gujrat sea – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

समुद्र तट के किनारे पड़ी थी 800 करोड़ की कोकीन
गुजरात में मिला ड्रग्स का बड़ा जखीरा
इसरो की मदद से एनसीबी ने ढूंढ निकाली

गुजरात के कच्छ जिले के गांधीधाम में करोड़ों रुपये कीमत का 80 किलो से ज्यादा ड्रग्स बरामद किया गया है. इसकी इंटरनेशनल मार्केट में वैल्यू करीब 800 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है. यह ड्रग्स समुद्री तट पर लावारिश हालात में मिला है. एफएसएल की शुरुआती जांच में पता चला है कि यह कोकीन है. पुलिस ने बताया कि कोकीन गांधीधाम शहर के पास खाड़ी के किनारे 80 पैकेटों में मिली है. प्रत्येक पैकेट का वजन एक किलोग्राम है. कच्छ-पूर्व डिवीजन के पुलिस अधीक्षक सागर बागमार ने बताया कि शायद तस्करों ने पकड़े जाने के डर से यह ड्रग्स यहां छोड़ दी और भाग गए, क्योंकि पुलिस इस जगह पर नजर बनाए हुए थी.

एसपी सागर बागमार ने बताया कि ड्रग्स खेप की डिलीवरी को लेकर सूचना मिली थी. इसके बाद पुलिस टीम ने तलाशी अभियान तेज कर दिया. इस दौरान हमने समुद्री तट से कोकीन के 80 पैकेट बरामद किए. इनकी कीमत 800 करोड़ रुपये है.बागमार के मुताबिक, गुरुवार को गांधीधाम के पास जो पैकेट बरामद हुए, उनका पहले मिले पैकेटों से कोई संबंध नहीं है. ऐसा लग रहा है कि इन्हें हाल ही में पैक किया गया है. ये पैकेट उसी खेप का हिस्सा हैं, जिसे हम सूचना के बाद ट्रैक कर रहे थे.

पहले भी कई बार बरामद हो चुका है ड्रग्स

बता दें कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और अन्य एजेंसियां पिछले दो वर्षों से पाकिस्तान के नजदीक जखाऊ के पास तट से कई बार हेरोइन और कोकीन से भरे पैकेट बरामद कर चुकी हैं. यहां जब जांच की गई तो पता चला था कि पकड़े जाने से बचने के लिए तस्करों ने ड्रग्स के पैकेट समुद्र में फेंक दिए थे, इसके बाद वे बहकर किनारे आ गए थे.