gopal mandal – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

गोपाल मंडल, रामसूरत राय और मदन साह से लेकर रितु जयसवाल तक, टिकट कटा तो…
पटना।। बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार भी टिकट कटने से परेशान और नाराज अभ्यार्थियों ने ना सिर्फ जमकर हंगामा किया बल्कि पार्टी के खिलाफ जाकर निर्दलीय नामांकन भी कर दिया. एनडीए और महागठबंधन के कई संभावित उम्मीदवारों ने तो खुद या अपने समर्थकों के जरिए विरोध भी दर्ज कराया. गोपाल मंडल तो सीएम हाउस के बाहर ही धरना देने बैठ गए.

टिकट कटने से नाराज जदयू के गोपाल मंडल ने गोपालपुर से निर्दलीय नामांकन किया. वहीं मुजफ्फरपुर में टिकट कटने से नाराज रामसूरत राय के समर्थकों ने जबरदस्त हंगामा किया.

इधर राबड़ी देवी के आवास के बाहर पूर्व प्रत्याशी मदन साह ने कुर्ता फाड़ कर विरोध जताया तो वहीं रितु जायसवाल, जो की पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता भी हैं , उन्होंने खुलेआम पार्टी के निर्णय का विरोध जताते हुए परिहार से निर्दलीय नामांकन करने की घोषणा कर दी.

राबड़ी आवास के बाहर टिकट के लिए पूर्व प्रत्याशी मदन साह ने रोते-रोते कुर्ता फाड़ लिया। इस दौरान वो सड़क पर भी लेट गए. मधुबन विधानसभा से राजद के पूर्व प्रत्याशी मदन साह ने आरोप लगाया कि संजय यादव की ओर से पैसे मांगे गए थे.

इन्होंने कायम की मिसाल

हालांकि इस बार कई ऐसे विधायक भी रहे जो पार्टी के निर्णय से पूरी तरह सहमत होते हुए टिकट कटने के बावजूद पार्टी के साथ खड़े दिखे और एक बेहतर परंपरा कायम करने की कोशिश की इनमें प्रमुख तौर पर पटना साहिब से विधायक नंदकिशोर यादव कुमार से विधायक अरुण कुमार सिंह समेत कुछ अन्य भाजपा विधायक रहे जिन्होंने सार्वजनिक तौर पर पार्टी के निर्णय का स्वागत करते हुए पार्टी के निर्णय से अपनी सहमति जताई.

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

इस बारे में बिहार के सीनियर जर्नलिस्ट प्रवीण बागी कहते हैं कि चुनाव में टिकट के लिए गलाकाट प्रतियोगिता के बीच ऐसे उदाहरण सुकून देते हैं. टिकट के लिए पार्टी छोड़ देना यह बताता है कि आपका समर्पण पार्टी और सिद्धांतों के लिए नहीं है. ऐसे नेताओं का स्वागत होना चाहिए जो बेहतर उदाहरण पेश करते हैं.

प्रवीण बागी ने कहा कि 74 आंदोलन के सेनानी अरुण कुमार सिन्हा पटना के कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर 5 बार विधायक रहे. इस बार पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया. एक दिन पहले उन्हें बता दिया गया. उन्होंने तत्काल बयान जारी किया कि वे चुनाव नहीं लड़ेंगे. अगले दिन नए उम्मीदवार की घोषणा हुई. नामांकन के समय भी वे नये उम्मीदवार संजय गुप्ता के साथ मौजूद रहे.

दूसरी घटना बिहार विधानसभा अध्यक्ष और पटना साहिब से 7 बार विधायक रहे नन्द किशोर यादव से जुडी है. उन्हें भी इस बार भाजपा ने टिकट नहीं दिया. अगले ही दिन उन्होंने बयान जारी कर पार्टी के फैसले का स्वागत किया और कहा कि पार्टी ने उन्हें बहुत कुछ दिया है. वे पार्टी के फैसले से सहमत हैं. बाढ़ से भाजपा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू का भी टिकट कट गया. उन्होंने भी बयान जारी कर पार्टी के फैसले का स्वागत किया. छपरा से भाजपा के सिटिंग विधायक रहे डॉ. सीएन गुप्ता का भी टिकट भाजपा ने काट दिया उनकी जगह पर छोटी कुमारी को प्रत्याशी बनाया. डॉ. गुप्ता ने इसे सहज भाव से लिया और पार्टी की बैठक बुलाकर छोटी कुमारी के नामांकन जुलुस को शक्ति प्रदर्शन का रूप देने की अपील की. वे खुद भी नामांकन जुलूस में शामिल हुए.

