ISO – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

अंतर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक ओलम्पियाड के लिए पंजीकरण में भोजपुर जिले ने पकड़ी रफ्तार
भोजपुर की पहली प्रतिभागी बनी मनीषा, दूसरे नम्बर पर दो बहनें खुश्बू और ऋतु

अध्यात्म के नींव की ईंट बन जीतिए स्पेशल अवार्ड

मनीषा और ऋतु का सपना IAS बनने का, वही खुश्बू का CA बनना है सपना

आरा,17 अक्टूबर. पहली बार होने जा रहे अंतर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक ओलम्पियाड के लिए भोजपुर से पहली प्रतिभागी के रूप में मनीषा कुमारी ने अपना पंजीकरण कर अध्यात्म के नींव की पहली ईंट रखने का गौरव पाया है. पंजीकरण के साथ ही ओलम्पियाड के लिए भोजपुर जिले से पहले प्रतिभागी बनने का गौरव लॉ स्टूडेंट मनीषा कुमारी ने पाया है. मनीषा के बाद दूसरे स्थान पर प्रतिभागी के रूप में दो सगी बहनें खुश्बू और ऋतु ने भी अध्यात्म के इस नींव की ईंट बनने का गौरव प्राप्त किया है.

अध्यात्म के नींव की ईंट बन जीतिए स्पेशल अवार्ड

बताते चलें कि अंतर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक ओलम्पियाड में अध्यात्म के नींव की ईंट का गौरव पहले पंजीकरण करने वाले 5001 लोगों को प्राप्त होगा. संस्थान के वेबसाइट पर अध्यात्म की मशाल के लिए आगे आने वाले इन प्रतिभागियों को न सिर्फ विशेष जगह दिया जाएगा बल्कि इन्हें संस्थान द्वारा विशेष सम्मान देने की भी योजना है. फिलहाल सम्मान के बारे में कोई घोषणा नही की गई है कि विशेष सम्मान क्या होगा. लेकिन आप भी पहले पंजीकरण के इस इस अभियान जिसे आध्यत्म की नींव के पहले चरण कहा जा रहा है, इसमें अपने पंजीकरण को एक ईंट के रूप में संकल्पित हो आध्यात्मिक यज्ञ में अपना आहूत कर विशेष सम्मान उ उपहार के हकदार बन सकते हैं.

3 अक्टूबर से प्रारम्भ है पंजीयन

वैसे तो अंतर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक ओलम्पियाड के लिए देशव्यापी पंजीकरण अभियान की शुरुआत 3 अक्टूबर से ही शुरू हो गयी थी जिसमें बिहार से पहले प्रतिभागी बनने का गौरव रंजीत कुमार एक्यूप्रेशर विशेषज्ञ ने पाया था, लेकिन भोजपुर जिले में पंजीकरण ने अब रफ्तार पकड़ी है.

भोजपुर जिले से पहला फॉर्म मनीषा कुमारी कुमारी ने वैसे तो 4 अक्टूबर को ही भरा था लेकिन उसके बाद किसी ने फॉर्म नही भरा था. लेकिन मंगलवार को आध्यात्मिक ओलम्पियाड के लिए अचानक से 7 लोगों ने पंजीकरण किया जिसमें दो सगी बहनें दूसरी नम्बर पर रहीं और इस तरह बुधवार तक कुल भोजपुर से 32 लोगों ने अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक ओलम्पियाड के लिए पंजीकरण किया है.

भोजपुर की बेटियाँ आध्यात्मिक चेतना में भी आगे

हर क्षेत्र में अपनी मेहनत से लड़कों से आगे रहने वाली भोजपुर की बेटियों ने आध्यात्मिक ओलम्पियाड में पहले पंजीकरण कर एक बार फिर से बाजी मारा है. फॉर्म भरने वाली भोजपुर की पहली प्रतिभागी मनीषा और दूसरे नम्बर पर प्रतिभागी बनी दोनों सगी बहनों का अध्यात्म में गहरी रुचि है और भारतीय संस्कृति और धर्म के प्रति एक जागरुक नागरिक हैं. पहली बार हो रहे इस तरह के आयोजन को लेकर मनीषा के अंदर काफी उत्सुकता है.

