Gandak – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

बिहार में बाढ़ का कहर: 14 जिलों के 43.64 लाख लोग प्रभावित, गंगा ने तोड़ा 2021 का रिकॉर्ड
पटना, 10 सितंबर 2026 (पूर्वाह्न 10:30 बजे तक) – बिहार में मॉनसून कमजोर रहा लेकिन नदियों के उफान से बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है. आपदा प्रबंधन विभाग ने आज की रिपोर्ट जारी की है.

1. बारिश का हाल – सामान्य से 27% कम बारिश
बिहार मौसम सेवा केंद्र के अनुसार इस साल बारिश कम हुई है:

जून में 103.8 मिमी (36% कम)

जुलाई में 227.2 मिमी (33% कम)

अगस्त में अब तक 190.4 मिमी (29% कम)

सितंबर में अब तक 83.6 मिमी (24% ज्यादा)

1 जून से 9 सितंबर तक कुल 605.1 मिमी बारिश, जो सामान्य से 27% कम है.

2. गंगा ने तोड़ा पुराना रिकॉर्ड
केंद्रीय जल आयोग के अनुसार आज सुबह 8 बजे भागलपुर के सुल्तानगंज में गंगा का जलस्तर 36.80 मीटर दर्ज किया गया. यह 17 अगस्त 2021 के अब तक के सबसे ऊंचे स्तर (HFL 36.75 मीटर) से 0.05 मीटर ऊपर है. परन्तु प्रवृत्ति अब घटने की है.

खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं ये नदियां:
गंडक – डुमरिया घाट, कोसी – बलतारा और कुरसेला में, बूढ़ी गंडक – खगड़िया में, गंगा – दीघा, गांधीघाट, हाथीदह, भागलपुर, कहलगांव और मुंगेर में, पुनपुन – श्रीपालपुर में, बागमती – बेनीबाद और घाघरा – दरौली एवं गंगपुर सिसवन में.

3. 14 जिलों में बाढ़ का असर
नदियों के बढ़ने से 14 जिलों – सुपौल, पटना, भोजपुर, सारण, वैशाली, भागलपुर, बेगूसराय, बक्सर, समस्तीपुर, मुंगेर, कटिहार, लखीसराय, खगड़िया, पूर्णिया एवं अरवल के 85 प्रखंडों की 627 पंचायतों में लगभग 43.64 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं.

4. सरकार की मदद:

951 सामुदायिक रसोई केंद्र चल रहे हैं, 33.98 लाख लोगों को भोजन कराया गया.

15 राहत शिविरों में 11,255 लोग रह रहे हैं, जहां आवास, भोजन, चिकित्सा की व्यवस्था है.

2.57 लाख पॉलीथीन शीट और 40,600 ड्राई राशन पैकेट बांटे गए.

लोगों को निकालने के लिए 1932 नावों का परिचालन.

6692 क्विंटल पशुचारा वितरित.

5. बराजों पर पानी का डिस्चार्ज (आज सुबह 10 बजे)

गंडक (वाल्मीकिनगर): 86,000 क्यूसेक (इस साल का अधिकतम 14 जुलाई को 2,24,000 क्यूसेक)

कोसी (बीरपुर): 1,44,240 क्यूसेक (इस साल का अधिकतम 20 जुलाई को 2,55,425 क्यूसेक)

सोन (इंद्रपुरी): 72,604 क्यूसेक (इस साल का अधिकतम 2 सितंबर को 5,63,654 क्यूसेक)

6. NDRF-SDRF तैनात
बाढ़ में राहत-बचाव के लिए NDRF की 27 टीमें और SDRF की 10 टीमें विभिन्न जिलों में तैनात की गई हैं.

7. अगले 2 दिन का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिनों में राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है.

RK

नेपाल में फ्लैश फ्लड से बिहार में बाढ़ का खतरा, सरकार ने जारी किया हाई अलर्ट
गंडक नदी में अचानक बढ़ सकता है जलप्रवाह, सीमावर्ती जिलों में विशेष सतर्कता

नेपाल के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र में फ्लैश फ्लड की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को पूरी तरह अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया. बिहार में नेपाल से आने वाले बाढ़ के पानी की स्थिति पर लगातार निगरानी रखने को कहा गया है.

पश्चिम चंपारण समेत 6 जिलों में विशेष निगरानी

गंडक नदी से जुड़े पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सारण, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत अन्य संवेदनशील जिलों के प्रशासन को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है.

