Hmo – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

न क्लर्क, न स्टेनो…फिर भी 15 साल तक SDO ऑफिस का करता रहा मैनेजमेंट !
SDO कार्यालय में नियमों की धज्जियां!

प्रतिनियुक्ति पर कार्य करने वाले सभी कार्यालयों में विकास मित्रों की प्रतिनियुक्ति हुई रद्द

विकास मित्र अब अपने वार्ड और पंचायतों में ही करेंगे कार्य

आरा, 2 फरवरी। आरा सदर SDO कार्यालय में नियमों और प्रशासनिक मर्यादाओं को खुलेआम ताक पर रखे जाने का एक गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। वार्ड नंबर 24 के विकास मित्र के पद से जुड़े रवि कुमार बीते लगभग डेढ़ दशक (15 वर्ष) तक लगातार SDO कार्यालय में जमे रहे, जबकि उनकी तैनाती से संबंधित आज तक कोई वैध विभागीय आदेश, डेप्युटेशन पत्र या आधिकारिक रिकॉर्ड सामने नहीं आ सका है। मामला मीडिया में आने के बाद अब प्रतिनियुक्ति पर कार्य करने वाले सभी कार्यालयों में विकास मित्रों की प्रतिनियुक्ति SDO शिप्रा विजय चौधरी ने रद्द करते हुए उन्हें अपने वार्ड और पंचायतों में ही कार्य करने का आदेश जारी किया है।

सरकारी नियमों के अनुसार किसी भी कर्मचारी का डेप्युटेशन सामान्यतः तीन वर्ष के लिए होता है और विशेष परिस्थितियों में इसे अधिकतम सात वर्ष तक ही बढ़ाया जा सकता है। इसके बावजूद रवि कुमार इन सभी नियमों और सीमाओं को धता बताते हुए लगभग 15 वर्षों तक एक ही कार्यालय और एक ही कुर्सी पर काबिज रहे। हैरानी की बात यह है कि इतने लंबे समय तक न तो उनकी तैनाती पर कोई ठोस सवाल उठा और न ही किसी स्तर पर प्रभावी कार्रवाई हुई।

कल्याण विभाग ने झाड़ा पल्ला
मामले में स्थिति स्पष्ट करने पर जिला कल्याण पदाधिकारी नवीन कुमार ने साफ तौर पर कहा कि कल्याण विभाग की ओर से रवि कुमार का SDO कार्यालय में कोई डेप्युटेशन आदेश जारी ही नहीं किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि रवि कुमार के खिलाफ पहले भी विभागीय स्तर से शिकायत भेजी गई थी, लेकिन उस पर आज तक कोई जवाब नहीं मिला। ऐसे में बड़ा और सीधा सवाल यह खड़ा होता है कि
जब विभाग ने भेजा ही नहीं, तो रवि कुमार किस हैसियत से SDO कार्यालय में वर्षों तक काम करता रहा?

अफसरों की चुप्पी… जांच सिर्फ आश्वासन तक
मामले को लेकर जब जिलाधिकारी और सदर SDO से सवाल किए गए, तो दोनों ही अधिकारी खुलकर कुछ भी कहने से बचते नजर आए। हर बार सिर्फ यही कहा गया कि “मामले की जांच कराई जाएगी”। हालांकि इसके बाद भी न तो जांच की कोई समय-सीमा तय की गई, और न ही यह स्पष्ट किया गया कि इस पूरे मामले की जिम्मेदारी किस अधिकारी की बनती है।

पूर्व SDO पर ‘फिक्स पोस्टिंग’ का आरोप
सूत्रों की मानें तो रवि कुमार की SDO कार्यालय में तैनाती पूर्व के एक SDO द्वारा ‘फिक्स’ कर दी गई थी। हालांकि इस बेहद संवेदनशील दावे पर कल्याण विभाग के अधिकारी भी खुलकर कुछ कहने से बचते रहे और बार-बार यही दोहराते रहे कि “हमारे विभाग से कोई डेप्युटेशन नहीं भेजा गया है”।