वह कहती हैं कि इस तरह के आयोजन की जरूरत है साथ ही अध्यात्म को पाठ्यक्रम में जोड़ना चाहिए ताकि लुप्त ही रही पुरातन चीजों को नई पीढ़ी जान सके. किसी भी देश की संस्कृति ही उसका आधार होता है तो उसे ही विकसित करना चाहिए जो न सिर्फ विरासत को मजबूत करेगा बल्कि रोजगार भी सृजित करेगा. मनीषा अपने चार भाई-बहनों में दूसरे नम्बर पर है. बड़ा भाई रवि और छोटा भाई विशाल दोनो मुंबई प्राइवेट कंपनी में जॉब करते हैं वही सबसे छोटा भाई विष्णु 9वीं कक्षा में पढ़ाई करता है. मनीषा ने BBA की पढ़ाई करने के बाद पटना लॉ कॉलेज में एडमिशन लिया है और कम्पीटिशन की तैयारी कर रही है. व्यवसायी पिता शिव प्रकाश और माता गृहणी राधा देवी की पुत्री मनीषा सपना IAS बनना है, जो सपने साकार होने पर व्यापक सुधार की बात कहती हैं.

वही खुश्बू और ऋतु के पिता जी सुनील कुमार श्रीवास्तव निबंधन कार्यालय में काम करते हैं और माँ रानी देवी गृहणी हैं. चार भाई बहनों में सबसे बड़े भाई रितेश रंजन पीएचडी कर कम्पीटिशन की तैयारी में लगे हैं वही दूसरा बड़ा भाई राजीव रंजन पटना में निजी कम्पनी में कर्यरत हैं. तीसरे नम्बर पर खुश्बू मल्टी लेबल कम्पीटिशन की तैयारी कर रही है लेकिन उसका मुख्य ध्येय BPSC क्रैक करना है. एकाउंट से पीजी करने वाली खुश्बू फायनांस को अच्छी तरह समझती है और उसका सपना CA बनने का है. वह CA की तैयारी भी दिल्ली के एक निजी इंस्टिट्यूट से फिलहाल ऑनलाइन कर रही है. डांस, म्यूजिक और गाना उसका हॉबी और पैशन दोनों है वही छोटी बहन ऋतु भी मल्टी टैलेंटेड है. अर्थशास्त्र स्नातक 1st सेमेस्टर की परीक्षा दे चुकी ऋतु NSS की सक्रिय सदस्य भी है और सामाजिक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़ हिस्सा लेती है. ऋतु का सपना भी IAS बनना है और डांस और म्यूजिक उसकी हॉबी है.

क्या है आध्यात्मिक ओलम्पियाड ?

बताते चलें कि भारतीय सभ्यता-संस्कृति के प्रति नयी पीढ़ी और आमजनों को भलीभांति अवगत कराने के उद्देश्य से अंतर्राष्ट्रीय अध्यात्म ओलम्पियाड की शुरुआत की गई है. इस ओलंपियाड में कक्षा एक से लेकर शोध करने वाले छात्र तक अलग-अलग श्रेणियों में भाग ले सकते हैं. अभिभावक भी इसमें भाग ले सकते हैं. डाॅ गीता जैन ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय अध्यात्म ओलम्पियाड के लिए 28 फरवरी तक निबंधन होगा. शिक्षण संस्थानों के माध्यम से या सीधे निबंधन किया जा सकता है. अंतर्राष्ट्रीय अध्यात्म ओलम्पियाड परिषद की वेबसाइट www.isocouncil.org पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन चल रहा है. अगले साल 31 अगस्त को पटना समेत देश के लगभग 300 शहरों में एकसाथ लिखित वस्तुनिष्ठ प्रारंभिक परीक्षा होगी.

https://www.isocouncil.org

परीक्षा की तैयारी के लिए सभी निबंधित अभ्यर्थियों को निबंधन के बाद उनके पते पर ‘अ से अध्यात्म’ नामक पुस्तक भेजी जाएगी. इस पुस्तक में वेद, उपनिषद, गीता, रामायण, भारतीय दर्शन-चिन्तन, अध्यात्म एवं आधुनिक विज्ञान आदि अध्याय होंगे. अंग्रेजी और हिन्दी दोनों भाषाओं में पुस्तक उपलब्ध होगी. भाषा का चयन निबंधन के समय किया जाएगा. प्रारंभिक परीक्षा से चयनित कुल 516 अभ्यर्थियों के बीच दिल्ली में 14 दिसंबर 2025 को फाइनल प्रतियोगिता होगी. इसमें टाॅपर 30 प्रतिभागियों को 1 लाख रुपये से 10 लाख रुपये तक का नकद पुरस्कार मिलेगा. शेष बचे प्रतिभागियों में बीपीएल श्रेणी के अभ्यर्थियों को छात्रवृत्ति दी जाएगी. फाइनल राउंड के सभी प्रतिभागियों को शानदार ट्राॅफी और मेडल दिया जाएगा. डॉ जैन ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर पहले निबंधन करने वाले 5001 अभ्यर्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा.

