Jain school boys – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

शहीद नरेंद्र की 11वीं पुण्यतिथि मनाई गई
आरा,24 जनवरी. शहीद नरेंद्र की ग्यारहवी पुण्यतिथि पर हर प्रसाद दास जैन स्कूल प्रागंण में उनके परिवार,मित्रों,आरा रोटी बैंक चैरिटेबल ट्रस्ट एवं जैन स्कूल प्रबंधन के तरफ से श्रद्धांजलि अर्पित की गई. शहीद नरेंद्र को याद करते हुए उनके मित्र बलजीत, राहुल, प्रकाश,रवि, सतीश, विकाश, तरूण,विक्की एवं दुष्यंत ने कहा कि शहीद नरेंद्र ने वह मुकाम हासिल किया है जिसकी कल्पना हर सैनिक करता है. उनकी निश्चछल मुस्कान वे कभी नहीं भूलेगें.

आरा रोटी बैंक चैरिटेबल ट्रस्ट के सचिव कमलेश तिवारी ने कहा कि शहीद नरेंद्र का जीवन प्रेरणादायी है इसलिए हमने आरा रोटी बैंक पाठशाला के बच्चों को भी आज के कार्यक्रम में शामिल किया है. बच्चे ही भविष्य है और ऐसा उदाहरण उन्हें आगामी जीवन में बहुत प्रेरित करेगा.

हर प्रसाद दास जैन स्कूल के प्रधानाचार्य शेखर श्रीवास्तव ने कहा कि शहीद नरेंद्र जैन स्कूल 2001 बैच के पूर्ववर्ती छात्र थे. हमे उनपर शुरू से गर्व रहा है. आरा रोटी बैंक के सदस्य निकेश पांडेय ने आगे बताया कि शहीद नरेंद्र की स्मृति में मार्च 2020 में उनके मित्रों द्वारा जैन स्कूल में इस पुस्तकालय की स्थापना हुई थी. उन्होंने आगे कहा कि माँ भारती के लाल शहीद नरेंद्र की प्रेरणा से हम आगे भी समाजिक कार्य करते रहेंगे. शहीद नरेंद्र के पिता पृथ्वी नाथ पांडेय के लिए यह क्षण भावुकतापूर्ण थे. उन्होंने सभा में उपस्थित बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए स्कूल प्रबंधन एवं आरा रोटी बैंक टीम का धन्यवाद ज्ञापन किया.

बता दें कि हर प्रसाद दास जैन स्कूल आरा के 2001 बैच के नरेंद्र कुमार जो कि BSF में सब इंस्पेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे, कुपवाड़ा लाइन आफ कंट्रोल के पास जनवरी 2012 में तैनाती के दौरान हुए हिमस्खलन में नरेंद्र कुमार वीरगति को प्राप्त हुए.

श्रद्धांजलि सभा में आरा रोटी बैंक पाठशाला के बच्चों के साथ साथ जैन स्कूल प्रबंधन से श्री मनीष जैन, आरा रोटी बैंक अध्यक्ष कुमार रोहित, कोषाध्यक्ष सतीश सिंह, रवि राज, कुमार मोहित, नितेश एवं जैन स्कूल के एनससीसी कैडेट मौजूद थे.

PNCB

सीखिए इनसे- ये वे हैं जो आपदा में अवसर नही ‘सेवा दे रहे हैं ‘
कोविड संक्रमितों व उनके परिजनो के साथ अन्य जरूरतमंदों तक रोजाना कर रहे हैं नि:शुल्क भोजन वितरण

आरा, 2 मई. कोविड संक्रमण के दूसरे लहर में जहाँ देश में मरीजों की मौत का तांडव मचा हुआ है.ऐसे समय मे जहाँ आपदा को दलाली के माध्यम अवसर में बदल, हजारों-लाखों की लूट जिंदगी बचाने के नाम पर स्वास्थ्य से जुड़े अधिकांश लोग मरीजों को ऑक्सीजन, दवाईयां और एम्बुलेंस उपलब्ध करा कर रहे हैं. वैसे में बिहार के भोजपुर जैसे छोटे जिले के कुछ युवाओं ने इस संकट काल मे मरीजों और उनके परिजनों तक भोजन पहुंचाने का अनूठा काम शुरू किया है. भोजपुर मुख्यालय आरा में इस काम को अंजाम दे रहे हैं सकरात्मक ऊर्जा से भरे रोटी बैंक से जुड़े कई युवा.