दबाव, धौंस और खामोशी का माहौल
सूत्र बताते हैं कि कार्यालय के भीतर जो भी कर्मचारी रवि कुमार की भूमिका या तैनाती पर सवाल उठाने की कोशिश करता, उस पर इतना दबाव बनाया जाता कि मामला वहीं ठंडे बस्ते में चला जाता। सूत्र यह भी बताते हैं कि जब दबाव से काम नहीं बनता, तो रवि कुमार अपना आखिरी हथियार ST/SC का केस करने का दबाव देकर सामने वाले को चुप करा देते। यही वजह रही कि वर्षों तक कोई भी कर्मचारी खुलकर शिकायत दर्ज कराने का साहस नहीं जुटा सका।

मीडिया पर भी आरोप, लोक शिकायत में शिकायत
इतना ही नहीं, जब यह मामला मीडिया में सामने आया तो रवि कुमार ने मीडियाकर्मियों पर पैसे मांगने का आरोप लगाया। इस आरोप की सच्चाई उजागर करने के लिए पत्रकार मनोज कुमार सिंह ने 29 दिसंबर 2025 को लोक शिकायत पदाधिकारी के समक्ष लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई।

मीडिया में मामला आया, तो बदली तस्वीर
मामला मीडिया और लोक शिकायत पदाधिकारी तक पहुंचने के बाद प्रशासन हरकत में आया। 15 जनवरी 2026 को SDO की ओर से लोक शिकायत पदाधिकारी को भेजे गए पत्र में कहा गया कि विकास मित्र रवि कुमार को विभाग द्वारा आशुलिपिक उपलब्ध नहीं होने के कारण गोपनीय शाखा में विधि-व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में सहयोग के लिए रखा गया था अर्थात, साधारण शब्दों में कहें तो गोपनीय शाखा के मैनेजमेंट में सहयोग की जिम्मेदारी रवि कुमार के पास थी। हालांकि अगर इस तर्क को मान भी लिया जाए, तो सवाल उठता है कि रवि कुमार रोज़ाना SDO कार्यालय में आखिर किस भूमिका में काम कर रहे थे?

14 दिन बाद विमुक्ति, नए सवाल
लेकिन ठीक 14 दिन बाद, यानी 29 जनवरी 2026 को ज्ञापांक 392 के जरिए सदर SDO द्वारा रवि कुमार सहित सभी कार्यालयों में विकास मित्रों की प्रतिनियुक्ति SDO ने रद्द करते हुए उन्हें अपने वार्ड और पंचायतों में ही कार्य करने का आदेश जारी किया है। रवि की जगह तत्काल लिपिक अविनाश कुमार और कंप्यूटर डेटा एंट्री ऑपरेटर हरिनारायण पंडित को प्रतिनियुक्त करने का आदेश जारी किया गया है।
इस अचानक हुई कार्रवाई ने कई नए सवाल खड़े कर दिए हैं कि अगर रवि कुमार नियमों के तहत सही था, तो उसे आनन-फानन में हटाने की जरूरत क्यों पड़ी? आरोपों की जांच करने के बजाय उसे “मैनेजर” के रूप में पेश क्यों किया गया?

सिस्टम पर बड़ा सवाल
सबसे बड़ा सवाल यही है कि बिना डेप्युटेशन, बिना रिकॉर्ड और बिना जवाबदेही के एक व्यक्ति 15 वर्षों तक एक ही कार्यालय और एक ही भूमिका में कैसे जमा रहा?
और अगर यह तैनाती नियम विरुद्ध थी, तो अब तक जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई?