बिहार के पहले प्रतिभागी बने रंजीत कुमार और तनुश्री कृष्णा
रंजीत कुमार और तनुश्री कृष्णा अंतर्राष्ट्रीय अध्यात्म ओलम्पियाड के बिहार के पहले प्रतिभागी बने

पटना, 4 अक्टूबर. पटना के छोटी पहाड़ी के रहनेवाले रंजीत कुमार अंतर्राष्ट्रीय अध्यात्म ओलम्पियाड के बिहार के पहले प्रतिभागी बन गये. गुरुवार 3 अक्टूबर को ओलम्पियाड के लिए देशव्यापी पंजीकरण अभियान प्रारंभ हुआ. एक्यूप्रेशर विशेषज्ञ रंजीत कुमार ने निबंधन कराकर बिहार के पहले प्रतिभागी बनने का सौभाग्य प्राप्त किया. अंतर्राष्ट्रीय अध्यात्म ओलम्पियाड की राज्य एकेडमिक समन्वयक डाॅ गीता जैन की उपस्थिति में उन्होंने निबंधन कराया. इस अवसर पर रंजीत कुमार ने कहा कि अध्यात्म से उन्हें गहरी अभिरुचि है. पहली बार हो रहे अध्यात्म पर आधारित अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पियाड में भाग लेकर वे टाॅपरों में अपना स्थान बनाना चाहते हैं. इस अवसर पर केशव सरस्वती विद्या मन्दिर की 11वीं की छात्रा तनुश्री कृष्णा ने भी निबंधन कराया। तनुश्री कृष्णा ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय अध्यात्म ओलम्पियाड में भाग लेकर अध्यात्म और भारतीय संस्कृति के बारे में अधिक जानने का अवसर मिलेगा. साथ ही ऑल इंडिया लेबल की प्रतियोगिता परीक्षा में भाग लेने का अनुभव भी मिलेगा.

जैन ने बताया कि यह आयोजन भारत में पहली बार हो रहा है. भारतीय सभ्यता-संस्कृति के प्रति नयी पीढ़ी और आमजनों को भलीभांति अवगत कराने के उद्देश्य से अंतर्राष्ट्रीय अध्यात्म ओलम्पियाड की शुरुआत की गई है. इस ओलंपियाड में कक्षा एक से लेकर शोध करने वाले छात्र तक अलग-अलग श्रेणियों में भाग ले सकते हैं. अभिभावक भी इसमें भाग ले सकते हैं. डाॅ गीता जैन ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय अध्यात्म ओलम्पियाड के लिए 28 फरवरी तक निबंधन होगा. शिक्षण संस्थानों के माध्यम से या सीधे निबंधन किया जा सकता है. अंतर्राष्ट्रीय अध्यात्म ओलम्पियाड परिषद की वेबसाइट www.isocouncil.org पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होगा. अगले साल 31 अगस्त को पटना समेत देश के लगभग 300 शहरों में एकसाथ लिखित वस्तुनिष्ठ प्रारंभिक परीक्षा होगी.

परीक्षा की तैयारी के लिए सभी निबंधित अभ्यर्थियों को निबंधन के बाद उनके पते पर ‘अ से अध्यात्म’ नामक पुस्तक भेजी जाएगी. इस पुस्तक में वेद, उपनिषद, गीता, रामायण, भारतीय दर्शन-चिन्तन, अध्यात्म एवं आधुनिक विज्ञान आदि अध्याय होंगे. अंग्रेजी और हिन्दी दोनों भाषाओं में पुस्तक उपलब्ध होगी. भाषा का चयन निबंधन के समय किया जाएगा. प्रारंभिक परीक्षा से चयनित कुल 516 अभ्यर्थियों के बीच दिल्ली में 14 दिसंबर 2025 को फाइनल प्रतियोगिता होगी. इसमें टाॅपर 30 प्रतिभागियों को 1 लाख रुपये से 10 लाख रुपये तक का नकद पुरस्कार मिलेगा. शेष बचे प्रतिभागियों में बीपीएल श्रेणी के अभ्यर्थियों को छात्रवृत्ति दी जाएगी. फाइनल राउंड के सभी प्रतिभागियों को शानदार ट्राॅफी और मेडल दिया जाएगा. डॉ जैन ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर पहले निबंधन करने वाले 5001 अभ्यर्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा.

