Ias dipak kumar singh – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

‘कठिन परिश्रम और अनुशासन से सफलता संभव’
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गर्दनीबाग में प्रतिभाशाली छात्रों का सम्मान

पटना ।। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, गर्दनीबाग, पटना-02 में छात्र सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के महानिदेशक-सह-मुख्य जांच आयुक्त दीपक कुमार सिंह थे. विद्यालय परिवार द्वारा उन्हें पौधा, मोमेंटो एवं अंगवस्त्र प्रदान कर हार्दिक स्वागत किया गया.

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ. इसके उपरांत विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य गिरिजेश कुमार ने स्वागत संबोधन प्रस्तुत करते हुए विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों तथा विद्यार्थियों की उत्कृष्ट सफलताओं पर प्रकाश डाला. समारोह के दौरान मैट्रिक, इंटरमीडिएट, कक्षा 9 एवं 11 के मेधावी तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मोमेंटो, प्रमाणपत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया.

इस अवसर पर सुनंदा प्रभा, प्राचार्या SRPS राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गर्दनीबाग, पटना ने विद्यार्थियों को भविष्य की तैयारी से जुड़ी महत्वपूर्ण सीख देते हुए सफलता के लिए निरंतर अध्ययन, लक्ष्य निर्धारण और अनुशासन का मंत्र दिया. विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत स्वागत कार्यक्रमों ने उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया.

अपने प्रेरणादायक संबोधन में मुख्य अतिथि दीपक कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश देते हुए स्वावलंबी बनने की प्रेरणा दी. उन्होंने सम्मानित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा अन्य छात्रों से भी उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया.

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे. कार्यक्रम का समापन वरीय शिक्षिका कुमारी पूनम द्वारा धन्यवाद ज्ञापन एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया.

pncb

आइएएस भवन में जुटेंगे रक्तवीर, ‘रक्त दो जीवन दो’ थीम पर इस बार होगा रक्तदान
पटना।। 14 जून (शुक्रवार) को विश्व रक्तदाता दिवस है. इस मौके पर आई.ए.एस. भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा. IAS Association के सचिव दीपक कुमार सिंह ने बताया विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर पिछले तीन वर्षों से लगातार इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है.

File pic

यह परंपरा वर्ष 2021 से प्रारंभ की गयी थी. इस रक्तदान शिविर को IAS Association, IPS Association, IFS Association, IAS Officer’s Wives Association, IPS Officer’s Wives Association एवं IFS Officer’s Wives Association की ओर से संयुक्त रूप में माँ ब्लड सेंटर के साथ मिलकर आयोजन किया जाता है.

इस शिविर में बड़ी संख्या में पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा रक्तदान किया जायेगा. यह रक्तदान का चौथा शिविर होगा तथा पिछले तीन शिविरों में 100 यूनिट से ज्यादा का रक्तदान हुआ था. शिविर का उद्घाटन पूर्वाह्न 9:30 बजे ब्रजेश मेहरोत्रा, मुख्य सचिव, बिहार के द्वारा किया जायेगा. इस अवसर पर भारतीय पुलिस सेवा एवं भारतीय वन सेवा के वरीय पदाधिकारीगण भी उपस्थित रहेंगे.

IAS Association के सचिव दीपक कुमार सिंह ने बताया कि पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों में रक्तदान को लेकर काफी उत्साह है तथा रक्तदान को लेकर आम जनों में फैली भ्रातियों को भी दूर करने का प्रयास किया जाता है. उन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी सरकारी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को सहयोग करने की अपील की है.

pncb

उपलब्धि: बिहार के 48 पैक्स कम्प्यूटराइज्ड, मल्टी सर्विस सेंटर के तौर पर होगा काम
पटना।। बिहार के 48 पैक्स कंप्यूटराइज्ड हो गए हैं. अब ये सभी पैक्स मल्टी सर्विस सेंटर के तौर पर काम करेंगे. सहकारिता विभाग के मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के नौ जिलों औरंगाबाद, अरवल, गया, कटिहार, मधेपुरा, पूर्णियाँ, सहरसा, रोहतास एवं सुपौल के 48 पैक्सों में कम्प्युटरीकरण व्यवस्था से कार्य का प्रारम्भ किया. पैक्स का कम्प्युटरीकरण एक केन्द्र प्रायोजित योजना है. इस योजना का मुख्य उद्देश्य पंचायत स्तर पर गठित पैक्स का पूर्णतः कम्प्यूटरीकृत करके उनके कार्यों को सुगम एवं पारदर्शी बनाना है. इस प्रकार उनकी दक्षता एवं लाभ में वृद्धि करते हुए उन्हें मल्टी सर्विस सेन्टर के रूप में विकसित करना है.