यह मामला सिर्फ एक विकास मित्र तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरे प्रशासनिक तंत्र की पारदर्शिता, जवाबदेही और कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

अब देखना यह है कि यह प्रकरण भी “जांच जारी है” की फाइलों में दबा दिया जाएगा या वाकई किसी जिम्मेदार पर कार्रवाई होगी।

आरा से ओ पी पाण्डेय की रिपोर्ट

आज सुमिरेंगे पवन कुमार को विश्व पटल पर गिरमिटिया
श्रीराम का देश कह कर लाये थे पूर्वजों को 150 साल पहले क्रूर अंग्रेज

क्या बल, बुद्धि और विद्या देंगे हनुमान

पूर्वजो ने हर संकट में पढ़ा हनुमान चालीसा, अब नई पीढ़ी ने इसे हार्ड रॉक में ढाला

बल, बुद्धि और विद्या बिखेरने आ रहा है गिरमिटिया वंशजों द्वारा निर्मित “श्री हनुमान चालीसा”

इस रामनवमी धूम मचायेगा गिरमिटीया वंशजों का हनुमान चालीसा

patna now Special

पटना, 28 मार्च (ओ पी पाण्डेय). मंगलवार को मंगलकारी बनाने के लिए लोग सबसे शक्तिशाली आराध्य देव पवन पुत्र हनुमान की आराधना करते हैं. ये वैसे आराध्य देव हैं जिन्हें अपनी शक्ति का खुद अंदाजा नही है लेकिन जब भक्त उनका सुमिरन करने लगते हैं तो उन्हें अपने शक्ति का एहसान हो जाता है और वे अपने बजरंग रूप में आकर इतने प्रबल हो जाते हैं कि भक्तों के सारे कष्ट को हर लेते हैं. यही कारण हैं कि पवन कुमार बजरंगबली और हनुमान भी कहे जाते हैं. अष्ट सिद्धि और नौ निधि के दाता पवन कुमार को जगाने के लिए कुछ और नही बल्कि हनुमान चालीसा का पाठ ही काफी है. उनकी प्रबलता का इसी से अंदाज लगाया जा सकता है कि बल, बुद्धि और विद्या को बढ़ाने वाले हनुमान 9 ग्रहों से घिरे अपने भक्तों के कष्ट को भी छूमंतर कर देते हैं.

वैसे तो हनुमान चालीसा हजारों साल से गया जा रहा है. कई धुन में हनुमान चालीसा कई तरह के वाद्य यंत्रों के युगलबन्दी के बीच गाया गया है. लेकिन आज इस हनुमान चालीसा के गाने वाले खास इसलिए हैं क्योंकि ये कोई और नही बिहार की धरती के वे लोग हैं जिन्हें गिरमिटिया बनाकर अंग्रेजों ने हमसे दूर कर दिया था. लेकिन दूर देश मे बसने के बाद भी उन्होंने अपनी संस्कृति और जडों को नही छोड़ा बल्कि उसे निरन्तर इतना सींचा कि उन गिरमिटिया की पाँचवी पीढ़ी ने विश्व पटल के लिए एक नए धुन में हार्ड रॉक के साथ हनुमान चालीसा को गाया और इसका वीडियो निर्माण भी कर डाला. दायरा नाम से तैयार गाने के इस बैंड का गाया हनुमान चालीसा आज विश्व पटल के लिए आज रिलीज हो रहा है. मंगलवार का शुभ दिन और रामनवमी के ठीक दो दिन पहले प्रभु श्रीराम के परम भक्त हनुमान का सुमिरन क्या गुल खिलायेगा ये तो हनुमान ही बताएंगे पर फिलहाल हाजिर है श्री हनुमान चालीसा हम सबके लिए तो आइए इसे आज सुनते हैं और बल, बुद्धि ,विद्या की गुहार पवन पुत्र से लगाते हैं क्या पता गिरमिटिया के इस पुकार को वे सुन विश्व का कल्याण कर दें.

