GOLD MERCHENT KIDNAPPED – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

आरा के स्वर्ण व्यवसायी किडनैप , पूरे शहर में दहशत का माहौल
महाजन टोली नम्बर 1 के निवासी है व्यवसायी

धरहरा स्थित मार्केट से गए थे किराया वसूलने

भोजपुर जिले से आरा में एक स्वर्ण व्यवसायी के अपहरण का मामला सामने आया है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भोजपुर एसपी संजय कुमार सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मामले की छानबीन करने पहुंच गए. पुलिस इस मामले में संदेह के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी कर रही है. स्वर्ण व्यवसायी मार्केट में किराया का तगादा करने के लिए गए थे. वहां उनके मार्केट में किराये पर रह रहे एक दुकानदार से उनका वाद विवाद भी हुआ था. इसके बाद से ही वो गायब हैं.

अपहृत स्वर्ण व्यवसायी नगर थाना क्षेत्र महाजन टोली नंबर-1 निवासी स्वर्गीय सीताराम साह के 65 वर्षीय पुत्र डॉ. हरि जी गुप्ता बताये जा रहें हैं. व्यवसायी के अपहरण से आरा व्यापारी वर्ग में दहशत है. परिजनों ने बताया कि हरि गुप्ता कि आरा और पटना में कई आभूषण की दुकान है और वो पेशे से बतौर अधिवक्ता भी हैं.

अपहृत व्यवसायी के बेटे संजय प्रसाद गुप्ता की मानें तो उनके पिता के फोन पर देर शाम कॉल आया था. फिर वह धरहरा बलुआही स्थित मार्केट में किराया का तगादा करने के लिए गए हुए थे. काफी देर के बाद भी जब वह घर नहीं जाए तो हम लोग पता किए तो मालूम चला कि उनके पिता और मार्केट में किराए पर रह रहे एक दुकानदार के साथ वाद-विवाद हुआ था और उसके बाद से ही वो गायब हैं. उनके पिता की मोटरसाइकिल को भी मार्केट के पास छुपा दिया गया था. इससे उनको और उनके परिवार वालों को किसी अनहोनी की आशंका भी सता रही है. हालांकि उनके और परिवार वाले के पास किसी तरह की धमकी वाला कॉल या मैसेज अभी तक नहीं आया है.

भोजपुर एसपी संजय कुमार सिंह ने बताया कि इस तरह का मामला सामने आया है. पुलिस संदेह के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी कर रही है. प्रथम दृष्टया जानकारी यह भी मिली है कि व्यवसायी का उनके मार्केट में किराये पर रह रहे दुकानदार के साथ मारपीट हुई थी. फिलहाल पुलिस हर बिंदु पर छानबीन कर व्यवसायी की सकुशल बरामदगी के प्रयास में लगी हुई है. बहरहाल, शहर के चर्चित व्यवसायी के अपहरण की जानकारी मिलते ही व्यवसायियों में दहशत का माहौल भी कायम हो गया है.

PNCDESK