300 जिलों में होगा अन्तर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक ओलम्पियाड
3 करोड़ के मिलेंगे पुरस्कार, रजिस्ट्रेशन कल से

अध्यात्म पर आधारित अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पियाड 300 जिलों में होगा

3 अक्तूबर से अभ्यर्थियों का देशव्यापी रजिस्ट्रेशन प्रारंभ

वेद, उपनिषद, रामायण, गीता, भारतीय दर्शन-चिन्तन पर आधारित होगी वस्तुनिष्ठ परीक्षा,

लगभग 3 करोड़ रुपये के पुरस्कार मिलेंगे

पटना, 2 अक्टूबर(ओ पी पांडेय). नए जमाने के टेक्नोलॉजी ने इस कदर शिक्षा व्यवस्था को बना दिया है कि लोगों को मैकाले द्वारा बनाई शिक्षा से बाहर निकलने में काफी कठिनाई हो रही है. तकनीक ने आगे बढ़कर मनुष्य को भी तकनीकी मनुष्य में ऐसा व्यस्त कर दिया है कि मानव अब मशीनी मानव बन गया है. ऐसे में वेद,पुराण,दर्शन और ऋषि परंपरा की जगह तकनीक और विज्ञान के गढ़े शब्दों ने शिक्षा के मकड़जाल में सबको गढ़ रखा है. ऐसे मकड़जाल से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और अध्यात्म की ओर मोड़ना एक टेढ़ा कार्य है. लेकिन इसे चुनौती के रुप में स्वीकारा है अन्तर्राष्ट्रीय अध्यात्म ओलम्पियाड परिषद (ISO) ने. अध्यात्म पर आधारित अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पियाड का आयोजन देश में पहली बार किया जा रहा है.

अन्तर्राष्ट्रीय अध्यात्म ओलम्पियाड परिषद यह आयोजन भारतीय संस्कृति, परंपरा, दर्शन और अध्यात्म के प्रति छात्रों, युवाओं और आम जनों में अभिरुचि जगाने और उन्हें भली भांति अवगत कराने के उद्देश्य से कर रहा है. इसके लिए वेद, उपनिषद, रामायण, गीता, महाभारत, ॠषि परंपरा, भारतीय दर्शन-चिन्तन और भारतेतर दर्शन-चिन्तन, अध्यात्म एवं आधुनिक विज्ञान आदि विषयों को समाहित करता एक समग्र पाठ्यक्रम तैयार किया गया है.

“अ से अध्यात्म” और “ए फार अध्यात्म” नाम से क्रमशः हिन्दी और अंग्रेजी में यह पुस्तक तैयार की जा रही है. यह पुस्तक भारतीय ज्ञान-परंपरा व संस्कृति के विद्वानों की टीम द्वारा तैयार की जा रही है.

अन्तर्राष्ट्रीय अध्यात्म ओलम्पियाड की पूरी संरचना भारत के प्रमुख संतों, धर्माचार्यों, शंकराचार्य, रामानुजाचार्य, मधवाचार्य, रामानन्दाचार्य, वल्लभाचार्य, अखाड़ों के आचार्य महामंडलेशवर के अतिरिक्त अध्यात्म, योग, शिक्षा, सेना, प्रशासन समेत विभिन्न विधाओं में महत्वपूर्ण हस्तक्षेप रखने वाले महत्वपूर्ण व्यक्तियों से वृहद विचार-विमर्श और मंथन के बाद तैयार की गयी है.

भारत में पहली बार हो रहे अन्तर्राष्ट्रीय अध्यात्म ओलम्पियाड के लिए देशव्यापी पंजीकरण अभियान 3 अक्तूबर से प्रारंभ हो रहा है. शारदीय नवरात्रि के पहले दिन यह प्रकल्प प्रारंभ किया जा रहा है. अन्तर्राष्ट्रीय अध्यात्म ओलम्पियाड परिषद, नोएडा के वेबसाइट (www.isocouncil.org) पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, शिक्षण संस्थानों के माध्यम से या सीधे भी किया जा सकता है.

6 श्रेणियों में कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

रजिस्ट्रेशन के लिए कुल 6 विभाजन किये गए हैं.
ग्रुप A से F तक कुल 6 श्रेणियों में अभ्यर्थियों का रजिस्ट्रेशन होगा. सबसे खास बात यह है कि इन ग्रुप विभाजन में एक विभाजन बच्चों के साथ उनके अभिभावकों का है जो स्वतंत्र रूप से भर सकते हैं.