बांध-तटबंधों पर दिन-रात निगरानी, रात में नाइट पेट्रोलिंग

मुख्यमंत्री ने सभी बांधों और तटबंधों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा. कमजोर हिस्सों की तत्काल पहचान कर जरूरी कार्रवाई और रात में विशेष नाइट पेट्रोलिंग कराने का निर्देश दिया गया है.

लाउडस्पीकर से लगातार दी जाएगी चेतावनी

संवेदनशील और प्रभावित इलाकों में लाउडस्पीकर एवं माइक के जरिए लोगों को संभावित खतरे और जरूरी सावधानियों की जानकारी लगातार देने का निर्देश दिया गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा सके.

तिब्बत में झील फटी, बिहार में हाई अलर्ट!
गंडक में 86 हजार क्यूसेक पानी, 36 गेट खुले#flood@NowPatna@IPRDBihar @tomhoney06 @BSDMA pic.twitter.com/103zyayPpd
— Patna Now (@PatnaNow) August 26, 2026

NDRF-SDRF टीमें तैनात, राहत-बचाव के लिए तैयार

किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए NDRF और SDRF की टीमें तैनात रखी गई हैं. जिला प्रशासन को दोनों टीमों के साथ समन्वय कर जरूरत पड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है.

मुख्यमंत्री का स्पष्ट निर्देश—लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्थिति पर सतत निगरानी रखने और प्रशासनिक एवं तकनीकी टीमों को पूरी तरह सक्रिय रखने को कहा. किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति में राहत और बचाव कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया गया.

pncb

तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, बिहार में हाई अलर्ट – गंडक नदी में बाढ़ का खतरा
तिब्बत के ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट से गंडक में 3 मीटर का उफान, वाल्मीकिनगर बराज के 36 फाटक खोले गए, NDRF-SDRF तैनात

पटना, 26 अगस्त 2026 ।। तिब्बत में आज सुबह बड़ी प्राकृतिक घटना हुई है. सुबह 9.00 बजे तिब्बत प्रभाग में एक Glacial Lake के Outburst होने से भोटे-कोशी नदी में लगभग 3 मीटर का Surge प्रवाहित हो रहा है. भोटे-कोशी नदी तिब्बत में उद्गमित होकर नेपाल स्थित त्रिशूली नदी में मिलती है और आगे चलकर यही बिहार में गंडक नदी बनती है.

इस घटना के कारण गंडक नदी के जलस्तर में अप्रत्याशित वृद्धि की आशंका है.

बिहार में वर्तमान स्थिति –
जल संसाधन विभाग के अनुसार आज मध्याहन 12.00 बजे वाल्मीकिनगर स्थित गंडक बराज से 86,000 क्यूसेक का जलश्राव प्रवाहित हुआ है और इसके और बढ़ने की प्रवृत्ति है. नेपाल में नारायणी नदी के देवघाट गेज स्थल पर वर्तमान जलस्तर 4.77 मीटर है, जबकि खतरे का निशान 9.00 मीटर और चेतावनी स्तर 7.30 मीटर है. देवघाट से पानी बढ़ने पर गंडक बराज तक पहुँचने में लगभग 3.50 घंटे का समय लगेगा .

तिब्बत में झील फटी, बिहार में हाई अलर्ट!
गंडक में 86 हजार क्यूसेक पानी, 36 गेट खुले#flood@NowPatna@IPRDBihar @tomhoney06 @BSDMA pic.twitter.com/103zyayPpd
— Patna Now (@PatnaNow) August 26, 2026

सरकार का एक्शन –
जल संसाधन विभाग ने त्वरित सतर्कता बरतते हुए वाल्मीकिनगर गंडक बराज के सभी 36 गेट खोल दिए हैं. मुख्यालय स्तर से अधीक्षण अभियंता के नेतृत्व में तकनीकी दल को बराज पर भेजा गया है  गंडक बेसिन के सभी जिलों में चेतावनी संवाद जारी कर दिया गया है.

मुख्य सचिव, बिहार ने सभी संबंधित जिला पदाधिकारियों के साथ बैठक कर तटबंध के अंदर बसे लोगों को माइकिंग कराकर सुरक्षित स्थान पर ले जाने का निर्देश दिया है. NDRF और SDRF की टीमों को संभावित प्रभावित क्षेत्रों में नियुक्त किया जा रहा है

मुख्यमंत्री, बिहार ने मुख्य सचिव, प्रधान सचिव आपदा प्रबंधन एवं सचिव जल संसाधन विभाग के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा की और ‘हाई अलर्ट’ मोड में रहने का निर्देश दिया है. बाढ़ से निपटने की सामग्रियों के भंडार और तटबंधों का सघन निरीक्षण किया जा रहा है.

pncb