Investment in Bihar – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

रिकॉर्ड: बिहार में 1.8 लाख करोड़ के निवेश पर मुहर
पटना।। बिहार बिजनेस कनेक्ट के जरिए राज्य ने एक नया इतिहास रच दिया है. इसके परिणामस्वरूप सरकार को करोड़ों के निवेश प्रस्ताव मिले हैं. इस कार्यक्रम के जरिए बड़ी संख्या में उद्योगपति बिहार की ओर आकर्षित हुए हैं. बिहार सरकार ने कुल मिलाकर 180,000 करोड़ रुपये के एमओयू साइन किए हैं, जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है. इससे पहले इतने बड़े निवेश प्रस्ताव कभी नहीं मिले थे.

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार बिजनेस कनेक्ट-2024 में निवेशकों को भरोसा दिलाया कि बिहार में उद्योग लगाने वालों को जमीन, बिजली, सड़क-सम्पर्क , एयर कनेक्टिविटी जैसी मूलभूत ढांचागत सुविधाएँ उपलब्ध होंगी. उद्योगों के लिए अब तक 8 हजार एकड़ भूमि का अधिग्रहण कर लिया गया है और अगले साल हमारे पास 10 हजार एकड़ भूमि केवल उद्योगों के लिए उपलब्ध रहेगी.

सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार के 9 प्रमंडलों में टाउनशिप, कालोनी और औद्योगिक गलियारा विकसित किया जाएगा. सोनपुर में उद्योग गलियारा के साथ बड़ा हवाई अड्डा बनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि बाल्मीकि नगर, सहरसा, भागलपुर, राजगीर , छपरा सहित 10 शहरों को विमान सेवा से जोड़ने और एयरपोर्ट विकसित करने के लिए केंद्र सरकार ने बिहार को 236 करोड़ रुपये दिये हैं. इस पर तेजी से काम होगा.

बिहार बिजनेस कनेक्ट में रिकॉर्ड तोड़ निवेश प्रस्ताव
ऊर्जा क्षेत्र में सबसे ज्यादा निवेश का प्रस्ताव आया है. रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में 50% से ज्यादा निवेश की संभावना जताई जा रही है. कुल 17 यूनिट्स के लिए स्वीकृत निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं. इस सेक्टर में सबसे बड़ा निवेश 90,734 करोड़ रुपये का है. सन पेट्रोकेमिकल प्राइवेट लिमिटेड ने ऊर्जा क्षेत्र में 36,700 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बनाई है, जबकि एनएचसी 5,500 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रही है. मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में भी उद्योगपतियों ने गहरी दिलचस्पी दिखाई है. इस सेक्टर में 57 यूनिट्स के लिए निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिनका कुल मूल्य 5,588 करोड़ रुपये है. इस क्षेत्र में 30.89% निवेश की संभावना है. श्री सीमेंट 800 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बना रही है.
फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र में भी उद्योगपतियों ने काफी दिलचस्पी दिखाई है. 70 यूनिट्स के लिए निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिनकी कुल मूल्य 13,663 करोड़ रुपये है. इस क्षेत्र से 7.55% निवेश आने की संभावना है. SLMG बेवरेज 3,000 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रही है. इसके अतिरिक्त, अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में भी 142 यूनिट्स लगाने के प्रस्ताव मिले हैं, जिनमें 5,566 करोड़ रुपये का निवेश आने की संभावना है. इस क्षेत्र से 3% निवेश की उम्मीद है. स्वास्थ्य क्षेत्र में भी निवेशक दिलचस्पी दिखा रहे हैं, जिसमें 35 यूनिट्स के लिए 3,360 करोड़ रुपये के प्रस्ताव मिले हैं. टूरिज्म सेक्टर में 13 यूनिट्स के लिए 2,988 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं.

pncb