ग्रुप A : कक्षा 1 और 2 के विद्यार्थी
ग्रुप B : कक्षा 3 से कक्षा 5 तक,
ग्रुप C : कक्षा 6 से 8 तक,
ग्रुप D : कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थी,
ग्रुप E : स्नातक, पीजी, शोध आदि के विद्यार्थी और
ग्रुप F :  विद्यार्थियों के अभिभावकों को रखा गया है.

31 अगस्त 2025 को होगी परीक्षा

भारत के 36 राज्यों और केन्द्र-शासित प्रदेशों के लगभग 300 जिलों में 31 अगस्त को ऑफलाइन पेन-पेपर परीक्षा एक साथ होगी. परीक्षा का माध्यम हिन्दी और अंग्रेजी होगा. सभी ग्रुप के लिए पुस्तक भी अलग-अलग खण्डों में तैयार की जा रही है. अन्तर्राष्ट्रीय अध्यात्म ओलम्पियाड के वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने वाले अभ्यर्थियों को उनके पते पर यह पुस्तक भेजी जाएगी. इस पुस्तक में वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तर भी होंगे. इस पुस्तक के विभिन्न अध्याय और माॅडल प्रश्नोत्तर से ही 31 अगस्त की परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे.

10-10 लाख रुपये का प्रथम पुरस्कार मिलेगा

अन्तर्राष्ट्रीय अध्यात्म ओलम्पियाड की फाइनल प्रतियोगिता (ISO Finals) में सभी 6 ग्रुप में प्रथम पुरस्कार पाने वाले प्रत्येक विजेता को 10-10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा. द्वितीय स्थान वाले को 5-5 लाख रुपये, तीसरे स्थान वाले को 2.5-2.5 लाख रुपये का नकद पुरस्कार, चौथा स्थान वाले को डेढ़-डेढ़ लाख और पांचवें स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को एक-एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा. 31 अगस्त 2025 को आयोजित होनेवाली देशव्यापी परीक्षा का रिजल्ट 28 सितंबर को जारी होगा. इसमें सभी 6 ग्रुप से सर्वोच्च 50-50 अभ्यर्थियों का चयन नेशनल मेरिट लिस्ट से होगा. इसके बाद बची मेरिट लिस्ट से सभी 36 राज्यों में सभी 6 श्रेणियों के एक-एक टापर भी इस परिणाम से चुने जाएंगे. इस प्रकार कुल 516 अभ्यर्थियों को 28 सितंबर के परिणाम से चयनित किया जाएगा.

दूसरे राउंड के लिए दिल्ली बुलाया जाएगा

अन्तर्राष्ट्रीय अध्यात्म ओलम्पियाड परिषद उन्हें उनके दो अभिभावकों के साथ दिल्ली आमंत्रित करेगा. अगले साल 2025 में 14 दिसंबर को उन चयनित 516 अभ्यर्थियों के बीच ISO Finals प्रतियोगिता होगी. इनमें से सभी 6 ग्रुप से 5-5 टापर चुने जाएंगे जिन्हें 1 लाख रुपये से 10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार उपरोक्त वर्णित दिया जाएगा. इसके लिए 15 और 16 दिसंबर को दिल्ली में एक भव्य कार्यक्रम होगा. अंतिम परीक्षा (ISO Finals) के लिए चयनित कुल 516 अभ्यर्थियों में से गरीब (BPL) विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति भी दी जाएगी.

3600 जिला टॉपरों को भी मिलेगा सम्मान

परीक्षा वाले 300 जिलों में सभी 6 श्रेणियों के जिला टापर और एक रनर अप को यानी कुल 3600 अभ्यर्थियों को विशेष ट्राफी और पदक से सम्मानित किया जाएगा. सभी 300 जिलों से 3-3 शिक्षण संस्थानों को यानी कुल 900 संस्थानों को भी अन्तर्राष्ट्रीय अध्यात्म ओलम्पियाड के लिए किए गये विशेष योगदान के लिए ट्राफी और पदक भेंटकर उन्हें सम्मानित किया जाएगा. आनेवाले वर्षों में क्षेत्रीय भाषाओं में भी पाठ्यक्रम तैयार करने और उन भाषाओं में परीक्षा कराने की बड़ी योजना भी है.

अब देखना यह होगा कि इस बड़े आयोजन के बाद विद्यार्थियों का या उनके अभिभावकों का झुकाव आध्यात्मिकता में कितना बढ़ता है. वैसे एक बात तो तय है कि इतनी बड़ी राशि में पुरस्कार बच्चों और उनके अभिभावकों में आध्यात्मिक चीजों को जानने के लिए उत्सुक तो कर ही देंगी.