Gopalganj cm nitish pragati yatra – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

CM नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दूसरे चरण की गोपालगंज जिले से की शुरुआत
पटना।। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को गोपालगंज जिले से प्रगति यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत की. प्रगति यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री ने गोपालगंज जिले में लगभग 140 करोड़ रुपये की लागत से 72 योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया. इनमें 7169.080 लाख रुपये की लागत से 61 योजनाओं का उद्घाटन तथा 6733.670 लाख रुपये की लागत से 11 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है.

इस दौरान मुख्यमंत्री ने सात निश्चय के तहत 21.60 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सिधवलिया गोपालगंज के प्रशासनिक भवन, कर्मशाला भवन, स्टाफ हॉस्टल, कैंटीन ब्लॉक, प्राचार्य आवास, उप प्राचार्य आवास, चाहरदीवारी, पहुंच पथ, स्थल विकास (वर्ष जल संचयन के साथ), फर्नीचर एवं फर्निशिंग कार्य से संबंधित शिलापट्ट का अनावरण कर उद्घाटन किया.

उद्घाटन के पश्चात् मुख्यमंत्री ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने वर्कशॉप का मुआयना किया  मुख्यमंत्री ने वर्कशॉप में हैंड शीयरिंग मशीन, मेटल कटर मशीन, पिलर टाइप ड्रिल मशीन, सेंटर लेथ मशीन द्वारा किए जाने वाले कार्यों के संबंध में जानकारी ली.औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गोपालगंज के प्रांगण में मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों के विकास योजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास संबंधित शिलापट्टों का अनावरण किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि काफी सुंदर भवन बन गया है. इसका नियमित रूप से रख-रखाव होना चाहिए. यहां स्टाफ के आवासन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, ताकि पठन-पाठन का कार्य स-समय होता रहे. यहां विद्यार्थियों के लिए भी हर प्रकार की व्यवस्था उपलब्ध करायी गई है. विद्यार्थियों को प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु नई तकनीक संबंधित मशीनें लगाई गई हैं.

इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने सिधवलिया प्रखंड के ग्राम पकड़ी के पोखरा टोला का भ्रमण कर कराए गए विकासात्मक योजनाओं का जायजा लिया. जायजा के क्रम में मुख्यमंत्री ने जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत जीर्णोद्धार कराए गए पकड़ी पोखर का मुआयना किया. मुआयना के क्रम में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पकड़ी पोखर में सीढ़ीनुमा घाट का निर्माण कराएं, ताकि आसानी से लोगों की पहुंच पोखर के जल तक हो सके. इस दौरान मुख्यमंत्री ने पकड़ी पोखर के समीप पौधारोपण भी किया. पकड़ी पोखर भी अच्छे ढंग से बन गया है.  इस दौरान मुख्यमंत्री ने पकड़ी पोखर में मछली का जीरा एवं बत्तखों को छोड़ा. मुख्यमंत्री ने वार्ड संख्या-8 में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का भी जायजा लिया. इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया. मुख्यमंत्री ने सतत् जीविकोपार्जन योजना के तहत गोपालगंज जिले के कुल 1431 परिवारों को 4 करोड़ 31 लाख 11 हजार 755 रुपये का सांकेतिक चेक प्रदान किया.

पकड़ी ग्राम में आयोजित जीविका दीदियों से संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शामिल हुए. जीविका दीदियों ने स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से हो रही आमदनी एवं मिल रही सुविधाओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया. जीविका दीदियों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रगट करते हुये कहा कि आप जीविका समूहों के माध्यम से हम सभी महिलाओं के उत्थान के लिए काम कर रहे हैं. इसके लिए हम सब आपको धन्यवाद देते हैं. जीविका से जुड़कर न सिर्फ हमारी आमदनी बढ़ी है बल्कि समाज में महिलाओं का मान-सम्मान भी बढ़ा है.

प्रगति यात्रा के क्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, नेताओं एवं जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया.

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री  विजय कुमार चौधरी, शिक्षा मंत्री  सुनील कुमार, सांसद डॉ आलोक कुमार सुमन, विधान पार्षद बीरेंद्र नारायण यादव, पूर्व विधायक  मिथिलेश तिवारी, पूर्व विधायक मंजीत सिंह, विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के प्रधान सचिव श्री पंकज कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी  गोपाल सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक मुख्यालय कुंदन कृष्णन, अपर पुलिस महानिदेशक सुरक्षा अमृत राज, सारण प्रमंडल के आयुक्त गोपाल मीणा, पुलिस उप महानिरीक्षक सारण प्रक्षेत्र श्री निलेश कुमार, जिलाधिकारी प्रशांत कुमार सीएच, पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं वरीय अधिकारी उपस्थित थे.

pncb