Isbt – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

और आखिरकार बंद हो गया पटना का ये बस अड्डा
पटना का बस अड्डा आखिरकार 31 जुलाई 2021 को इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया. अब पटनावासियों को राज्य के किसी भी जिले के लिए या अंतर राज्य बस के लिए पाटलिपुत्र बस स्टॉप तक पहुंचना होगा जो जीरोमाइल से करीब 2 किलोमीटर आगे है. मीठापुर में संचालित बस अड्डा को पूरी तरह बंद होने की जानकारी खुद पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह ने दी है. उन्होंने कहा कि नए बस अड्डा पाटलिपुत्र बस टर्मिनस में तमाम सुविधाएं उपलब्ध हैं और अब सभी बस एक अगस्त से वहीं से संचालित होंगी.

नया बस स्टैंड

जिलाधिकारी पटना डॉ चंद्रशेखर सिंह के निर्देश के आलोक में मीठापुर बस स्टैंड को नवनिर्मित पाटलिपुत्रा बस टर्मिनल में शिफ्ट किया गया. शाम 5:00 बजे तक राज्य के विभिन्न जिलों की कुल 1320 बसों का परिचालन पाटलिपुत्रा बस टर्मिनल से हुआ. इसके तहत 737 बसों का टर्मिनल में आगमन हुआ तथा 583 बस अपने गंतव्य के लिए टर्मिनल से रवाना हुए. बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की भी 52 बसों का परिचालन नवनिर्मित टर्मिनल से हुआ. नालंदा के 115, शेखपुरा के 52, नवादा के 205, जहानाबाद का 30 ,मुजफ्फरपुर का 117, दरभंगा का 72, मधुबनी का 57, समस्तीपुर का 137, छपरा का 48, पूर्णिया का 50 ,अररिया का 121बसों सहित अन्य जिलों के लिए भी बसों का परिचालन टर्मिनल से हुआ.

टर्मिनल में बसों का आगमन एवं प्रस्थान का कार्य लगातार जारी है. डीएम ने बताया कि मीठापुर बस स्टैंड से बेहतर एवं आधुनिक सुविधा आईएसबीटी में प्रदान की गई है जो यात्रियों एवं बस मालिकों के लिए हितकारी है. मीठापुर बस स्टैंड 8 एकड़ में है जबकि आईएसबीटी 25 एकड़ में फैला है जिसमें 10 एकड़ में भवन का निर्माण कर आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं। करीब 11 एकड़ में बसों के पार्किंग की व्यवस्था है.

पाटलिपुत्रा बस टर्मिनल पर मीठापुर बस स्टैंड की अपेक्षा कई गुणा अधिक सुविधाएं उपलब्ध है.  टर्मिनल पर 50 शौचालय, 14 मोबाइल शौचालय , तथा पेयजल सुविधा 12, यात्री हेल्प डेस्क की सुविधा 2 , सुरक्षाकर्मी 60, सफाई कर्मी 42, प्रबंधन शाखा 65, सीसीटीवी 10 की व्यवस्था की गई है. उक्त कार्यों की सतत एवं प्रभावी मॉनिटरिंग टर्मिनल पर प्रतिनियुक्त नोडल पदाधिकारी के माध्यम से प्रतिदिन की जाती हैं. टर्मिनल पर किसी प्रकार की अप्रिय अथवा आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु 60 सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है तथा परिसर के अंदर एवं बाहर पूरी चौकसी बरती जाती है. साथ ही परिसर के अंदर एवं बाहर के लोकेशन पर सीसीटीवी के 10 कैमरे अधिष्ठापित किए गए हैं. यात्रियों एवं अन्य व्यक्तियों की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए टर्मिनल पर मूलभूत सुविधाओं की अपेक्षाकृत पर्याप्त व्यवस्था की गई है ताकि किसी को किसी प्रकार की कठिनाई ना हो.