देखिए श्री हनुमान चालीसा का टीजर 👇

दायरा म्यूजिक” (यूरोपियन बैंड) का चैनल कर रहा रिलीज़

सात समुन्दर पार बैठे गिरमिटीया वंशज “श्री हनुमान चालीसा “ को पहली बार हार्ड रॉक वर्जन में लेके आ रहे हैं. ये हनुमान चालीसा भारतीय संस्कृति और सभ्यता को वैश्विक पटल पर मजबूती से रखने के प्रयास है. इस हनुमान चालीसा का रिलीज़ 28 मार्च 2023 को रामनवमी एवं हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में रखा गया है जो “दायरा म्यूजिक” (यूरोपियन बैंड) के चैनल से रिलीज़ होगा. इसे बनाने में मुख्यतः राज मोहन जो नीदरलैंड वासी चौथी पीढ़ी के गिरमिटिया वंशज हैं, मानव-डी जो सूरीनामवासी पांचवीं पीढ़ी के गिरमिटिया वंशज और बिहार के आरा निवासी फिल्मकार देवेन्द्र सिंह हैं. इस हनुमान चालीसा का म्यूजिक कम्पोजीशन यूरोप में हुआ है जबकि इसकी शूटिंग भारत, नीदरलैंड(यूरोप) और सूरीनाम(दक्षिण अमेरिका) में हुयी है.

श्रीराम का देश कह कर लाये थे 150 साल पहले क्रूर अंग्रेज

“श्री हनुमान चालीसा” दायरा म्यूजिक के मुख्य रैप गायक मानव-डी का कहना है कि आज से ठीक डेढ़ सौ साल पहले 1883 में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से मेरे पूर्वजों को गिरमिटिया मजदुर बनाकर समुंद्री जहाज में बिठा श्रीराम के देश कहके दक्षिण अमेरिकी देश सूरीनाम लेकर आये. हमारे पूर्वज अपने साथ इस दूर देश में श्रीराम का नाम, अपनी संस्कृति,भाषा,जड़ी-बूटी,पहनावा,खान-पान और एक हनुमान चालीसा लेकर आये थे. हनुमान चालीसा पाठ उन्हें कठिन समय में शक्ति देता था जो आज भी उनकी पांचवीं,छठी पीढ़ी को भी प्रेरणा और शक्ति दे रहा है. इसलिए हम हनुमान चालीसा को इतने बड़े स्तर का बनाना चाह रहे थे. हम आज खुश हैं की हम अपने प्रयास में सफल हैं. ये हमारे पूर्वजों, हमारे अस्तित्व और हमारी पहचान का प्रतीक है.

नीदरलैंड के पॉपुलर सिंगर राज मोहन क्या कहते हैं

नीदरलैंड के स्टार सिंगर गिरमिटिया राज मोहन

“श्री हनुमान चालीसा” के मुख्य गायक राज मोहन के अनुसार हार्ड रॉक वर्जन में हनुमान चालीसा का निर्माण अपने आप में बहुत चुनौतीपूर्ण कार्य है. मेरे शिष्य मानव-डी ये आईडिया लेकर मेरे पास आये थे. चौथी पीढ़ी का गिरमिटिया वंशज होने के नाते मैं भी जनता हूँ कि जब भी हमारे पूर्वजों पर कोई विपति आई उनका सहारा “हनुमान चालीसा“ होता था.

राज मोहन

हमने इसमें हनुमान जी के विकट रूप को ध्यान में रख कर संगीत और विडियो का निर्माण किया है. वैसे भी अभी पूरा विश्व तरह-तरह की उलझनों में हैं हनुमान जी की दया दृष्टि रही तो पूर्ण विश्व में स्थायित्व एवं शांति स्थापित होगी.

