Gayaji – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

मेगा प्रोजेक्ट: काशी की तर्ज पर 2520 करोड़ से चमकेगा गया का विष्णुपद मंदिर, सोन का पानी आएगा फल्गु में
बिहार कैबिनेट ने पर्यटन विभाग की योजनाओं पर लगाई मुहर

पटना – बिहार कैबिनेट ने आज दो ऐतिहासिक योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति की घोषणा की है. कुल 3516 करोड़ 05 लाख रुपये की लागत से गया के विष्णुपद मंदिर परिसर का कायाकल्प और फल्गु नदी को सदा नीर बनाने की योजना को हरी झंडी मिल गई है.

दो योजनाएं, एक लक्ष्य – गया को वैश्विक पहचान

विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर (काशी विश्वनाथ मॉडल पर) – 2520 करोड़ रुपये

सोन-फल्गु नदी जोड़ योजना – 996.05 करोड़ रुपये

विष्णुपद कॉरिडोर में क्या-क्या बनेगा?

गया जिला ऐतिहासिक, पौराणिक और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। हर साल पितृपक्ष मेले में लाखों देशी-विदेशी श्रद्धालु पिंडदान के लिए आते हैं.इस योजना से न सिर्फ धार्मिक अनुष्ठानों को मजबूती मिलेगी बल्कि क्षेत्र का सामाजिक-आर्थिक विकास भी होगा.

योजना में शामिल है:

मंदिर परिसर का भव्य विकास

मल्टीलेवल कार पार्किंग 1 और 2

एलिवेटेड पथ, मनसरवा-मानपुर ब्रिज, रैम्प और घाट का विकास

डॉरमेट्री, कैंटीन, पैदल पुल, स्टैच्यू, सीता कुण्ड का निर्माण

लाइट एंड साउंड शो और अन्य आधुनिक सुविधाएं

इसका निर्माण बिहार राज्य पथ विकास निगम लिमिटेड करेगा.

सोन नदी का पानी अब फल्गु में बहेगा

फल्गु नदी अक्सर सूखी रहती है। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए सोन-फल्गु लिंक योजना लाई गई है.

इनरुआ बैराज से 23 किमी ऊपर सोन नदी पर इनटेक वेल बनेगा

वहां से 11 किमी लंबी पाइप लाइन से पानी उत्तर कोयल मुख्य नहर में डाला जाएगा

नहर के जरिए पानी टेल एंड तक जाएगा

मोरहर नदी पर 10 MCM क्षमता का कृत्रिम जलाशय (Artificial Reservoir) बनेगा

वहां से 22 किमी लंबी पाइप लाइन से पानी को बोधगया के पास फल्गु (निरंजना) नदी में छोड़ा जाएगा

इस भाग का काम जल संसाधन विभाग करेगा.

RK

गयाजी में स्थापित होगी भगवान विष्णु की 106 फीट की प्रतिमा
मुख्यमंत्री ने विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर परियोजना की समीक्षा की, अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

पटना।। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को मुख्य सचिवालय स्थित अधिवेशन कक्ष में विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर परियोजना को लेकर समीक्षा बैठक हुयी. बैठक में मुख्यमंत्री को अधिकारियों ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर परियोजना के तहत गयाजी स्थित विष्णुपद मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों को विकसित करने की योजना की विस्तृत जानकारी दी.

अधिकारियों ने बताया कि इस परियोजना के तहत विष्णुपद मंदिर क्षेत्र में कुल 694 स्ट्रक्चर विकसित किये जायेंगे. इनमें कमर्शियल शॉप, वाहन पार्किंग, श्रद्धालुओं एवं पिंडदानियों के लिये शेड, फल्गु नदी घाट का विकास एवं सौंदर्यीकरण, विष्णुपद मंदिर से मानपुर तक नदी घाट का विकास, सीता कुंड क्षेत्र का विकास आदि शामिल है.

यह परियोजना करीब 2390 करोड़ रूपये की है. यहां तीन स्थानों पर वाहन पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी, जहां कुल 750 चार पहिया वाहन के अलावा 20 बसों की पार्किंग भी की जा सकेगी. विष्णुपद मंदिर और सीता कुंड के मध्य फल्गु नदी में भगवान विष्णु की 108 फीट ऊँची मिश्रधातु की प्रतिमा स्थापित की जायेगी. प्रतिमा तक पहुंचने के लिये पेडेस्ट्रियन पथ का निर्माण कराया जायेगा, जहां श्रद्धालु आसानी से जा सकेंगे. यहां 24 शेड का निर्माण कराने की योजना है. एक शेड में 20 लोगों के बैठने की व्यवस्था रहेगी.

मुख्यमंत्री के समक्ष वॉक थ्रू के जरिये विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर परियोजना के तहत पूर्ण कराये जाने वाले कार्य के पश्चात् विकसित क्षेत्र एवं निर्मित स्ट्रक्चर के मॉडल को प्रस्तुत किया गया.

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि विष्णुपद मंदिर परिसर, फल्गु नदी के तटीय क्षेत्र एवं आसपास के इलाकों को इस प्रकार से विकसित करें कि मुख्य मंदिर तक पहुंचने में श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो. उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में देश-विदेश से पिंडदान करने वाले लोग तथा श्रद्धालु भी काफी संख्या में यहां पहुंचते हैं, जिसे ध्यान में रखते हुये विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर परियोजना का कार्य सुनिश्चित करायें. विष्णुपद मंदिर और सीता कुंड के मध्य निर्मित होने वाले पेडेस्ट्रियन पथ की चौड़ाई कम से कम 20 फीट हो ताकि लोगों को आवागमन में कोई कठिनाई न हो. पर्याप्त वाहनों के पार्किंग की उपलब्धता सुनिश्चित हो, इसका विशेष रूप से ख्याल रखें. यहां आने वाले श्रद्धालु एवं पिंडदानियों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये कार्य सुनिश्चित करायें.

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, उप मुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ चन्द्रशेखर सिंह, प्रबंध निदेशक बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम नंदकिशोर सहित पर्यटन विभाग के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

pncb