JaintempleAra – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

दो साल बाद निकली भव्य शोभायात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी हुआ आयोजन
भगवान महावीर जयंती पर निकाली भव्य शोभायात्रा

आरा,15 अप्रैल. महावीर जयंती के शुभ अवसर पर श्री महावीर जयंती समारोह समिति, आरा के तत्वावधान में चार दिवसीय जन्मकल्याणक महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर प्रातः बेला में प्रभातफेरी भी निकाली गयी जिसमें छोटे-छोटे बच्चों के साथ बड़े भी शामिल हुये. प्रभातफेरी में बच्चे हाथों में जैन ध्वज लहराते हुये जयकारा लगा रहे थे. वहीं युवा जैन अनुयायियों के घर-घर जाकर लोगों को भगवान महावीर का सन्देश, जैन ध्वज एवं मिष्ठान वितरण कर पहुँचाया.

भव्य शोभायात्रा सुबह लगभग 9 बजे श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर प्रांगण से जैन धर्मावलंबियों ने निकाला. इस बार शोभायात्रा में शामिल होने वाले भक्त विशेष परिधान में नज़र आये, पुरुष कुर्ता-पैजामे एवं साफे में तो वहीं महिलाएं केशरिया साड़ी थी. जो शोभायात्रा की शोभा में चार चांद लगा रहा था. चिलचिलाती धूप में भी लोगों का उत्साह देखने लायक था. शोभायात्रा में कई विद्यालय के बच्चें भी शामिल थे. जिनेन्द्र प्रभु की शोभायात्रा के लिए रथ को फूलों से सजाया गया था जिसपर तीर्थंकर महावीर को लेकर सौधर्म-इंद्र-इंद्राणी मोनिका-आशीष जैन थे. साथ में प्रथम इंद्र दीपू जैन, द्वितीय इंद्र मोहित जैन एवं कुबेर रीना-अतुल जैन विराजमान थे.

शोभा यात्रा ऊँठ-घोड़ा, पालकी, बैण्ड-बाजा के साथ शोभायात्रा शहर के गोपाली चौक, जेल रोड, शिवगंज, हॉस्पिटल रोड, महादेवा रोड, चित्रटोली रोड होते हुये जैन स्कूल पहुँची वहां पर जैन स्कूल के मध्य विद्यालय एवं उच्च विद्यालय के शिक्षकों ने शोभायात्रा का स्वागत किया. वहीं पांडुकशिला पर तीर्थंकर महावीर को विराजमान कर डॉ शशांक जैन के निर्देशन में विभिन्न रसों से पंचामृत अभिषेक, पूजन एवं शांतिधारा एवं मंगल आरती हुई. शोभायात्रा के मध्य में अनेकों समाजसेवी एवं संस्थाओं के द्वारा शोभायात्रा का स्वागत शीतल पेय जल, कोल्ड्रिंक, एवं फल वितरण कर किया गया. जिनेन्द्र प्रभु की भक्तों द्वारा जगह-जगह पर पुष्प-वृष्टि, आरती एवं भक्ति की गयी. पूजन के समापन पर सामुहिक वात्सल्य (भोजन) की व्यवस्था जिनेंद्र भक्त के द्वारा किया गया था जिसे सभी ने प्रसाद स्वरूप ग्रहण किया.

संध्याकालीन समय में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ आम सभा हुआ. जिसमें मुख्य अतिथि बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह थे. उन्होंने भगवान महावीर के सिद्धांतों पर विस्तृत चर्चा किया. उनके मार्गदर्शन पर चलने के लिए सभी को प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि भगवान महावीर सिर्फ जैन की ही नहीं, बल्कि समस्त विश्व के उनके सिद्धान्तों पर चलकर ही विश्व में शांति, अमन एवं भाईचारा स्थापित हो सकता है.

सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों के प्रस्तुति के साथ-साथ समाज के युवक-युवतियों एवं महिलाओं ने भी एक से बढ़कर एक अनेकों प्रस्तुति दिया. जिसमें भजन, भाव नृत्य, कव्वाली, इत्यादि शामिल है. चार दिवसीय कार्यक्रम में श्रेष्ठ प्रस्तुति देने वाले प्रतिभागियों को समिति ने पुरस्कृत किया. समिति के सचिव डॉ आदित्य विजय जैन ने बताया कि वैश्विक महामारी एवं सरकार द्वारा निर्देशित नियमों को पालन करने की वजह से विगत दो वर्ष से समिति ने आयोजन को स्थगित रखा गया था. इसबार महावीर जन्मोत्सव बड़े ही धूम-धाम से मनाया गया, सभी ने बहुत सहयोग किया. आयोजन को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष डॉ जया जैन, उपाध्यक्ष डॉ विकास चन्द्र जैन, अखिलेश कुमार जैन, संयुक्त सचिव निलेश कुमार जैन, सुनील चन्द्र जैन, कोषाध्यक्ष बिभु जैन के साथ सभी कार्यक्रम संयोजक एवं युवक-युवतियों का भरपूर सहयोग रहा.

आरा से ओ पी पांडेय की रिपोर्ट

हर घर तक पहुंचा भगवान महावीर का संदेश
कोरोना काल मे परिवार को किया एकजुट, श्रद्धा-भक्ति ने दी हर घर पर दस्तक

आरा (भोजपुर),25 अप्रैल. कोविड संक्रमण के दौर में भी जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की जयंती आज जिले में बड़े ही धूमधाम से मनाई गयी. इस बार की जयंती अबतक के जयंतियों से काफी अलग और सही मायने में देखा जाय तो सबसे ज्यादा प्रभावशाली,भक्ति और हर जन को सम्मिलित किये हुए था. अब आप यह सोच रहे होंगे कि ऐसा क्या था और अनोखा कैसे रहा आज का जयंती? दरअसल कोविड संक्रमण के इस दौर में बिहार में जहाँ 15 मई तक नाइट कर्फ्यू की वजह से मंदिर और सामुहिक जलसों में लोगों के मिलजुल पर रोक है.

आमतौर पर कोई पर्व,त्योहार या जलसों में सार्वजनिक स्थलों पर लोगों की भागीदारी और धूमधाम होती है. ऐसे जलसों में सबसे ज्यादा युवाओं की भागीदारी रहती है लेकिन बुजुर्ग अक्सर घरों में रहते हैं. कोरोना काल के कारण इस बार जैन समुदाय ने भगवान महावीर की जयंती सामूहिक न करके सभी लोगों को घर पर मनाने का फैसला लिया. इसका परिणाम यह हुआ कि सार्वजनिक स्थलों में जहां शहर के धर्मिक स्थलों पर भीड़ नही हुआ वही भगवान महावीर के प्रति श्रद्धा और उनके जयंती में हर घर के बुजुर्ग दम्पति भी शामिल हुए और पारंपरिक अनुष्ठानों के साथ अपने आराध्य की जयंती लोगों ने धूमधाम से मनायी. आपस मे परिवार वालों का एक साथ किसी अनुष्ठान में इतने व्यापक पैमाने पर बड़े दिनों बाद देखने को मिला. लोगों ने पूजा के बाद बड़ो का आशीर्वाद लिया और एक दूसरे को प्रसाद में मिठाइयां और फल भी बांटा.

प्रातः समय लोगों ने अपने-अपने घरों से ही भगवान महावीर का शुभ संदेशों का उद्घोष किया और नारे लगाये, जिसमें भगवान महावीर का अमर संदेश जियो और जिने दो, अहिंसा परमो धर्म, विश्व मे शांति हो, अहिँसा का प्रचार हो, आज क्या है महावीर जयंती है ऐसे अनेकों जयकारों से हर गली गूँजमान हो गया. जैन समाज के संयोजक डॉ शशांक जैन ने बताया कि आज चैत्र शुक्ल त्रियोदशी है जो कि बहुत ही शुभ दिवस है आज के ही दिन हमारे जिन शासन प्रभु वर्तमान शासन नायक भगवान महावीर का जन्मकल्याणक दिवस है. सुबह से ही हर घर-घर में अभिषेक, पूजन एवं शांतिपाठ हो रहे है. श्रावक कोविड नियमों का पूर्णतः पालन करते हुये अपने-अपने घरों में जैन ध्वज लगाकर व्रत, अनुष्ठान कर रहे है.