भारत में दायरा के प्रोडक्शन और मीडिया हेड देवेन्द्र से बातचीत

स्टार सिंगर राज मोहन के साथ दायरा के इंडिया हेड देवेंद्र सिंह

भारत में दायरा म्यूजिक के प्रोडक्शन और मीडिया हेड देवेन्द्र सिंह के अनुसार अभी तक हनुमान चालीसा को इतने बृहत् और विस्तृत रूप में नही बनाया गया है. इसमें शामिल कलाकार पुरे विश्व के कोने-कोने से हैं. म्यूजिक और विडियो की गुणवत्ता का खासा ख्याल रखा गया है ताकि ये आज के वैश्विक परिपेक्ष्य में ये बेहतर साबित हो. पुरे प्रोजेक्ट में ये अचंभित करने वाला था की आज से लगभग डेढ़ सौ साल पहले भारत से विभिन्न उपनिवेशों में ले जाये गए भारतवंशियों के वंशज अपनी सभ्यता और संस्कृति को लेके इतने सजग और जागरूक हैं कि अपनी जड़ों से इतने दूर होने के बाद भी सबकुछ समेट के बचा रखे हैं. अभी भी अपनी सभ्यता संस्कृति को अपने सीने से लगा कर रखें है. मुख्य कलाकारों में राज मोहन, मानव–डी , शैलेश बहोरन और बाल कलाकार रिदा सिंह शामिल हैं. बाल कलाकार रिदा ने इसके पूर्व एक म्यूजिक वीडियो में भी काम किया था जो एक पिता-पुत्री के सम्बंध पर आधारित था. रिदा का भी जड़ आरा से जुड़ा है जो गोवा रहती है और उसकी यह अंतरष्ट्रीय स्तर पर पहली प्रस्तुति है.

अब देखना यह होगा कि सात समंदर पार से गिरमिटिया की चौथी और पांचवी पीढ़ी की पुकार को क्या पवन कुमार सुन पाते हैं? क्या अपने भव्य रूप में कोई करतब नवमी से पूर्व जागृत हो दिखाते हैं?

पुलिस मुख्यालय का फरमान, अश्लील सिंगर सावधान !
अश्लील और जाति सूचक गायकों पर होगी सख्त कार्रवाई !

अश्लील और जाति सूचक शब्दों पर गीतों को ले प्रशासन सजग

पकड़े जाए ऐसे गायक व गीतकार, पुलिस मुख्यालय ने जारी किया फरमान

आरा, 17 फरवरी. भोजपुरी सिंगर सावधान! अपनी ओछी लोकप्रियता के लिए अश्लील, जाति सूचक और महिला अस्मिता पर प्रहार कर पॉपुलर होने की चाह रखने वाले गायकों के लिए बुरी ख़बर है वही भोजपुरी के लिए अच्छी ख़बर है. जी हाँ भोजपुरी गीतों में अश्लीलता और जाति सूचक शब्दों से गन्ध मचाने वालों पर प्रशासन ने संज्ञान लिया है. इसके तहत ऐसे गायकों, इसे लिखने वालों और सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वालों पर कार्रवाई हो सकती है. ऐसा करने वालों पर प्रशासन ऐसे लोगों या तत्वों पर कानूनी कार्रवाई करने के लिए मूड बना चुकी है.

मुख्यालय द्वारा वर्तमान में जारी अध्यादेश

अश्लील, जाति सूचक और महिला अस्मिता पर प्रहार करने वालों पर प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए एक अध्यादेश जारी किया है. यह अध्यादेश पुलिस मुख्यालय ने जारी किया है. जारी अध्यादेश सभी जिला अधिकारियों, पुलिस अधीक्षक और वरीय पुलिस अधीक्षकों को भेजा गया है. साथ ही सभी क्षेत्रीय निरीक्षक और महानिरीक्षकों को भी सूचनार्थ भेजा गया है. जारी अध्यादेश के मिलने के बाद भोजपुर SP ने जिले के सभी लोगों से इस पर ध्यान देने और अक्षरशः इसे पालन करने का अपील किया है. आदेश का उलंघन करने वालों पर कानून का डंडा कभी भी चल सकता है.

SP भोजपुर की अपील :

