in Hajipur's Raj Dairy Plant – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

हाजीपुर के राज डेयरी प्लांट में अमोनिया गैस लीक
100 श्रमिक  बीमार,एक की मौत

इलाके में अफरा-तफरी का माहौल

15 से 20 मिनट में ही अमोनिया गैस के लीकेज पर काबू पा लिया गया

अब स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है-डीएम

बिहार के हाजीपुर में डेयरी प्लांट में गैस के रिसाव से 1 की मौत हो गई. जबकि 100 से ज्यादा लोग बीमार हो गए. हादसा देर रात हुआ और 15 से 20 मिनट में ही अमोनिया गैस के लीकेज पर काबू पा लिया गया. लेकिन इतनी ही देर में गैस 4 किलोमीटर के इलाके में फैल गई. लोगों में अफरातफरी मच गई. बीमार लोगों को आस पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया हैं.  देर रात औद्योगिक क्षेत्र में स्थित राज डेयरी फैक्ट्री में अमोनियम गैस के पाइप में लीकेज हो गया, जिससे वहां काम कर रहे मजदूरों में भगदड़ मच गई.

कई कर्मी गैस की चपेट में आ गए तो कई मजदूर फैक्ट्री से कूदकर भागने के दौरान जख्मी हो गए. वहीं जिला प्रशासन ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया है कि अमोनिया गैस के रिसाव पर काबू पा लिया गया है. डीएम यशपाल मीणा ने बताया कि हाजीपुर स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में राज फ्रेश दूध फैक्ट्री से हो रहे अमोनिया गैस के रिसाव पर काबू पा लिया गया है. यह रिसाव रात्रि के 9:45 बजे शुरू हुआ था. जैसे ही जिला प्रशासन को इसकी सूचना मिली इस पर एसडीआरएफ के नेतृत्व में तुरंत अभियान चलाकर रिसाव को रोकने में सफलता पाई गई.

इस बीच कुछ लोग इसके प्रभाव में भी आए. इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सिविल सर्जन की टीम के द्वारा इनका इलाज सदर अस्पताल में ऑक्सीजन प्रोटोकॉल के तहत कराई जा रही है. डीएम के मुताबिक अब स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है. घबराने या पैनिक होने की जरूरत नहीं है. जिला प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है. अगर किसी को कोई परेशानी जैसे सांस लेने में तकलीफ हो रही हो तो सदर अस्पताल में आकर इलाज करा सकते हैं.

PNCDESK