और रौशनी कहीं और हो रही है, अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए वोट कीजिए: प्रशांत किशोर

पटना, 15 जुलाई. जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर रविवार को पटना स्थित हज भवन में एक कार्यक्रम में शामिल हुए. ‘बिहार का सियासी मंज़र नामा और मुसलमान’ मुद्दे पर हुए इस कार्यक्रम में बिहार के मुस्लिम समुदाय के कई बड़े बुद्धिजीवी शामिल हुए. जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए और बिहार में मुसलमानों की सियासी स्थिति पर अपने विचारों को रखा. प्रशांत किशोर से पहले पूर्व मंत्री मोनाजिर हसन और जन सुराज से जुड़े विधान पार्षद अफ़ाक अहमद ने भी सभा को संबोधित किया.

प्रशांत किशोर ने हज भवन में आयोजित प्रबुद्ध अल्पसंख्यकों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि मुसलमानों को अपनी रहनुमाई खुद करनी पड़ेगी, मुझे आपसे कुछ नहीं चाहिए बस आपकी दुआ चाहिए. राजद पर कटाक्ष करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि लालटेन में किरासन तेल बनकर जल आप रहे हैं और रौशनी कहीं और हो रही है. जन सुराज वोट की राजनीति से ज्यादा समाज को जोड़ने और अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सोचने की बात कर रहा है. मुसलमानों को राजनीतिक बंधुआ मजदूरी से अब निकलना होगा और जन सुराज उसी के लिए विकल्प है. मुसलमानों को गांधी और अंबेडकर को मानने वाले हिंदुओं के साथ गठजोड़ बनाना होगा, तभी जाकर कामयाबी मिलेगी. सभा में मौजूद लोगों ने जन सुराज अभियान की तारीफ की और प्रशांत किशोर के प्रयासों की सराहना की. लोगों ने कहा कि आने वाले बिहार विधानसभा में जन सुराज एक मजबूत राजनीतिक विकल्प के तौर पर उभर कर सामने आ रहा है और बिहार के मुसलमान इस बारे में गंभीरता से विचार कर रहे हैं.

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री मोनाजिर हसन ने की और विधान पार्षद आफाक अहमद ने स्वागत भाषण दिया. मंच का संचालन शाहनवाज बदर कासमी ने किया. कार्यक्रम को रशीद अहमद (रिटायर्ड आईएएस) पटना, प्रो० शमीम अनवर सहरसा, शकील मोईन प्रसिद्ध लेखक चंपारण, डॉ० गाज़ी शारिक कटिहार, प्रो० मुसववीर हुसैन किशनगंज, तय्यब असगर जमुई, ओवेस अंबर शिक्षाविद जहानाबाद, दानिश मालिक डिप्टी मेयर बिहार शरीफ, डॉ० मंज़र नसीम सर्जन पीएमसीएच, एडवोकेट साबिह मेहमूद दिल्ली, डॉ० मुख्तार मधुबनी, फ़ैज़ अहमद गोपालगंज, औरंगज़ेब अरमान अरवल, इंतखाब अहमद (जन सुराज जिलाध्यक्ष सिवान), अब्दुल मजीद मुजफ्फरपुर, अबू अफ़फान फारूकी शिक्षक नेता अलीगढ़, तारिक अनवर चंपारण सामाजिक एक्टिविस्ट, मौलाना इम्तियाज अररिया अध्यक्ष जमीयत उलमा हिंद, अली रज़ा सीमांचल कॉपरेटिव चेयरमैन आदि ने संबोधित किया.

कार्यक्रम को आयोजित करने वालों में दानिश खान, आज़म हुसैन अनवर, आमिर हैदर, शादाब हुसैन, डॉ० आफताब, समीउल्लाह उर्फ शमीम, सरवर अली, अली इरफ़ान अफ़रोज़, कबीरुद्दीन मुखिया, इंजीनियर शाह फैसल शामिल रहे.

PNCB

नीति,जमीन पर कार्यकर्ता और लोगों में प्रेम नहीं तो कुछ नहीं होगा: प्रशांत
जनता में विश्वास और जमीन पर कार्यकर्ता नहीं होगा तब तक साथ खाना खाने और चाय पीने से कुछ होने वाला नहीं

आपातकाल देश में लागू नहीं होता, तो जयप्रकाश नारायण का आंदोलन नहीं होता

राहुल गांधी से लालू-तेजस्वी यादव की मुलाकात पर प्रशांत किशोर का तंज

समस्तीपुर: जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी से तेजस्वी यादव और लालू यादव की हुई मुलाकात पर कहा कि इन चीजों का कोई महत्व नहीं है कि कौन किससे मिलता है, कौन बैठकर चाय पीता है, प्रेस वार्ता करता है. पिछले महीने विपक्ष की 26 पार्टियां बिहार में बैठी इसके बाद बेंगलुरु में बैठी. मैं शुरू से कह रहा हूं कि दलों और नेताओं के बैठने से आप सशक्त विपक्ष और विकल्प नहीं हो सकते हैं. जब तक कोई कार्यक्रम नहीं हो, नीति नहीं हो, जमीन पर कार्यकर्ता नहीं हों और लोगों में आपके प्रति प्रेम नहीं है, विश्वास नहीं है तब तक आप चाहें जितने नेताओं के साथ बैठ जाएं इससे क्या होता है?

समस्तीपुर के वारिसनगर में पत्रकारों से बातचीत में प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि मैं पहले दिन से उदाहरण देकर भी बताता हूं कि कई लोगों को लगता है कि 1977 में सारे विपक्षी दलों ने इंदिरा गांधी को हरा दिया. इस बात में सच्चाई नहीं है. आपातकाल देश में लागू नहीं होता, जयप्रकाश नारायण का आंदोलन नहीं होता तो सिर्फ विपक्षी पार्टी के एक होने से इंदिरा गांधी नहीं हार जाती. विपक्षी पार्टियों के पास जब तक कोई मुद्दा नहीं होगा, तब तक जितने पार्टी के नेता चाय पी लें, खाना खा लें या प्रेस कांफ्रेंस साथ में कर लें मे, उससे जमीन पर क्या फर्क पड़ने वाला है? सामान्य लोग जो गांवों में रहते हैं जिन्हें राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं है और जो बीजेपी को वोट करते हैं उन्हें इस बात से कितना फर्क पड़ रहा है कि 26 दलों के लोग पटना में मिले इसलिए भाजपा को वोट नहीं देंगे. जनता को इन सबसे कोई लेना-देना नहीं है. जनता को इस बात से मतलब है कि उनके गांव में सड़क बनी की नहीं, भ्रष्टाचार खत्म हुआ कि नहीं रोजगार मिला की नहीं.

PNCDESK