भोजपुर SP : प्रमोद कुमार यादव

सभी को अवगत कराना है कि विशेष शाखा के द्वारा एक पत्र प्राप्त हुआ है जिसमें इस बात का उल्लेख किया गया है कि हाल में कुछ भोजपुरी गाने अश्लील प्रकृति के हैं और इसमें कुछ गानों में जातिसूचक शब्दों का वर्णन है जिसके वजह से कई बार इन गानों के किसी विशेष आयोजन के समय बजाए जाने के उपरांत स्थानीय लोगों में आपस में तनाव उत्पन्न होता है अतः सभी जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को यह निर्देशित किया गया है कि सभी अवर पदाधिकारियों के माध्यम से ऐसे गानों पर सख्ती बरतनी है और ऐसे अश्लील गानों को बजाने वालों और सोशल मीडिया पर अपलोड करने वालों या ऐसे गानों के माध्यम से सामाजिक तनाव उत्पन्न करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ विधि संगत कार्रवाई करने का निर्देश प्राप्त है इस आलोक में सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और थानाध्यक्ष तथा अन्य पदाधिकारियों को विधि सम्मत कार्यवाही हेतु निर्देशित कर दिया गया है और मीडिया के माध्यम से भी अनुरोध है कि आमजन ऐसे अश्लील और विवाद उत्पन्न करने वाले गानों को बजाने से और किसी भी सोशल मीडिया पर अपलोड करने से बचें.

कुछ ऐसे अश्लील पोस्टरों और वीडियो से भरा पड़ा है यू ट्यूब

बताते चलें कि इसके लिए पूर्व में भी कई अभियान चला जिसमें अम्बा(amba) (अश्लीलता मुक्त भोजपुरी असोसिएशन) का बहुत बड़ा योगदान रहा है.

अम्बा द्वारा पोस्टर के जरिये भोजपुरी के लिए जागरूकता (फ़ाइल फ़ोटो)

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=pfbid0Hf4n1ktHFfpUxNtc18pTzUafotnAxYbAbcREPDDPT1ccaTD29CFPHf1wHCzWKLYgl&id=815635815182249&mibextid=Nif5oz

2014 में अम्बा ने अश्लीलता मुक्त भोजपुर करने का अभियान चलाया था जिसमें प्रशासन के सहयोग से जिले के सभी थाना क्षेत्रों में 10 बजे बाद रात में डीजे पर रोक लगा दी गयी थी साथ ही अश्लील गीतों पर लगाम लगाने के लिए कई DJ संचालकों को उस समय के तत्कालीन SP नवीन चन्द्र झा ने पकड़ा भी था जिसके बाद भोजपुर में ऑटो में भी अश्लील गाना बजना बन्द हो गया था.

अम्बा द्वारा लगाया गया पूर्व में कई जगह जागरूकता के लिए बैनर (फ़ाइल फ़ोटो)

लगातार शिकायत के बाद एक्टिव पुलिस की कार्रवाई ने अश्लील गायकों के मन मे एक डर जरूर पैदा कर रखा था. यहाँ तक कि भोजपुरी के अश्लील गायक खेसारी लाल का प्रोग्राम तक प्रशासन ने रद्द कर दिया था.

SDO द्वारा अश्लील गायक के प्रोग्राम को रद्द करने का 2018 का आदेश(फ़ाइल फ़ोटो)

इसी कड़ी में हाई कोर्ट का भी जब अश्लील गायकों पर कार्रवाई का आदेश जारी हुआ तो लगा कि अश्लीलता जड़ से समाप्त जो जाएगी लेकिन इस दिशा में प्रशासनिक शिथिलता ने एक बार फिर अश्लीलता के साथ जाति सूचक शब्दों का गीतों में प्रचलन बढ़ा दिया यहां तक कि महिला अस्मिता पर भी गीतों के माध्यम से प्रहार ने सामाजिक विद्वेषता का बीज बो दिया. ऐसे में कई अप्रिय घटनाओं, मारपीट और भोजपुरी को लगातार अश्लीलता का पर्याय बनने के बाद एक बार फिर से प्रशासन ने भोजपुरी को शर्मसार करने वालों के खिलाफ कमर कस लिया है. देखना यह है कि इस बार के इस प्रशासनिक तैयारी में कितने लोगों पर कानून का चाबुक चलता है.

