Hamara Bihar hamari sadak – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

गांव की खराब सड़क की शिकायत अब इस ऐप से होगी
ग्रामीण सड़कों के रखरखाव की निगरानी के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे ‘हमारा बिहार हमारी सड़क’ ऐप का लोकार्पण

पटना।।  अगर आपके गांव की सड़क खराब है. इसकी मरम्मत करनी है या नई बनवानी है तो आप सीधे एक ऐप के जरिए अपनी शिकायत दर्ज कर सकेंगे और इसका त्वरित समाधान भी होगा. गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार संकल्प, पटना स्थित समारोह में ‘हमारा बिहार हमारी सड़क’ मोबाइल ऐप का लोकार्पण करेंगे. ग्रामीण कार्य विभाग अंतर्गत इस एंड्रॉयड आधारित मोबाइल ऐप का निर्माण किया गया है. इस ऐप के माध्यम से आमजन अब सड़कों की खराब स्थिति जैसे गड्ढे, क्षतिग्रस्त किनारे, और अन्य समस्याओं की रिपोर्ट सीधे संबंधित अधिकारियों को कर सकेंगे. मोबाइल ऐप निर्मित करने का उद्देश्य राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों की देखभाल और रखरखाव में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करना है. यह ऐप पूरे राज्य में उपलब्ध होगा और लोगों को आसानी से सड़क संबंधी समस्याओं को साझा करने का एक प्लेटफार्म प्रदान करेगा.

यह ऐप राज्य के सभी प्रखंडों के अनुरक्षणाधीन 63,000 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों की सूची प्रदान करेगा. उपयोगकर्ता अपने प्रखंड की सड़क का चयन कर सकते हैं और गड्ढों या अन्य समस्याओं की रिपोर्ट फोटो के साथ दे सकते हैं. ‘हमारा बिहार हमारी सड़क’ ऐप के माध्यम शिकायत दर्ज करने के बाद, संबंधित अधिकारी के द्वारा उस समस्या को तय समय सीमा में हल किया जाएगा और समस्या समाधान की स्थिति को भी ऐप के माध्यम से अपडेट किया जाएगा. एक बार समस्या हल हो जाने के बाद, संबंधित अधिकारी पुनः मरम्मत स्थल की तस्वीर अपलोड करेंगे. इससे ग्रामीण सड़कों के अनुरक्षण एवं रखरखाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित होगी.

इस अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से न केवल ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था सुधरेगी बल्कि, जनता की भागीदारी से बुनियादी ढांचे के विकास में भी तेजी आएगी. यह ऐप नागरिकों और सरकार के बीच सीधे संवाद को बढ़ावा देने के लिए विकसित किया गया है. उपयोगकर्ता ऐप पर किसी भी सड़क की खराब स्थिति का विवरण और उसकी तस्वीरें अपलोड कर सकते हैं. ‘हमारा बिहार हमारी सड़क’ ऐप अब गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध होगा. इसे डाउनलोड कर नागरिक अपनी शिकायतें दर्ज कर सकते हैं और बिहार की सड़कों को बेहतर बनाने में अपना योगदान दे सकते हैं.

pncb