global hub of drone – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

भारत में ग्लोबल ड्रोन हब बनने की क्षमता- पीएम मोदी
दो दिवसीय ड्रोन महोत्सव की शुरुआत

पहले लोगों में तकनीक को लेकर डर पैदा किया जाता था

आज यही लाखों गरीबों का सहारा बनी

दिल्ली के प्रगति मैदान में देश के सबसे बड़े ड्रोन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत ड्रोन महोत्सव 2022 का उद्घाटन किया. इस दौरान पीएम ने कहा कि पिछली सरकारों ने लोगों में तकनीक को लेकर डर पैदा किया, आज यही तकनीक लाखों गरीबों का सहारा बन रही है. ड्रोन तकनीक को लेकर भारत में जो उत्साह देखने को मिल रहा है, वह अद्भुत है. जो ऊर्जा नजर आ रही है, वह भारत में ड्रोन सर्विस और ड्रोन आधारित इंडस्ट्री की लंबी छलांग का को दर्शाता है. यह भारत में रोजगार के एक उभरते हुए बड़े सेक्टर की संभावनाएं दिखाती है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजधानी में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में वैश्विक ड्रोन हब बनने की क्षमता है. पीएम मोदी ने प्रगति मैदान में दो दिवसीय ‘भारत ड्रोन महोत्सव 2022’ का उद्घाटन किया है. इस दौरान प्रधानमंत्री ने किसान ड्रोन पायलटों के साथ भी बातचीत की. इसके साथ ही उन्होंने खुले में ड्रोन प्रदर्शन भी देखा और ड्रोन प्रदर्शनी केंद्र में स्टार्टअप्स पर भी उन्होंने नजर बनाई.

पीएम मोदी ने कहा कि आप सभी को भारत ड्रोन महोत्सव के आयोजन के लिए मैं बहुत-बहुत बधाई देता हूं. आज इस ड्रोन प्रदर्शनी से मैं काफी प्रभावित हुआ हूं. मेरे लिए आज बहुत सुखद अनुभव रहा. जिन-जिन स्टॉल में मैं आज गया, वहां सभी लोग बहुत गर्व से कहते थे कि ये मेक इन इंडिया  हैं. उन्होंने आगे कहा कि ड्रोन टेक्नॉलॉजी को लेकर भारत में जो उत्साह देखने को मिल रहा है, वो अद्भुत है. ये जो ऊर्जा नजर आ रही है, वो भारत में ड्रोन सर्विस और ड्रोन आधारित इंडस्ट्री की लंबी छलांग का प्रतिबिंब है. ये भारत में रोजगार सृजन के एक उभरते हुए बड़े सेक्टर की संभावनाएं दिखाती है.ड्रोन महोत्सव में सरकारी, निजी कंपनियों और ड्रोन स्टार्टअप के 1600 से अधिक प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं. ड्रोन महोत्सव 27 से 28 मई तक आयोजित किया जाएगा. उद्घाटन से पहले प्रधानमंत्री ने किसान ड्रोन ऑपरेटर्स से बातचीत की. PM मोदी ने डिजिटल तौर पर 150 ड्रोन पायलट सर्टिफिकेट लॉन्च किया. महोत्सव में सरकारी अफसर, विदेशी डिप्लोमेट्स, सशस्त्र बलों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं.

एविएशन मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि भारत में ड्रोन का दौर आ चुका है. एक ड्रोन सिक्योरिटी फोर्सेस के काम आ सकता है, तो यह किसानों के लिए लिए भी उपयोगी साबित होगा. साल 2026 तक ड्रोन इंडस्ट्री 15,000 करोड़ रुपए के टर्न ओवर का अनुमान है. आज देश में 270 ड्रोन स्टार्टअप चल रहे हैं. आने वाले 5 साल में ड्रोन उद्योग में 5 लाख रोज़गार के अवसर भी पैदा होंगे. प्रदर्शनी में ड्रोन के इस्तेमाल के 70 से अधिक तरीकों को दिखाया जाएगा. इसमें मेड इन इंडिया ड्रोन टैक्सी प्रोटोटाइप का प्रदर्शन भी किया जाएगा. महोत्सव के दौरान प्रोडक्ट की लांचिंग भी होगी.

PNCDESK