आरा से ओ पी पांडेय की रिपोर्ट

23वें दिन भूख हड़ताल करने को विवश हुए कलाकार
भोजपुरी पेंटिंग के सम्मान के लिए 22 दिनों से लगातार जारी था आन्दोलन

आरा 23 जून. 22 दिनों से भोजपुरी पेंटिंग को सम्मान दिलाने के लिए चित्रों के जरिये शान्तिपूर्ण आन्दोलन के बाद भी रेलवे प्रशासन व सरकार के उदासीन रवैये से क्षुब्ध कलाकारों ने विवश हो 23 वें दिन भूख हड़ताल का रास्ता चुना जो 24 जून को भी जारी रहेगा. भोजपुरी कला संरक्षण मोर्चा द्वारा भोजपुरी चित्रकला को सम्मान दिलाने के लिए बुधवार को 8 लोगों ने आरा रेलवे स्टेशन के पूछताछ केंद्र के पास उपवास रखा. उपवास का यह कार्यक्रम सुबह 9.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहा. उपवास करने वालों में अशोक मानव,भास्कर मिश्र, विजय मेहता, कमलेश कुंदन, रौशन राय, डॉ जितेन्द्र शुक्ल, काजल सिन्हा एवं अनिल राज थे. आज के कार्यक्रम का संचालन करते हुए वरिष्ठ रंगकर्मी कृष्णेन्दु ने कहा कि चित्र की महत्ता जीवन के हर अवसर पर है. कलाकारों के साथ-साथ आम जनों व स्थानीय राजनीतिक दलों के नेताओं में भी भोजपुरी के साथ इस सौतेलेपन व्यवहार के प्रति गुस्सा भरा है जो आने वाले दिनों में आक्रोश का रूप ले सकता है.

सोशल मीडिया की खबर सुन भूख हड़ताल में शामिल हुई भोजपुरी अभिनेत्री
दो दिवसीय उपवास के इस कार्यक्रम के पहले दिन 8 उपवास करने वालों में सोशल मीडिया और अखबार में खबरों को पJढ़ने के बाद भूख हड़ताल में एक लड़की काजल सिन्हा शामिल हुई. काजल बेबी काजल के नाम से एक सिंगर के रूप में जानी जाती हैं और विष्णु शंकर बेलू के निर्देशन में बनी भोजपुरी फिल्म “अनाथों के नाथ भोले नाथ” में मुख्य भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री है. काजल अपने पिताजी बबलू सिन्हा के साथ बड़े ही साधारण तरीके से आयी थी. उसके जाने के बाद पता चला कि वह भोजपुरी फ़िल्म से एक अभिनेत्री के रूप में डेब्यू कर रही है. यह भोजपुरी भाषा और उसकी संस्कृति से लगाव ही था कि एक फ़िल्म की अभिनेत्री बिना किसी आमंत्रण और नखरे के अपनी सांस्कृतिक विरासत को बचाने के लिए भूख हड़ताल पर बैठी और अपना समर्थन देकर चलते बनी.

22वें दिन हुई वृहत बैठक,जिसमे उपवास का लिया गया निर्णय
भोजपुरी कला संरक्षण मोर्चा द्वारा भोजपुरी चित्रकला को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने के लिए 22वें दिन मंगलवार को देर शाम वीर कुँवर सिंह स्टेडियम,आरा में बैठक संपन्न हुआ. इस बैठक में स्थानीय कलाकारों के अलावा विभिन्न राजनीतिक और सांस्कृतिक संघटनों के 50 से ज्यादा सक्रिय सदस्य उपस्थित हुए. बैठक की अध्यक्षता और विषय प्रवेश करते हुए मोर्चा के संयोजक भास्कर मिश्र ने कहा कि हमारा विरोध किसी भी अन्य संस्कृति या कला से नहीं बल्कि अपनी संस्कृति के लिए सम्मान की रक्षा के लिए है. मंच संचालन करते हुए वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता और रंगकर्मी अशोक मानव ने कहा कि यह आंदोलन समस्त भोजपुरी भाषी लोगों का है. एक बार सफलता मिलने के बाद पीढ़ियों तक इसका लाभ मिलेगा.

