Girl death in phulwari – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, परिजनों ने ह’त्या कर फेंकने का लगाया आरोप
फुलवारी शरीफ:  पटना के फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र अंतर्गत फुलवारी शरीफ-नौबतपुर मार्ग पर एम्स गोलंबर के पास स्थित एक पांच मंजिला इमारत में चल रहे कोचिंग संस्थान से गिरकर एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. परिजनों ने छात्रा की हत्या कर तीसरी मंजिल से फेंकने का गंभीर आरोप लगाया है.

जानकारी के अनुसार चकमूसा गांव की रहने वाली 11वीं की छात्रा प्रतिदिन की तरह कोचिंग पढ़ने पहुंची थी. इसी दौरान परिजनों को सूचना मिली कि छात्रा छत से गिर गई है और उसकी मौत हो गई है. सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और घटना को हादसा मानते हुए शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर चले गए. हालांकि अंतिम संस्कार से पहले जब परिजनों ने शव का निरीक्षण किया तो छात्रा के शरीर पर गंभीर चोट और संदिग्ध निशान देखे गए, जिसके बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई.

परिजनों का आरोप है कि छात्रा के साथ गलत करने का प्रयास किया गया. विरोध करने पर उसके शरीर पर नुकीले हथियार से दो बार वार किया गया तथा उसे घसीटे जाने के निशान भी शरीर पर पाए गए. परिजनों ने बताया कि छात्रा के दोनों पैर टूटे हुए थे और जहां से गिरने की बात कही जा रही है वहां किसी प्रकार का खून का निशान नहीं मिला, केवल छात्रा की चप्पल बरामद हुई.

परिजनों ने कोचिंग संचालक को बुलाकर वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कराई. सीसीटीवी फुटेज में छात्रा को इमारत के अंदर जाते हुए तथा उसके पीछे बढ़ई का काम कर रहे दो युवक जाते हुए दिखाई पड़े. कुछ देर बाद दोनों युवक नीचे उतरते नजर आए, जबकि फुटेज में छात्रा तीसरी मंजिल से गिरते हुए दिखाई पड़ी.
घटना की जानकारी मिलते ही फुलवारी शरीफ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया. पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किया. मामले में भवन में काम कर रहे दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
डीएसपी फुलवारी शरीफ सुशील कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला छत से गिरने का प्रतीत हो रहा है. सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है तथा यह पता लगाया जा रहा है कि घटना के समय ऊपर और कौन-कौन मौजूद था. उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है.

अजीत