GST Assistant Commissioner arrested – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

RJD विधान पार्षद से 2.5 लाख घूस लेते सेंट्रल GST के असिस्टेंट कमिश्नर रंगे हाथों गिरफ्तार
पटना (ब्यूरो रिपोर्ट) |  राजद के विधान पार्षद सुबोध राय के जाल में बृहस्पतिवार 27 जून को एक असिस्टेंट कमिश्नर फंस गये. जी हाँ, ये कमिश्नर पटना में GST डिपार्टमेंट में पोस्टेड हैं और इनका नाम चन्दन पांडेय है. इन्हें सुबोध राय ने सीबीआई की टीम द्वारा रंगे हाथ ढाई लाख रूपये घूस लेते पकड़वाया.

दरअसल, सेंट्रल GST के असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर तैनात चंदन पांडेय राजद के विधान पार्षद सुबोध राय से लगातार घूस की डिमांड कर रहे थे. राजद के विधान पार्षद सुबोध राय, जो पेशे से एक कारोबारी भी हैं, पर असिस्टेंट कमिश्नर चन्दन पांडेय ने टैक्स में गड़बड़ी का आरोप लगाया था. इसको ठीक करने के लिए उन्होंने सुबोध राय से घूस की मांग की. बहुत सोचने के बाद सुबोध राय ने इसकी खबर सीबीआई, पटना को दी. इस पर सीबीआई के अधिकारियों ने एक प्लान बनाया जिसमें घूसखोर सहायक कमिश्नर को रंगे हाथों गिरफ्तार करना था.
बृहस्पतिवार को सीबीआई की टीम ने MLC सुबोध राय को खास नोट दिए. इन नोटों के साथ सुबोध राय खुद असिस्टेंट कमिश्नर चंदन पांडेय के दफ्तर पहुंच गए. जैसे ही सुबोध राय ने पैसे असिस्टेंट कमिश्नर के हाथों में दिए तथा उन्होंने पैसे अपनी जेब में रखे, सीबीआई की टीम ने धावा बोल कर असिस्टेंट कमिश्नर चंदन पांडेय को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. सीबीआई की टीम ने GST असिस्टेंट कमिश्नर को ढाई लाख रूपये के साथ धर दबोचा.
सीबीआई की टीम असिस्टेंट कमिश्नर चन्दन पांडेय को अपने साथ ले गयी तथा उनसे पूछताछ की जा रही है. चंदन पांडेय से पूछताछ में बिहार में टैक्स चोरी के बड़े रैकेट का पर्दाफाश हो सकता है. सीबीआई को आशंका है कि जीएसटी अधिकारियों ने घालमेल कर सरकार को अरबों रूपये का चूना लगाया है. इस घटना से पूरे विभाग में हड़कंप मच गया है.