यात्रियों के गमनागमन की सुचारू एवं सुगम सुविधा हेतु टर्मिनल पर पर्याप्त संख्या में ऑटो एवं सिटी बस की व्यवस्था की गई है ताकि किसी भी यात्री को आने जाने में कठिनाई ना हो। साथ ही जाम की समस्या से निपटने हेतु जिलाधिकारी द्वारा प्रदत्त निर्देश के आलोक में पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही है.

pncb

30 जून तक काम पूरा नहीं तो कार्रवाई तय
नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर ने बुडको के प्रबंध निदेशक को निर्देश दिया है कि 11 जून से लगातार 30 जून तक पाटलिपुत्र बस टर्मिनल के कार्यों की प्रगति की दैनिक समीक्षा करें ताकि 30 जून तक पाटलिपुत्र बस टर्मिनल में बस संचालन से सम्बंधित सभी आवश्यक कार्य पूर्ण हो सके. इससे पहले आनंद किशोर, प्रधान सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग ने गुरूवार को पाटलिपुत्र बस टर्मिनल का निरीक्षण किया. प्रधान सचिव ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को 30 जून के पहले पाटलिपुत्र बस टर्मिनल के बस संचालन से सम्बंधित कार्यों को पूरा करने का निदेश दिया. उन्होंने कहा कि आधारभूत संरचना बहाल कर लें ताकि आम यात्रियों को कोई भी असुविधा नहीं हो.

प्रधान सचिव ने निरीक्षण के दौरान पाटलिपुत्र बस टर्मिनल के चारों ओर सूक्ष्म निरीक्षण किया और संवेदक द्वारा किए जा रहे कार्यों की धीमी प्रगति को लेकर गहरी नाराजगी जतायी. प्रधान सचिव आनंद किशोर ने कहा कि पिछली बार के निरीक्षण के बाद कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं हुई है, जिससे संवेदक की सरकारी कार्यों को लेकर लापरवाही परिलक्षित होती है. इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
प्रधान सचिव ने कार्यपालक अभियंता को तत्काल निदेश देते हुए कहा कि वह अविलंब संवेदक को कारण बताओ नोटिस निर्गत करें, इसके अतिरिक्त डी-बार व ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया भी शुरू करें. यहीं नहीं, तय समय पर काम पूरा नहीं होने पर संवेदक के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने का भी उन्होंने निदेश दिया.

15 जून से नालंदा, नवादा, शेखपुरा व जमुई जिले की बसें  यहां से होंगी संचालित
इसके पूर्व नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर ने मीठापुर बस स्टैंड को पाटलिपुत्र बस टर्मिनल, बैरिया में शिफ्ट करने हेतु मीठापुर बस स्टैंड का भी निरीक्षण किया. प्रधान सचिव ने अधिकारियों को 15 जून से नालंदा, नवादा, शेखपुरा व जमुई जिले की बसें पाटलिपुत्र बस टर्मिनल से संचालित करने को लेकर आवश्यक तैयारियों को करने के निदेश दिए.
इसके साथ ही 15 जुलाई से मीठापुर बस स्टैंड को पूरी तरह बंद करने तथा पाटलिपुत्र बस टर्मिनल को 15 जुलाई से ही पूर्णतया संचालित करने का भी उन्होंने निदेश दिया. प्रधान सचिव ने कहा कि मीठापुर बस स्टैंड को 15 जुलाई तक पूरी तरह पाटलिपुत्र बस टर्मिनल, बैरिया में शिफ्ट कर दें और 15 जुलाई से मीठापुर की सभी बसें पाटलिपुत्र बस टर्मिनल से ही संचालित की जाए.
प्रधान सचिव ने कार्यपालक अभियंता को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि हर हाल में निर्धारित अवधि के अंदर पाटलिपुत्र बस टर्मिनल से बस संचालन से संबंधित कार्यों को पूर्ण कराएं, अन्यथा उनके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
pncb