Gandwar – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

फुलवारी में गैंगवार की आशंका, कुख्यात सुनील यादव गोली मारकर हत्या
जेल से निकलने के बाद बदला ठिकाना, दर्जनों मामलों में पुलिस को थी तलाश

पटना। अजीत ।। पटना के नौबतपुर थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव निवासी कुख्यात अपराधी सुनील कुमार यादव की फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के उफर पुरा गांव के समीप विकास विहार कॉलोनी में गोली मारकर हत्या कर दी गई. दर्जनों मामलों में पुलिस को उसकी तलाश थी और उस पर एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं.

जानकारी के अनुसार युवक कुछ ही दिन पहले जेल से बाहर आया था. इस जानकारी के सामने आने के बाद पुलिस पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और संभावित आपसी रंजिश के एंगल से भी मामले की छानबीन कर रही है. हालांकि हत्या के पीछे की असली वजह फिलहाल साफ नहीं हो पाई है.

सुबह गोलियों की आवाज से दहला इलाका
शुक्रवार की सुबह अचानक गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. जब लोग घटनास्थल की ओर पहुंचे तो वहां एक युवक खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक के सिर में गोली मारी गई थी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. अपराधी वारदात को अंजाम देने के बाद तेजी से मौके से फरार हो गए.

बाइक सवार अपराधियों ने मारी दो गोली
जानकारी के अनुसार दरियापुर नौबतपुर निवासी शिवजतन यादव का बेटा 36 वर्षीय सुनील कुमार यादव विकास विहार कॉलोनी में किराये के मकान में रह रहा था. शुक्रवार को अपराधियों ने घर के बाहर ही उसे निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. बाइक सवार अपराधियों ने सुनील के सिर में दो गोली मारी और मौत के घाट उतार दिया. अपराधी हवाई फायरिंग करते हुए इलाके से फरार होने में कामयाब हो गए. घटना के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई.

मौके से कई खोखे बरामद, एफएसएल टीम जुटी जांच में
घटना की सूचना मिलते ही फुलवारी शरीफ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी. घटनास्थल से पुलिस ने गोली के कई खोखे बरामद किए हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम और एफएसएल को बुलाया गया है जो साक्ष्य संकलन में जुटी हुई है.

लंबा आपराधिक इतिहास, गैंगवार की आशंका
पुलिस सूत्रों के मुताबिक सुनील यादव का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है. उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी और अन्य संगीन धाराओं में एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं. प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे गैंगवार की आशंका जताई जा रही है. बताया जा रहा है कि नौबतपुर में अपराधी गिरोह से अपनी जान बचाने के लिए वह फुलवारी शरीफ इलाके में रह रहा था.
जेल से बाहर आने के बाद किन लोगों से था संपर्क, जांच शुरू
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह मामला आपसी रंजिश या पुराने विवाद से जुड़ा हो सकता है. मृतक के जेल से बाहर आने की जानकारी को भी जांच का अहम बिंदु माना जा रहा है. पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि युवक जेल से रिहा होने के बाद किन लोगों के संपर्क में था और क्या हाल के दिनों में किसी से उसका विवाद हुआ था. सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है.
सीसीटीवी खंगालने के साथ छापेमारी जारी
फुलवारी शरीफ थाना अध्यक्ष मोहम्मद गुलाम शाहबाज आलम ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है तथा अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. पुलिस स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है ताकि घटना के समय मौजूद लोगों और अपराधियों के भागने की दिशा का पता लगाया जा सके.