haj yatra – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

दुआ करिएगा, इस बार बाढ़ और सुखाड़ का सामना नहीं करना पड़े
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि इस बार पुरवईया हवा के कारण मानसून प्रभावित होने की आशंका है, लेकिन मौसम विज्ञानी बता रहे हैं कि अच्छी बरसात होगी. हज यात्रियों के पहले जत्थे की रवानगी के मौके पर पहुंचे सीएम ने कहा कि आप सभी आजमीन वहां जाकर यह दुआ करिएगा कि इस बार बिहार को बाढ़ और सुखाड़ का सामना नहीं करना पड़े. लोग सहज ढंग से जीवन-यापन कर सकें. बिहार में इंसाफ के साथ तरक्की हो रही है, इसका एहसास सभी लोगों को है. अपने संबोधन के अंत में मुख्यमंत्री ने सभी हाजियों को मुबारकबाद दी.

शुक्रवार को सीएम नीतीश कुमार ने हाजियों के पहले जत्थे को मदिना के लिये रवाना करने से पूर्व हज भवन में आयोजित दुआईया मजलिस में शिरकत की. इस दुआईया मजलिस कार्यक्रम में बिहार राज्य हज कमिटी के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद इलियास हुसैन उर्फ सोनू बाबू ने मुख्यमंत्री को फूलों का गुलदस्ता, टोपी एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया.

दुआईया मजलिस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं इसे अपनी खुशकिस्मती मानता हूँ कि एक बार फिर मुझे यहाँ हाजिर होने का अवसर मिला है. विगत कई सालों से इस मौके पर मै शामिल होता रहा हूँ और मेरी इच्छा है कि आगे भी हर बार इस दुआईया मजलिस में मै शामिल रहूँ। सभी हज यात्रियों को मुबारकवाद देते हुये उन्होंने कहा कि हमारी यही दुआ है कि आपकी दुआ कबूल हो. इस बार 4,798 आजमीन हज यात्रा पर रवाना हो रहे हैं. 40 दिनों तक लोग वहां समर्पण भाव से रहते हैं. उन्होंने कहा कि सचमुच मुझे बहुत खुशी हो रही है कि आप सबको वहां जाने का मौका मिला है. हज पर जाने की इच्छा सबकी होती है किन्तु जाते वही हैं, जिनका बुलावा आता है. वहां जाइयेगा तो आप अपने लिये और अपने परिवार के लिये तो दुआ मांगेंगे ही, मेरी गुजारिश है कि आप अपने राज्य एवं मुल्क के लिये भी दुआ मांगिएगा कि राज्य तरक्की करे. तरक्की तभी होगी जब राज्य में अमन-चैन, प्रेम और सद्भाव का माहौल समाज में कायम रहेगा. बिहार इंसाफ एवं तरक्की के रास्ते पर चल पड़ा है, समाज में भाईचारा, मुहब्बत, अमन-चैन, सद्भाव बना रहेगा तो बिहार की तरक्की को कोई रोक नहीं सकता है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने धर्म के प्रति प्रतिबद्धता कायम रखते हुए अन्य धर्मों का भी आदर और सम्मान करना हम सबका कर्तव्य है. उन्होंने कहा कि हम इससे कभी कम्प्रोमाइज नहीं करते. सभी धर्मों का आदर करते हुए सभी लोगों की हम खिदमत करते हैं.

इस अवसर पर खानकाह मुनीमिया मितनघाट के सज्जादानशीं हजरत मौलाना सैयद शमीम मुनअमी, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खुर्शीद उर्फ फिरोज अहमद, हज कमिटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन एवं सांसद चौधरी महबूब अली कैसर, सांसद कहकशां परवीन, विधान पार्षद सलमान रागीव, विधान पार्षद खालिद अनवर, विधान पार्षद तनवीर अख्तर, पूर्व विधायक इजहार अहमद, बिहार सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष इरशादुल्ल्ला, बिहार सिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष इरशाद अली आजाद, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के प्रधान सचिव आमिर सुबहानी सहित अन्य कई गणमान्य लोग, आजमीन ए हाजी एवं बिहार राज्य हज कमिटी से जुड़े लोग उपस्थित थे.

इस साल से महंगी हो गई हज यात्रा
हज यात्रा जुलाई महीने में शुरू होने वाली है. इसे लेकर मंगलवार को हज कमेटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष चौधरी महबूब अली कैसर ने पटना के हज भवन में पत्रकारों से बात की. लोजपा सांसद ने बताया कि इस साल यात्रियों को हज जाने के लिए ज्यादा खर्च करना पड़ेगा.

चौधरी महबूब अली कैसर ने बताया कि गया एयरपोर्ट से जाने वालों को पिछले साल की तुलना में ग्रीन कैटेगरी में 39400 रुपए, जबकि अजीजिया कैटेगरी के लिए 38650 रुपए अधिक देना होगा. उन्होंने बताया कि ग्रीन कैटेगरी का कुल खर्च 2 लाख 77 हजार 800 रुपए, जबकि अजीजिया का 2 लाख 43 हजार 650 रुपए आएगा।

महबूब अली कैसर ने ये भी कहा कि प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री से हज यात्रियों के विमान किराया से जीएसटी हटाने के लिए पत्र लिखा गया है। बता दें कि बिहार में गया के साथ देशभर के 20 एयरपोर्ट से हज के लिए यात्रा शुरू होती है. इनमें वाराणसी, लखनऊ, रांची, मुंबई, दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई भी शामिल हैं. पिछले साल से सरकार ने हज यात्रियों के लिए दी जाने वाली सब्सिडी खत्म कर दी है. हालांकि विमान के किराए में काफी कमी हुई है.

ऐसा एयरलाइंस कंपनियों से बातचीत के बाद संभव हो पाया है. चौधरी कैसर ने बताया कि मक्का और मदीना में हजयात्रियों को मिलने वाली सुविधाएं बढ़ी हैं. सउदी सरकार भी बिजली, पानी, सफाई से लेकर अन्य सुविधाओं पर टैक्स लेती है। इस वजह से इस साल 150 से 200 सऊदी रयाल अधिक देना होगा।