इस अवसर पर मंत्री प्रेम कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के 48 पैक्सों के अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय प्रबंधकों के साथ-साथ राज्य अन्य पैक्सों के अध्यक्षों/प्रबंधको एवं सहकारिता विभाग के सभी पदाधिकारियों को संबोधित किया.  मंत्री ने कहा कि राज्य के सभी पैक्सों को चरणबद्ध रूप से वित्तीय वर्ष 2026-27 तक कम्प्युटरीकृत कर दिया जाएगा. इसके लिए कुल 249.00 करोड़ रुपया का प्रावधान किया गया है, जिसमें केन्द्रांश 149.40 करोड़ रुपये एवं राज्यांश 99.60 करोड़ रुपये है. इस प्रकार योजना में 60 प्रतिशत केन्द्र सरकार द्वारा एवं 40 प्रतिशत व्यय राज्य सरकार के स्तर से किया जाना है.

मंत्री ने बताया कि पैक्स कम्प्युटरीकरण योजना के पहले चरण में राज्य के 4477 पैक्सा का चयन किया जा चुका है एवं इनमें कम्प्युटरीकरण की कार्रवाई की जा रही है. पुनः 1601 पैक्सों का चयन भी योजना के द्वितीय चरण हेतु कर लिया गया है. इस प्रकार अबतक पैक्स कम्प्युटरीकरण हेतु 6078 पैक्सों का चयन किया जा चुका है. मार्च 2024 तक चयनित पैक्सों में हार्ड वेयर स्थापित कर दिया जाएगा.

मंत्री ने बताया कि पैक्सों का कम्प्युटरीकरण का राज्य के विकास में दूरगामी प्रभाव पड़ेगा. इसके माध्यम से पैक्स अपने लेखाओं का संधारण दक्षतापूर्वक एवं वास्तविक समय (Real Time) में कर सकेंगे. साथ ही, पैक्स स्थानीय स्तर पर केन्द्रीय सहकारी बैंकों के जमा संग्रह अभिकर्ता (डिपोजिट मोबिलाईजेश एजेंट) के रूप में काम कर सकेंगे एवं ग्राहकों को बैंकिंग सुविधा प्रदान कर सकेंगे. इसका लाभ केन्द्रीय सहकारी बकों एवं पैक्सों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी प्राप्त हो सकेंगा. सभी केन्द्रीय सहकारी बैंक पैक्सों के माध्यम से ग्रामीण जनता तक अपनी पहुँच बना सकेंगे. साथ ही, पैक्सों की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी एवं उनका व्यवसायिक विकास भी सम्भव हो सकेगा. साथ ही, इससे रोजगार के नये अवसर भी सृजित होंगे.

मंत्री प्रेम कुमार ने बताया कि पैक्सों में भारत सरकार की कई योजनाएँ संचालित की जा रही है. प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र, प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केन्द्र, पैक्सों में कॉमन सर्विस सेन्टर पेट्रोल/डीजल आउटलेट, जैसी योजनाएँ पैक्सों में संचालित की जा रही है. कम्प्युटरीकरण के माध्यम से पैक्सों में ई-सेवाओं की बेहतर पहुँच के लिए पैक्सों में कॉमन सर्विस सेन्टर की स्थापना की जा रही है. इसके तहत पैक्स, ग्रामीण नागरिकों को बैंकिंग, बीमा, आधार नामांकन, स्वास्थ्य सेवाएँ एवं पैन कार्ड, आई.आर.सी.टी.सी. रेल, बस, हवाई टिकट, बुकिंग जैसे 300 से अधिक सेवाएँ प्रदान कर सकेंगे.

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव, सहकारिता विभाग,  दीपक कुमार सिंह, निबंधक, सहयोग समितियां राजेश मीणा, विशेष सचिव, बिरेन्द्र यादव एवं नन्द किशोर, अपर सचिव,  ऋचा कमल, अपर निबंधक, मनोज कमार सिंह, अजय कुमार अलंकार एवं अन्य विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

pncb

मल्टी सर्विस सेंटर के तौर पर विकसित होंगे पैक्स, मिलेंगी तमाम सुविधाएं
पटना।। बिहार में पैक्सों को Common Service Centre के रूप में विकसित कर सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों और ग्रामीण जनता को 300 से अधिक प्रकार की सेवाएँ जैसे आधार कार्ड, जाति, आय, आवासीय प्रमाण पत्र, रेल, बस, हवाई टिकट से संबंधित सेवाएं ऑन-लाइन आवेदन के माध्यम से उपलब्ध कराने की तैयारी हो रही है. इसी तरह किसान समृद्धि केन्द्र के माध्यम से मिट्टी जाँच केन्द्र, वर्मी कम्पोस्ट खाद, बीज इत्यादि के उपलब्धता उचित दर पर इफको एवं कृभकों के माध्यम से पैक्सों में सुनिश्चित किया जा रहा है.

पैक्स में उपलब्ध होने वाली इन तमाम सुविधाओं को लेकर पटना के ऊर्जा ऑडिटोरियम में सहकारिता विभाग की ओर से कार्यशाला का आयोजन हुआ जिसमें सहकारिता मंत्री डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव और विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह समय तमाम अधिकारी भी मौजूद रहे.