चित्रकार रौशन राय ने कहा कि भोजपुरी चित्रकला के अंतर्गत हमारे घरों में शुभ अवसर पर बनने वाला कोहबर एवं पीड़िया मुख्य रूप से आता है. पूर्व वार्ड पार्षद डॉ जितेंद्र शुक्ल ने कहा कि चरणबद्ध तरीके से चल रहे इस आंदोलन को और तीव्र करने की आवश्यकता है इसके लिए स्थानीय सांसद सह मंत्री और विधायक सह मंत्री का सहयोग अपेक्षित है. वरिष्ठ भाजपा नेता अखिलानंद ओझा ने कहा कि इस कार्य को सफल बनाने के लिए पूर्व मध्य रेलवे के जी एम या डी आर एम महोदय से व्यक्तिगत तौर पर मिलने से बात बन सकती है.

रंगकर्मी संजय कुमार पॉल ने कहा कि आंदोलन को तीव्र और समाज के हर तबके के लोग को जागरूक करने के लिए मशाल जुलूस निकाला जाए. रंगकर्मी सुधीर शर्मा ने कहा कि जी एम या डी आर एम महोदय को रंगारंग प्रदर्शन करते हुए आरा भ्रमण के दौरान भोजपुरी चित्रकला उपहार स्वरूप दिया जाए. रंगकर्मी बम ओझा ने कहा कि समाज के प्रबुद्ध साहित्यकारों, चित्रकारों, कलाकारों एवं पत्रकारों को भी इस आंदोलन से जोड़ा जाए. रंगकर्मी श्याम शर्मीला ने कहा कि वरीय अधिकारियों से मिलने के बाद अगर सकारात्मक परिणाम नहीं आये तभी हमलोग कठोर पहल करें. रंगकर्मी किशन सिंह ने कहा कि बिना कठोर और सक्रिय आंदोलन के रेल प्रशासन हमारी बात नहीं सुनेगा. रंगकर्मी मनोज सिंह ने कहा कि हमें गाँधी जी के अहिंसात्मक आंदोलन के स्वरूप से ही निश्चित विजय प्राप्त होगी. प्रदर्शन के दौरान अभियान गीत की भी प्रस्तुति कलात्मक ढंग से की जाएगी.

जदयू के अभय विश्वास भट्ट ने कहा कि स्थानीय सांसद और विधायक महोदय द्वारा इस मुद्दे पर मौन धारण करना अत्यंत दुखद है. मोर्चा के कोषाध्यक्ष कमलेश कुंदन ने कहा कि हर भोजपुरिया के घर में भोजपुरी चित्रकला का चित्रांकन होना चाहिए ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका महत्व समझ सकें. सामाजिक कार्यकर्ता अनिल राज ने कहा कि रेल प्रशासन द्वारा सकारात्मक आश्वासन नहीं मिलने पर पूरे शहर में रंग जुलूस निकालकर लोगों को और संवेदनशील बनाने की जरूरत है.

धन्यवाद ज्ञापन करते हुए मोर्चा के उप संयोजक विजय मेहता ने कहा कि अब आर-पार की लड़ाई की स्थिति में यह आंदोलन आ गया है. 22 दिनों से चल रहे इस आंदोलन पर अबतक कोई भी निर्णय नहीं लिया जाना यह साबित करता है कि रेलवे प्रशासन कान में तेल डाल कर सोया है.

सर्वसम्मति से बुधवार से आरा रेलवे स्टेशन पर दो दिवसीय उपवास का निर्णय लिया गया. वरिष्ठ रंगकर्मी रवींद्र भारती ने कहा कि वरीय अधिकारियों की उदासीनता हमारे कलाकारों के उत्साह को आक्रोश में परिणत होने पर मजबूर कर देगा. बैठक को सफल बनाने में वरिष्ठ रंगकर्मी कृष्णेन्दु,संजय कुमार सिंह, किशन सिंह,संजय सिंह, के पी शास्त्री, भरत आर्य,शालिनी श्रीवास्तव, प्रशंसा पटेल, राजू कुमार मिश्र, मो महबूब आलम,सुनील पाठक, हरिश्चंद्र शाह,रतन देवा, कमलदीप कुमार संजय राय,संस्कार कृष्ण,मनोज श्रीवास्तव आदि प्रमुख थें.

आरा से ओ पी पांडेय की रिपोर्ट