सीनियर जर्नलिस्ट प्रवीण बागी ने कहा कि संयोग से ये सभी नेता भाजपा के ही हैं. अन्य पार्टियों में भी ऐसा आदर्श उपस्थित करनेवाले विधायक हो सकते हैं. अगर किसी को जानकारी हो तो कृपया शेयर करें. ऐसे नेताओं से ही लोकतंत्र मजबूत होता है और राजनीति में नैतिकता का भाव पैदा होता है.

pncb

जेडीयू का अंतर्कलह: जिलाध्यक्ष गोपाल मंडल को हटाने की मांग
नहीं नपे जिलाध्यक्ष तो प्रदेश पार्टी दफ्तर में धरने पर बैठेगा बागी गुट

बागी गुट की बैठक में हुआ निर्णय

मनमाने तरीके से जिलाध्यक्ष चलाते हैं पार्टी संगठन – रूमी

ऐसी किसी बैठक की कोई जानकारी नहीं .. नो कॉमेंट्स – गोपाल मंडल

घटना छोटी, राजनीतिक निहितार्थ बड़े

ऐतिहासिक निर्णय नीतीश के, तो जेडीयू हो यश का प्राकृतिक भागी

संजय मिश्र,दरभंगा

बिहार के सत्तारूढ़ गठबंधन में हलचल मची है और नीतीश की पार्टी कैच 22 सिचुएशन में है. जेडीयू को फिर से ज्ञान हुआ है कि सीएम नीतीश ऐतिहासिक निर्णय लिए जा रहे हैं लेकिन पार्टी संगठन में उसका लाभ लेने की क्षमता नहीं है. जिद्द है कि आगामी चुनावों में लाभ तो लेना है. छटपटी है कि वैसे वर्कर और नेता की जिम्मेदारी बढ़ाई जाए जो नीतीश कुमार के प्रति वफादार हैं साथ ही समता पार्टी के समय से संगठन से जुड़े रहे हैं. अविश्वास की घटाटोप के बीच कोशिश है कि दूसरी पार्टियों से आयात किए गए नेताओं से परहेज रखा जाय. इन बातों की प्रतिध्वनि गुरुवार नवंबर 23, 2023 को दरभंगा में सुनाई दी जब पार्टी के कई वरीय नेताओं की अगुवाई में ये तय पाया गया कि दरभंगा के मौजूदा जेडीयू जिलाध्यक्ष गोपाल मंडल को उनके पद से हटवाया जाए.

जोर देकर कहा गया कि गोपाल मंडल दूसरी पार्टी (आरजेडी पढ़ें) से आए हैं और कि उनकी दिलचस्पी संगठन विस्तार में नहीं है जिस कारण जेडीयू निर्बल है. वे मनमौजी तरीके से पार्टी चलाते हैं जिस कारण नीतीश के तमिलनाडु मॉडल अपनाने के बाद भी जेडीयू को उसका फायदा नहीं होगा. प्रदेश राजनैतिक सलाहकार समिति सदस्य एजाज अख्तर खां “रूमी” ने बैठक में कहा कि जेडीयू को बचाना है तो समता पार्टी काल के पुराने कार्यकर्ताओं को आगे लाना होगा.उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी का जिला संगठन ऐसे व्यक्ति के हाथ में है जिनका संगठन विस्तार में योगदान नहीं है. कहा कि विरोधी दल की राजनीति करनेवाले गोपाल मंडल जैसे व्यक्ति के चंगुल में फंसा हुआ है जेडीयू.