इस बारे में सहकारिता विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने बताया कि सभी जिलों के सर्वश्रेष्ठ 05 पैक्सों के अध्यक्ष, प्रबंधक एवं कार्यकारिणी के दो सदस्यों को आमंत्रित किया गया. कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य पैक्सों में पारंपरिक व्यावसायिक गतिविधियों यथा खाद्यान्न अधिप्राप्ति एवं खाद व्यवसाय के अतिरिक्त बहुत सारी व्यावसायिक गतिविधियों के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया. उन्होंने कहा कि सर्वप्रथम राज्य के सर्वश्रेष्ठ पैक्सों हेतु मुख्यालय स्तर पर कार्यशाला आयोजित किया गया है. दूसरे चरण में प्रमंडल स्तर पर पैक्सों के अध्यक्ष प्रबंधक एवं कार्यकारिणी के सदस्यों को प्रशिक्षित किया जायेगा तथा तीसरे चरण में जिला स्तर पर इसी तरह का कार्यशाला आयोजित कर पैक्स प्रतिनिधियों को बहुद्देशीय व्यावसायिक सस्था के रूप में विकसित करने हेतु प्रशिक्षित किया जाएगा.

कार्यशाला में पैक्सों को बहुद्देशीय व्यावसायिक संस्था के रूप में पैक्स प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया गया. बदलते वैश्विक परिप्रेक्ष्य में पैक्स को अधिक से अधिक गतिशील बनाने एवं तकनीकी रूप से सक्षम बनाने हेतु पैक्स प्रतिनिधियों को जानकारी दी गई. दीपक कुमार सिंह ने बताया कि पैक्सों को Common Service Centre के रूप में विकसित करने के साथ व्यावसायिक विकास हेतु ग्रामीण क्षेत्रों में LPG Petrol एवं Diesel आउटलेट के रूप में Indian Oil, Bharat Petroleum एवं Hindustan Petroleum के सहयोग से पैक्सों को आरक्षण के तहत Distributorship देने का निर्णय लिया जा चुका है. इसके अतिरिक्त राज्य के 190 पैक्सों में जन औषधि केन्द्र की स्थापना की जा रही हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता उचित मूल्य पर सुनिश्चित किया जा सके.

उन्होंने कहा कि पैक्सों को Multi Service Center के रूप में विकसित करने हेतु मॉडल बाई-लॉज विकसित किया गया है, जिसे जल्द ही सभी पैक्सों को उपलब्ध कराया जाएगा. लेखांकन एवं समिति के कार्यों को पारदर्शी बनाने हेतु सभी पैक्सों में कम्प्यूटराईजेशन का कार्य किया जा रहा है. इसके माध्यम से पैक्सों का कार्य एवं सभी संचालित योजनाओं का उचित प्रबंधन एवं अनुश्रवण किया जा सकेगा. पैक्सों को जिला केन्द्रीय सहकारी बैंको के व्यावसायिक सहयोगी (Business Correspondent) के रूप में विकसित किये जाने हेतु आवश्यक कदम उठाये जा रहे है. ताकि स्थानीय स्तर पर बैंक में संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ हितधारकों तक पहुँचाया जा सके बैंको के कार्मिकों की नियुक्ति में पारदर्शिता लाने हेतु IBPS से प्रतियोगिता परीक्षा के आधार पर चयनित 31 सहायक प्रबंधकों को नियुक्ति पत्र दिया गया। इसके अतिरिक्त पैक्सों में किसान उत्पादक संगठन (FPO) का गठन राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (NCDC) के सहयोग से कराया जा रहा है. जिसका मुख्य उद्देश्य कृषि उत्पादन में समग्र वृद्धि करते हुए सदस्यों को अधिक से अधिक कृषि इनपुट का लाभ दिया जा सके एवं पैक्सों में व्यावसायिक गतिविधियों को मजबूत किया जा सके

उपस्थित सभी पैक्स प्रतिनिधियों को आपदा की स्थिति में फसल नुकसान की भरपाई के संबंध में राज्य सरकार द्वारा संचालित बिहार राज्य फसल सहायता योजना जानकारी दी गई. इस योजना के अन्तर्गत फसल की क्षति के आधार पर प्रति हेक्टेयर रू. 7500 एवं रु. 10,000 की दर से अधिकतम दो हेक्टेयर के लिए रू. 15,000 एवं रु. 20,000 क्षतिपूर्ति राशि देने का प्रावधान है.

कार्यशाला में सहकारिता विभाग से संबंधित विकसित किए गए Audit APP, CCIS APP. विभाग के पदाधिकारियों के कार्यों के मूल्याकन हेतु मूल्यांकन APP एवं किसानों को वित्तीय कार्यों में सुगमता लाने हेतु Merchant Banking QR Code APP का लोकार्पण किया गया.

pncb