Gaya line flyover – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

कई साल से अधूरा पड़ा था ये पुल, अब फिर जगी उम्मीद
Mithapur Rail Gumti

पटना।। पिछले कई वर्षो से अधूरे पड़े पटना के मीठापुर फ्लाईओवर की गया रेल गुमटी से पुनपुन लेग की तरफ काम जल्द पूरा होने की उम्मीद बढ़ गई है. कोर्ट केस की वजह से कई वर्षों तक काम पेंडिंग रहा . इसके बाद स्थानीय लोगों के विरोध की वजह से भी काम रोकना पड़ा जिसके कारण मीठापुर फ्लाईओवर अब तक गया रेल गुमटी की तरफ से पूरा नहीं बन पाया है. लेकिन अब जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए पुल निर्माण में बाधा बन रहे मकानों को तोड़ने का काम शुरू कर दिया है. पटना जिला प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक मीठापुर रेलवे ओवर ब्रिज के पुनपुन लेग के लिए भू अर्जन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. मार्गरेखन में 27 भू-धारियों के 77 डिसमिल जमीन का अर्जन किया गया है जिसकी प्राक्कलित राशि 21.72 करोड़ रूपये है. इस संबंध में भू- धारियों को तीन बार नोटिस दिया गया. पहला नोटिस 4 अगस्त 2021 को, दूसरा नोटिस 24 नवंबर 2021 को एवं तीसरा नोटिस 17 दिसंबर 2021 को दिया गया, परंतु कुछ लोग नोटिस नहीं लिए तथा कुछ लोग नोटिस लेकर भी भुगतान प्राप्त करने के लिए बैंक खाता आदि काग़ज़ात जमा नहीं किए. कई बार शिविर का आयोजन भी किया गया तथा अंत में 29.12.2021 को दैनिक समाचार पत्रों में भी नोटिस का प्रकाशन किया गया परंतु लोग विरोध स्वरूप संज्ञान नहीं लिये.

इसलिए विहित प्रक्रिया के तहत सभी जानकारी देने एवं अपेक्षित कार्रवाई करने के उपरांत एलाइनमेंट में आनेवाले घरों को तोड़ने की कार्रवाई आज से शुरू की गई है. भू-धारियों से वांछित कागजात प्राप्त करने के लिए शनिवार को कार्यस्थल पर कैंप भी लगाया गया जिसमें 10 आवेदन प्राप्त हुए जिनका 3 दिनों के भीतर मुआवजा भुगतान कर दिया जाएगा. रविवार को भी कार्यस्थल पर शिविर का आयोजन किया जायेगा तथा जिन भू धारियों से वांछित कागजात प्राप्त होंगे, उन्हें मुआवजा भुगतान की कार्रवाई 3 दिन के भीतर किया जायेगा.

बता दें कि इस परियोजना के लिए भू अर्जन की कार्यवाही सर्वप्रथम वर्ष 2007-08 में शुरू हुई थी जो पूरी नहीं हो सकी. पुनः वर्ष 2012-13 में भू अर्जन शुरू हुआ, परंतु रद्द हो गया. वर्तमान में नए सिरे से भू अर्जन की कार्यवाही की जा रही है. काग़ज़ात जमा करने वाले सभी भुधारियों को 3 दिन में भुगतान करने की समुचित तैयारी की गयी है. इस पुल के पूरा हो जाने से पटना शहर से पुनपुन आना और जाना आसान हो जाएगा.

pncb