Harrashment – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

आरा में बेटियों की सुरक्षा पर सवाल! छेड़खानी से डरी छात्रा ऑटो से कूदी
कोचिंग से घर लौट रही थी स्नातक की छात्रा… चालक की हरकत से घबराकर उठाया खौफनाक कदम, सिर में आई चोट

आरा, 27 सितम्बर. बिहार में बेटियों और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े करने वाली घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. जमुई, समस्तीपुर, बांका, मधेपुरा और मुजफ्फरपुर के बाद अब भोजपुर के आरा में चलती ऑटो में एक छात्रा से छेड़खानी का मामला सामने आया है. आरोप है कि चालक की हरकतों से परेशान छात्रा ने अपनी जान बचाने के लिए चलती ऑटो से सड़क पर छलांग लगा दी. घटना में छात्रा के सिर में हल्की चोट आई है.

कोचिंग से घर लौट रही थी छात्रा
घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरा-सलेमपुर मार्ग पर महुली-बलुआ छलका के समीप शनिवार की बताई जा रही है. स्नातक की छात्रा धोबहा बाजार स्थित कोचिंग संस्थान में कंप्यूटर की क्लास करने के बाद ऑटो से अपने घर लौट रही थी. छात्रा के अनुसार, रास्ते में ऑटो चालक ने उसके साथ कथित तौर पर छेड़खानी शुरू कर दी. उसने चालक की हरकतों का विरोध किया, लेकिन आरोप है कि इसके बावजूद वह नहीं रुका.

डर के मारे चलती ऑटो से कूद गई
चालक की कथित हरकतों से छात्रा इतनी डर गई कि उसने ऑटो से निकलकर अपनी सुरक्षा करने का फैसला किया. चलते ऑटो से सड़क पर छलांग लगाने के कारण वह गिर गई और उसके सिर में चोट आई. घटना के बाद छात्रा ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी और पुलिस को भी सूचना दी.

डायल-112 की टीम पहुंची, चालक गिरफ्तार

सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। छात्रा की शिकायत और बयान के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बखरिया गांव निवासी विजय कुमार चौरसिया उर्फ मस्तो के रूप में हुई है. पुलिस ने ऑटो को भी जब्त कर लिया है. छात्रा के बयान के आधार पर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है.

सवाल सिर्फ एक घटना का नहीं…
सार्वजनिक परिवहन में सफर करने वाली छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर यह घटना गंभीर सवाल खड़े करती है. अगर किसी छात्रा को सुरक्षित घर पहुंचने के लिए चलती गाड़ी से कूदना पड़े, तो यह महज एक घटना नहीं, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए चेतावनी है. आपकी इस घटना पर क्या राय है जरूर बताएं…

PNCB