संध्या समय घरों में रंगोली बनाकर द्वीप प्रज्ज्वलित कर आरती, भजन एवं पाठ करेंगें. जैन समाज के मीडिया प्रभारी निलेश कुमार जैन ने बताया कि आज भगवान महावीर का 2620 वीं जन्मकल्याणक महोत्सव है हमलोग भगवान महावीर जन्म जयंती प्रत्येक वर्ष बड़े ही धूमधाम से मनाते है. जो प्रति वर्ष प्रभातफेरी, शोभायात्रा एवं अनेकों सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न होता था, लेकिन कोरोना महामारी के इस विपक्ति काल में गत वर्ष एवं इस वर्ष भी सरकार द्वारा निर्देशित नियमों का पालन करते हुये सभी अपने-अपने घरों में भगवान महावीर जन्म उत्सव मना रहे है.

घर मे हुई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और सोशल मीडिया बना प्लेटफार्म
समाज के कई युवक-युवतियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से भगवान के श्री चरणों में अपनी प्रस्तुति निवेदित किये जिसमें भाव नृत्य, गायन एवं लेख शामिल है. उन्होंने कहा कि अहिँसा प्रेरक वीतराग तीर्थंकर भगवान महावीर के पद चिन्हों पर चलकर ही सम्पूर्ण विश्व में शांति एवं जनकल्याण संभव है. इस अवसर पर जैन समिति के अखिलेश कुमार जैन के नेतृत्व में समाज के सहयोग से फल का वितरण डाक्टर, स्वास्थ्यकर्मियों एवं कई अन्य लोगों के बीच किया.

आरा से ओ पी पांडेय की रिपोर्ट

अनोखे अंदाज में आज मनेगी भगवान महावीर की जयंती
घर-घर गूंजेंगे भगवान महावीर के अमर सन्देश

आरा (भोजपुर),25अप्रैल. कोविड महामारी को लेकर जहाँ सभी वर्क फ्रॉम होम और घर से बाहर लोग कम से कम निकल रहे हैं और जरूरी कामों को अंजाम दे रहे हैं ऐसे में कुछ लोग एंजाइटी के शिकार भी हो रहे हैं लेकिन क्रिएटिव और पॉजिटिव सोच रखने वाले ऐसी विपत्ति काल मे भी घरों में रहते हुए कैसे कोई पर्सनल या सामाजिक कार्य किया जाय इसको अंजाम देने में लगे हैं. ऐसे ही कार्यों में इन दिनों जैन समुदाय से जुड़े लोग लगे हुए हैं,जिनके लिए भगवान महावीर की जयंती मनाना एक चैलेंज के रूप में लिया है. इसबार वे कुछ अनोखे अंदाज में भगवान महावीर की जयंती कोविड नियमों के 100 प्रतिशत पालन के साथ बड़े ही रोचक तरीके से कर रहे हैं. जी हाँ आज रविवार है और भगवान महावीर की जयंती भी आज है. इसबार यह जयंती हर साल से ज्यादा व्यापक और भक्तिमय तरीके से मनाया जा रहा है. जी हाँ चौंकिए मत! बस यूं समझिए कि इस बार यह जयंती घर-घर मे मनाई जा रही है. न लोगों की भीड़ होगी, न सड़कों पर कोई भीड़ का आलम, लेकिन भगवान महावीर की जयंती पर भक्ति में लीन होंगे आज हर घरों में उनके अनुयायी! जी हाँ! कुछ इसी अंदाज में मनेगा आज जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की जयंती.

जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्मकल्याणक महोत्सव बड़े ही भक्तिपूर्वक रविवार को मनाया जायेगा,लेकिन इस बार कोविड-19 महामारी के कारण गलियों में न घूमते हुए जैन समाज के प्रत्येक घर में भगवान महावीर स्वामी के शुभ संदेश गूंजेंगे. इसके साथ ही घरों में जैन ध्वजा लगाकर भगवान महावीर के द्वारा बताये गये मार्गों पर चलने का जैन समाज के अनुयायी इसका अनुसरण करेंगे.

आचार्य विशुद्धसागर महाराज ससंघ तीर्थराज श्री सम्मेदशिखर भी विराजमान है. उन्होंने शनिवार को अपने मंगल प्रवचन में कोरोना काल में महावीर जयंती कैसे मनाये इसपर विस्तार से बतायें हुये कहा कि महावीर जयंती मनेंगी, जरूर मनेंगी, गलियों में न घूमते हुए घरों में मनेंगी. जो मंदिर में ध्वजा लगाते थे, वहां ना पहुंच पाये तो कोई बात नहीं, अपने घर पर ही ध्वजा लगाकर उनकी जयंती मनाइये. उन्होंने सभी अनुयायियों से कहा कि भगवान महावीर के उपकारों को मत भूल जाना. आचार्य श्री ने कहा कि जिनके घर में गृह चैत्यालय है अपने घरों में अभिषेक करे, नहीं है तो घर में चैत्यालय का ध्यान करके प्रभु का अभिषेक करें. समूह में जो भजन-कीर्तन होता था, यदि नहीं हो पाए तो स्वयं एक कमरे में बैठकर कीर्तन करने की सलाह उन्होंने दी.

श्री महावीर जयंती समारोह समिति आरा के सचिव डॉ आदित्य विजय जैन ने बताया कि कोरोना महामारी को लेकर सरकार द्वारा निर्देशित आदेश के आलोक में समिति ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी शोभायात्रा या अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम ना कर घरों में ही महावीर जयंती मनायी जायेगी. वहीं उपाध्यक्ष अखिलेश कुमार जैन ने कहा कि जयंती के दिन समाज के द्वारा फल वितरण का कार्यक्रम है जिसमें कोरोना काल के विषम परिस्थिति में अपना उत्कृष्ट योगदान देने वाले चिकित्सक, चिकित्सककर्मी, पुलिस प्रशासन, सफाईकर्मी एवं मरीजों एवं आम जनता के बीच फल वितरण किया जायेगा. जैन समाज के मीडिया प्रभारी निलेश कुमार जैन ने बताया कि इस वर्ष भी भगवान महावीर जयंती पर लोग अपने-अपने घरों में जैन ध्वज लगाकर भगवान महावीर का जयघोष करेंगे. सुबह में पूजन, कीर्तन, एवं शाम समय में घरों में रंगोली बनाकर द्वीप प्रज्ज्वलित कर आरती, भजन करेंगें.

मन मे भक्ति का भाव हो और लगातार कुछ सोचा जाए तो विपरीत परिस्थितियों में भी प्रकृति आपका सहयोग दे ही देती है. जयंती मनाने का यह तरीका प्रमाण है इसका. यही नही इससे भक्ति का भाव भी व्यापक होगा और नई पीढ़ी भी सीखेगी भगवान की जयंती पर अपने आराध्य का ध्यान लगाने के साथ अपने संस्कार का एक तरीका. यही कायम रखेगा आने वाली पीढ़ियों को बताने के लिए अपने संस्कार और लोक संस्कृति का ताना-बाना. जानेगी आने वाली पीढियां कि संकटकाल में कैसे बचाया था हमने अपने धार्मिक व सांस्कृतिक अनुष्ठान को….

आरा से ओ पी पांडेय की रिपोर्ट