jahrili sharab – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

5 की मौत, 9 सस्पेंड, लेकिन सवाल कायम है
रोहतास जहरीली शराब से 5 लोगों की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है. इस मामले में 5 अधिकारियों समेत 12 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है. मामले में सीएम नीतीश कुमार ने संज्ञान लेते हुए पूरी रिपोर्ट मांगी है और जांच के आदेश दिए हैं. सीएम ने सख्ती के साथ कहा है कि इसपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें कड़ी सजा दी जाएगी. इधर घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया. स्थानीय लोगों का कहना था कि शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब कैसे बिक रही है.

उधर शाहाबाद रेंज के डीआईजी मो. रहमान ने जहरीली शराब पीने से हुई मौत की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि एसएचओ सहित चौकीदार पर भी कार्रवाई की जाएगी. साथ ही उत्पाद विभाग पर भी कार्रवाई करने की अनुशंसा की जाएगी. मामले की जांच के लिए डीआईजी खुद रवाना हो गए हैं. एसपी और डीएम भी लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं. मृतकों में सभी दनवार के ही हैं. मृतकों के नाम कमलेश सिंह, हरिहर सिंह, धनजी सिंह और उदय सिंह हैं वहीं दो लोगों को चिंताजनक स्थिति में नारायण मेडिकल कॉलेज सासाराम रेफर किया गया है.

घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी और डीएम स्पॉट पर पहुंचे और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है. बता दें कि जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या अब पांच हो गई है. जानकारी के अनुसार मृतकों में  उदय सिंह 51 वर्ष, धंजीत सिंह 29 वर्ष और तीन और लोग शामिल हैं. गंभीर रूप से बीमार रवि निवास सिंह का इलाज अस्पताल में चल रहा है.  इधर आईजी नैय्यर हसनैन खान भी मौके पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं.

सासाराम से अमित

जहरीली शराब से मौत मामले में सीएम ने मांगी रिपोर्ट
रोहतास जिले के कछवा दनवार में जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत हो गई है. तमाम कोशिशों के बावजूद सूबे में शराब की बिक्री और उपयोग की पोल खोलती इस घटना ने शराबबंदी के लिए बने कठोरतम कानून पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. इस मामले में CM नीतीश कुमार ने पूरी रिपोर्ट मांगी है और पूरी संभावना है कि इस मामले में जिम्मेवार अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई हो सकती है.

इधर शाहाबाद क्षेत्र के DIG मोहम्मद रहमान ने भी इन पांचों मौत का कारण जहरीली शराब पीना ही बताया है. स्थानीय लोगों का भी कहना है कि प्रतिबंध के बावजूद अवैध शराब की बिक्री हो रही है. मृतकों में सभी स्थानीय हैं.