दरअसल पुराने कार्यकर्ताओं तथा जाति आधारित गणना जैसे ऐतिहासिक कदम के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार कार्यक्रम की बैठक आयोजित की गई थी. रूमी ने कहा कि जातीय सर्वे और फिर उस आधार पर नौकरी तथा शिक्षा में अपेक्षित आरक्षण की व्यवस्था का निर्णय कर नीतीश ने इतिहास कायम किया है. सामाजिक न्याय के साथ विकास के अपने लक्ष्य को पुष्ट किया है.पार्टी के राजनैतिक सलाहकार सदस्य गंगा प्रसाद सिंह की अध्यक्षता एवं एजाज अख्तर खां रूमी के संचालन में हुई बैठक में निशाना साधते हुए कहा गया कि ठेकेदारी संस्कृति में शामिल रहने वाले जिला अध्यक्ष के भरोसे लोकसभा चुनाव खातिर बूथ स्तर पर संगठन स्थापित करने की जिम्मेदारी छोड़ना भूल होगी. बैठक में इस बात पर क्षोभ जताया गया कि जिला बीस सूत्री के गठन में जिला अध्यक्ष ने उन लोगों को तरजीह दी जिनकी नीतीश कुमार के प्रति वफादारी संदिग्ध रही है.

बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए. इनमें एक प्रतिनिधिमंडल का गठन कर अभिलंब प्रदेश कार्यालय को सूचना देने कि दरभंगा जेडीयू जिला अध्यक्ष गोपाल मंडल दूसरे दल से आए हैं और पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता को पहचानने से इनकार करते हैं. लिहाजा इनको जिला अध्यक्ष पद से हटाया जाए तथा दल के निष्ठावान कार्यकर्ताओं में से किसी सदस्य को अध्यक्ष नियुक्त किया जाए. कहा गया कि इस पर अमल नहीं हुआ तो बैठक में शामिल नेता प्रदेश कार्यालय में धरना पर तब तक बैठेंगे जब तक गोपाल मंडल को पद मुक्त नहीं किया जाता है. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दरभंगा जिला लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र की सीट जेडीयू के खाते में जाए. यह निर्णय लिया गया कि गोपाल मंडल द्वारा बुलाए गए किसी भी बैठक में वे लोग (बागी गुट) सम्मिलित नहीं होंगे. आखिरी प्रस्ताव में जातीय सर्वे जैसे ऐतिहासिक कार्य करवाने के लिए सीएम नीतीश का आभार व्यक्त किया गया है.

बैठक में शमशाद अली कमर ,पप्पू महासेठ, गौरव कुमार राय, कन्हैया प्रसाद शाह, अली हसन अंसारी, एस एम रजी हैदर , श्याम रेखा मिश्रा, लक्ष्मण प्रसाद , चानो देवी, धीरेंद्र चौधरी , संजय पोद्दार, विकास यादव, पप्पू चौधरी , जागेश्वर महतो , जवाहरलाल शर्मा, दीपक सिन्हा, विकास यादव, वली इमाम बेग, जमीदुल, विनय कुमार चौधरी, विमल कुमार चौधरी, सरफराज आलम, ठाकुर इश्वर प्रसाद सिंह, राम बहादुर सिंह, ख्वाजा फरीदुद्दीन, प्रेम कुमार झा, अनिल कुमार मिश्रा, नवीन कुमार सिंह, संजीव झा लालू , मृदुला राय, प्रभु नारायण दास, इकबाल राईन, अशरफ , रामजी विश्वकर्मा, रघुवंश प्रसाद सिंह, सोती यादव, महेश महथा, विद्यानंद सिंह आदि ने अपने विचार रखे.

जब इस संबंध में गोपाल मंडल से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ऐसी किसी बैठक की कोई जानकारी नहीं .. नो कॉमेंट्स.

असल में गोपाल मंडल पहले आरजेडी में थे. मंत्री रह चुके अली अशरफ फातमी भी पहले आरजेडी में थे. गोपाल मंडल के बारे में कहा जाता है कि वे फातमी के करीबी हैं. दोनो ही अभी जेडीयू में हैं. सियासी जानकारों पर यकीन करें तो असल में नीतीश जिस मास्टर स्ट्रोक के आसरे राहुल गांधी को प्रभावित कर विपक्षी एकता मंच का कन्वेनर बनना चाहते थे वो अरमान पूरा नहीं हुआ. आखिर में उसी मास्टर स्ट्रोक के तहत नीतीश ने बिहार में आरक्षण सीमा 75 फीसदी तक बढ़ा दी है. अब जेडीयू इस फसल को खुद काटना चाहती है. आरजेडी का मजबूत वोट आधार इसमें बाधक हो सकता है. जेडीयू में आरजेडी तत्वों की पैठ नीतीश समर्थकों को बेचैन करता है. जेडीयू के लिए आरजेडी शब्द पर दवाब बनाए रखना मजबूरी है. अधिकारियों के जरिए जन संवाद की श्रृंखला से अपेक्षित राजनीतिक लाभ की एक सीमा तो होगी ही.