आरा रोटी बैंक टीम की तरफ से विगत 6 दिनो से सुबह नि:शुल्क भोजन पैकेट का वितरण किया जा रहा है. कोविड संक्रमण के इस परिस्थिति मे बहुत से लोग जैसे मरीज के परिजन खुद का भोजन नहीं पका पा रहे हैं. ऐसे लोगों व सबकी सुरक्षा को देखते हुए दो गज की दूरी और अन्य सुरक्षा मानको का ध्यान रखते हुए यह वितरण शिवगंज चौक के पास किया जा रहा है. आरा शहर मे इस नि:शुल्क सुविधा का लाभ कोई भी नागरिक ले सकता है. रोटी बैंक के वॉलेंटियर्स व्यक्तिगत, सामाजिक कार्यों से जुड़े और सोशल मीडिया के माध्यमों से अपनी इस मुहिम की जानकारी दे रहे हैं ताकि हर जरूरतमन्दों तक यह सुविधा दी जा सके. वे जिले और जिले के बाहर लोगों से भी इस जानकारी को साझा कर रहे हैं, ताकि मुसीबत मे पड़े हर किसी तक मदद पहुँचे.

वितरण स्थल और भोजन के लिए यहाँ करें सम्पर्क :

आगर आप जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाना चाहते हैं या जरूरतमंद खुद इस सुविधा का लाभ लेना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्थल से भोजन का पैकेट ले सकते हैं.
वितरण स्थल :
डा केदारनाथ गुप्ता के क्लिनिक के पास, सपना सिनेमा रोड शिवगंज, (सदर हॉस्पिटल से 100 मीटर दूर पूरब)
समय : सुबह 9.30 – 10.30 बजे (रोजाना)

किसी मरीज या उनके घरवालो के लिए भोजन की जरूरत को एक दिन पहले नीचे दिए गए संपर्क सूत्रों पर बता दे (whatsup message कर सकते है). रोटी बैंक का विशेष निवेदन है कि भोजन नियत जगह और नियत समय से ही कलेक्ट करे. यह आग्रह सबकी सहूलियत और सुरक्षा को देखते हुए किया गया है.
संपर्क सूत्र :
Amit upadhyay : 7838040003
Satish Singh : 8709649220
Kamlesh Tiwary : 9007826667
Khistish Pandey : 7004356101
Kumar Rohit : 9304149477
Kumar Mohit : 9934055507
Nikesh pandey : 7488030681
Tarun pathak : 943067442

कौन हैं रोटी बैंक से जुड़े लोग ?
रोटी बैंक अपनी पहचान का मोहताज नही है और न ही भोजपुर में इससे जुड़े लोग किसी परिचय के मुहताज. रोटी बैंक से जुड़े युवाओं में अधिकतर जैन स्कूल के पूर्ववर्ती छात्र रहे हैं जो आज देश विदेश में कई नामी-गिरामी कम्पनियों में बड़े पोस्ट पर कार्यरत हैं. आरा में रोटी बैंक लगभग 4 वर्षों से काम कर रही है जो समय-समय पर विभिन्न आपदाओं चाहे वो बाढ़ त्रासदी हो या कोविड का 2020 का संकट काल, हमेशा फ्रंट फुट पर खड़ी रही है. आम दिनों में भी रोटी बैंक गरीबों और लाचारों तक भोजन वितरण का कार्य लगातार करते रहती है. सप्ताह के रविवार से शुरू होने वाला यह सिलसिला अब हर दिन में तब्दील हो चुका है जो आपदाओं के साथ ही अपना टारगेट ग्रुप बदलते रहता है.

विदेशों से मदद कर रहे हैं जिलेवासी
जब कोई अच्छा कार्य अपनी जन्मभूमि से जुड़ा व्यक्ति करता है तो उस मिट्टी से जुड़े हर उस शख्स का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है. सोशल मीडिया पर ऐसी खबरों से आह्लादित भोजपुर के की कई लोगों ने इस मुहिम के लिए देश के कई हिस्से से ही नही बल्कि विदेशों से मदद के लिए हाथ बढ़ाया है. इस मुहिम मे देश विदेश मे फैले हर भोजपुर वासी का सहयोग मिल रहा है. हो भी क्यों न, हर अच्छे काम का हिस्सा बन पूण्य हर इंसान कमाना चाहता है क्योंकि अगर कुछ जाता है इस जीवन के बाद आपके साथ दूसरी दुनिया मे तो वह यही है…आपका अच्छा कर्म व परमार्थ… शायद यही वजह है कि भारत दुनिया का आध्यात्मिक गुरु है.. अगर आप मदद करना चाहते हैं तो फिर आगे बढ़िए और ऐसे लोगों का थामिए हाथ क्या पता आपका यह छोटा सहयोग किसी एक के आंखों का सपना साकार कर दे.

आरा से ओ पी पांडेय की खास रिपोर्ट