Hyderabad sahitya – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

काव्य गोष्ठी: सावन की उमंग के साथ ‘कवित भाव सरित प्रवाह’ पुस्तक का लोकार्पण
हैदराबाद में युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच (पंजीकृत न्यास) आंध्र प्रदेश एवं तेलंगाना राज्य शाखा की छब्बीसवीं साहित्यिक गोष्ठी 23 अगस्त 2026 (रविवार) 3.00 बजे से  शकुंतला मिश्रा के निवास स्थान पर आयोजित की गई.
यह गोष्ठी वरिष्ठ साहित्यकार एवं समीक्षक प्रो ऋषभ शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. रेखा शर्मा और विशिष्ट अतिथि डॉ. राजीव सिंह नयन उपस्थित रहे.
कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलन से हुआ. प्रदेश अध्यक्षा डॉ रमा द्विवेदी ने सभी अतिथियों का शब्द पुष्पों से स्वागत किया.

इस अवसर पर युवा कवयित्री सरिता दीक्षित की सद्यःप्रकाशित काव्यकृति “कवित भाव सरित प्रवाह” का लोकार्पण किया गया.
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि काव्य मनुष्य के भावों की सहज और प्रभावशाली अभिव्यक्ति का माध्यम है. ‘कवित भाव सरित प्रवाह’ में कवयित्री ने जीवन के विविध अनुभवों, संवेदनाओं और मानवीय भावनाओं को सरल, सरस एवं भावपूर्ण शब्दों में अभिव्यक्त किया है. संग्रह की कविताएँ पाठकों को आत्मीयता का अनुभव कराने के साथ-साथ सामाजिक एवं मानवीय मूल्यों के प्रति संवेदनशील बनाती हैं.
उपस्थित सभी रचनाकारों ने कवयित्री को इस प्रथम काव्य संग्रह के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी.

तत्पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित रचनाकारों ने विविध विषयों पर स्व सृजित सुंदर -सरस रचनाओं का काव्य पाठ करके वातावरण को मनमोहक बना दिया. प्रो ऋषभ देव, रेखा शर्मा, डॉ राजीव नयन,दर्शन सिंह, कर्नल दीपक दीक्षित, रश्मि तिवारी, शकुंतला मिश्रा , सुरभि दत्त, शिल्पी भटनागर, सरिता दीक्षित, डॉ रमा द्विवेदी,श्रद्धा त्रिपाठी, स्वाति बालुरकर ने अपनी सरस रचनाओं से सावन के उपलक्ष्य में आयोजित इस काव्य गोष्ठी मे चार चाँद लगा दिया.
कार्यक्रम में दीपक कुमार दीक्षित, जयंत कुमार मिश्रा, डिंपल मिश्रा, मिलन मिश्रा , दरई रूपा माया की उपस्थिति बतौर श्रोता के रूप में रही. कार्यक्रम का आरंभ तृप्ति मिश्रा ने सरस्वती वंदना से और समापन डॉ. सुरभि दत्त एवं मंच की प्रदेश अध्यक्षा डॉ. रमा द्विवेदी ने धन्यवाद से किया. कार्यक्रम का संचालन शिल्पी भटनागर ने किया.