तेजस में चड्डी बनियान में घूम रहे जदयू विधायक गोपाल मण्डल
जदयू विधायक गोपाल मण्डल तेेेजस  में

विधायक की प्रतिक्रिया हां मैं ही था फांसी पर चढ़ा दोगे क्या

पहले भी कह चुके हैं सारे पुलिस अधिकारी शराब पीते है और प्रशासनिक अधिकारी भ्रस्ट है

पटना: अब कोई चड्डी बनियान में भी नई ट्रेन तेजस राजधानी एक्सप्रेस में घूम सकता तो आप कहेंगे नहीं.. लेकिन ऐसा किया जदयू के विधायक गोपाल मंडल ने । वे आईआरसीटीसी की तेजस राजधानी एक्सप्रेस में चड्ढी-बनियान में घूमते दिखे । नीतीश कुमार के MLA ट्रेन के अन्य यात्री के विरोध पर गालियां देने लगे। यह मामला दिलदारनगर के पास का है।
विधायक गोपाल मंडल सिर्फ चड्ढी-बनियान पहनकर बाहर निकले । जिसके बाद ट्रेन में मौजूद दूसरे यात्री ने विरोध किया और उन्हें कपड़े पहनने के लिए कहा लेकिन जेडीयू विधायक नहीं माने और यात्री के साथ गाली-गलौज करने लगे।

बिहार की सत्तारूढ़ पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) के विधायक गोपाल मंडल का विवादों की एक लम्बी फेहरिस्त है । उन्होंने एक बार फिर एक बेहद शर्मनाक हरकत जिसके बाद वे एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। राजेन्द्र नगर (पटना) से नई दिल्ली को जाने वाली 02309 तेजस राजधानी एक्सप्रेस में गोपाल मंडल यात्रा कर रहे थे। इस दौरान वे कपड़े उतारकर चड्ढी-बनियान में ट्रेन में घूमते दिखे। उनके केबिन में यात्रा कर रहे अन्य यात्री जो परिवार के साथ सफर कर रहे थे उसके विरोध करने पर गालियां देने लगे।

वहां मौजूद आरपीएफ की टीम ने मामले को शांत करने की कोशिश की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरपीएफ़ जवान ने बताया कि यह घटना दिलदारनगर स्टेशन को पास हुई।
गोपाल मंडल तेजस राजधानी एक्सप्रेस के A-1 कोच में सफर कर रहे थे। अपने परिवार के साथ जहानाबाद के एक यात्री नई दिल्ली जा रहे थे। तभी उन्होंने जेडीयू विधायक को कपड़े उतारकर चड्ढी-बनियान में घूमते देखा। गोपाल चड्ढी-बनियान में टॉयलेट गए थे। जिसके बाद प्रहलाद ने आपत्ति जताई और महिला यात्री साथ में होने का हवाला दिया। बस इतनी सी बात का बवाल मच गया अगर जेडीयू विधायक गाली नहीं देते तो शायद बात नहीं बढ़ती उन पर तो सत्ता का नशा चढ़ा था ।
आरपीएफ़ की टीम ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन की रेल पुलिस को सूचना दी। जब ट्रेन वहां पहुंची तो उत्तर प्रदेश की रेल पुलिस आई मामले की जांच की।हालांकि किसी प्रकार की कोई लिखित शिकायत नहीं होने के कारण रेल पुलिस ने दोनों को समझाया ।उसके बाद ट्रेन वहां से खुली। इसके पहले भी वो अपने गांव में कई लोगों के साथ जमीन के लिए लोगों के साथ उलझ चुके है।कुछ दिन पहले भी उन्होंने बयान दिया था कि बिहार के सभी पुलिस अधिकारी शराब पीते हैं और सारे अधिकारी भ्रस्ट हैं तब उनकी बयान से भी जदयू के नेताओं को शर्मिंदा होना पड़ा था ।